सामग्री पर जाएँ

यूथ एक्ससप्रेस

भारतपीडिया से
imported>Sanjeev bot द्वारा परिवर्तित १७:२९, ४ फ़रवरी २०१७ का अवतरण (बॉट: वर्तनी एकरूपता।)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यूथ एक्‍सप्रेस[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

विविध भारती ने युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक कार्यक्रम का आगाज पिछले ही वर्ष किया, जिसे नाम दिया गया यूथ एक्‍सप्रेस (youth express)। इस कार्यक्रम में सामयिक जानकारियां, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी के निर्देश, कैरियर गाइडेन्‍स समेत युवाओं की दिलचस्‍पी के कई मुद्दे होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस कार्यक्रम ने भी अपनी गहरी पैठ बनाई है। इस कार्यक्रम से श्रोता ई-मेल एवं पत्रों से जुड सकते हैं। यूथ एक्‍सप्रेस के कुछ लोकप्रिय स्‍तंभ हैं 'किताबों की दुनिया'. 'हमारे आसपास'.'लाइट-हाउस एक कामयाब युवा की कहानी' 'मेरे गीतों की कहानी' 'आओ दुनिया देखें' वग़ैरह। इस कार्यक्रम को यूनुस ख़ान प्रस्‍तुत करते हैं।

बदलते वक्‍त के साथ बदलाव की इस परंपरा में अब श्रोता ना सिर्फ टेलीफोन पर अपने इस प्रिय चैनल से जुड़ सकते हैं बल्कि ई मेल पर भी अपनी बात कह सकते हैं। विविध भारती अब एस एम एस सेवा से भी जुड़ गयी है। एस एम एस पर आधारित विविध भारती का कार्यक्रम है 'एस एम एस के बहाने वी बी एस के तराने'

इस कार्यक्रम को अब बंद कर दिया गया है

साँचा:विविध भारती कार्यक्रम