सामग्री पर जाएँ

ओलिंगीटो

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०१:३३, १८ सितम्बर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Taxobox ओलिंगीटो (स्पैनिश: Olinguito; "छोटी ओलिंगो" वैज्ञानिक नाम: Bassaricyon neblina), एक स्तनधारी जीव है। यह एक नयी जीव प्रजाति है जिसकी खोज की घोषणा 15 अगस्त 2013 को की गयी है। इस प्रजाति का वंश "बासारिस्योन" और कुल "प्रोसाइओनिडी" (रैकून कुल) है।[][]यह प्रजाति कोलम्बिया और ईक्वाडोर के पर्वतीय वनों में वास करती है।

विवरण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ओलिंगीटो अपने जीनस या वंश में आने वाली अन्य ओलिंगो प्रजातियों और किंकाजू (ओलिंगो के समान दिखने वाला यह जीव इसका निकट संबंधी नहीं है)).[][] से भिन्न है। इसका औसत वजन 900 ग्राम (2 पौंड) है जो इसे सबसे छोटा प्रोसाइओनिड[][][] बनाता है। यह एक सर्वाहारी फलाहारी है और पर कभी कभी यह कीटों और फूलों के रस का भक्षण भी करता है और छोटे फालसों के आकार के मेंगनों के रूप में मल त्याग करता है।[][] माना जाता है कि ओलिंगीटो एक एकान्तप्रिय, रात्रिचर[]साँचा:Rp जीव है। ऐसा लगाता है कि ओलिंगीटो एक विशुद्ध वृक्षवासी है।[][] मादा ओलिंगीटो के पास स्तनों की एक जोड़ी होती है और शायद एक बार में एक ही संतान को जन्म देते हैं।[][][]

वितरण और पर्यावास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

केंद्रीय कोलम्बिया से लेकर पश्चिमी ईक्वाडोर तक के मेघवन क्षेत्र में लिए गये प्रजातियों के नमूनों से इनके जंगलों में होने की पुष्टि हुई है।[][][][][] माना जाता है कि यह प्रजाति फिलहाल खतरे में नहीं है, लेकिन अनुमान है कि इस जानवर के संभावित निवास क्षेत्र का लगभग 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनविहीन हो गया है।[][]

खोज[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ओलिंगीटो की खोज की घोषणा 15 अगस्त 2013 को प्राकृतिक इतिहास का स्मिथसोनियन राष्ट्रीय संग्रहालय में स्तनधारियों के रखवाले क्रिस्टोफर हेल्गन, प्राकृतिक विज्ञान का उत्तरी केरोलिना संग्रहालय के ओलिंगो विशेषज्ञ रोलैण्ड केज़ और सहयोगियों ने संयुक्त रूप से की।[][][][१०][११] हेल्गन ने शिकागो के फील्ड संग्रहालय में रखे प्रजाति के नमूनों की खोज की और एक नई प्रजाति की पुष्टि करने के लिए डीएनए परीक्षण का सहारा लिया।[]

इस प्रजाति की पहचान करने वाले शोधकर्ता इसके किसी भी विशिष्ट स्थानीय नाम को पता लगाने में असमर्थ रहे।[]

यह प्रजाति पिछले 35 सालों में.[][] दोनों अमेरिकाओं में कार्निवोरा गण के अंतर्गत ढूँढी जाने वाली स्तनधारियों की पहली प्रजाति है।[] इस खोज से पहले भी ओलिंगीटुओं को नियमित रूप से देखा गया है, यहां तक कि कई दशकों से इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित भी किया गया पर यह एक अन्य प्रजाति के सदस्य हैं इसका पता अभी चला है। इसको अभी तक इसके समान दिखने वाले ओलिंगो ही संबंधी माना जाता रहा था। ऐसा ही एक उदाहरण रिंगर्ल नामक ओलिंगीटो का है जो लगभग एक वर्ष तक वाशिंगटन, डीसी, के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रहा साथ ही उसे कई अन्य चिड़ियाघरों में भी भेजा गया।[][१२] शोधकर्ताओं ने बिना यह जाने कि वो एक अलग प्रजाति है उसका प्रजनन अन्य ओलिंगो के साथ कराने के कई असफल प्रयास भी किये।.[] रिंगर्ल की मृत्यु 1976 में हो गयी।[]

वर्गीकरण मूल्यांकन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ओलिंगीटो वंश "बासारिस्योन" में आने वाली अन्य प्रजाति ओलिंगो की तुलना में छोटे आकार के होते हैं।[] ओलिंगीटो, ओलिंगो से अधिक समूरी (रोयेंदार) होता है इसका दंत विन्यास भी ओलिंगो से भिन्न होता है। इसकी छोटी पूंछ और छोटे कान भी इसे ओलिंगो से अलग करते हैं।[१२] यह उत्तरी एण्डीज़ में समुद्र तल से 1500 मीटर से लेकर 2750 मीटर[] की ऊँचाई पर पाया जाता है, जो कि साधारण ओलिंगो के पर्यावास की तुलना में काफी ज्यादा है।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. १.० १.१ १.२ १.३ १.४ १.५ १.६ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Stromberg2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  2. २.०० २.०१ २.०२ २.०३ २.०४ २.०५ २.०६ २.०७ २.०८ २.०९ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Kays2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  3. उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Koepfli2007 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  4. ४.० ४.१ ४.२ ४.३ ४.४ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Helgen2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  5. ५.० ५.१ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Borenstein2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  6. ६.० ६.१ ६.२ ६.३ ६.४ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; O'Brien2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  7. ७.० ७.१ ७.२ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Landau2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  8. ८.० ८.१ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Kim2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  9. "CBC news. New mammal discovered in Andean cloud forest".[१]Retrieved 3 नवंबर 2013.
  10. उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; WRAL2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  11. उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Economist2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है
  12. १२.० १२.१ उद्धरण त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; Sample2013 नामक संदर्भ की जानकारी नहीं है

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]