एमी जैक्सन
एमी लुईस जैक्सन (साँचा:Lang-en, जन्म ३१ जनवरी १९९१) एक अंग्रेज़ मॉडल व फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने २००८ में मिस टीन वर्ल्ड व २००९ में मिस लिवरपूल जीता। २०१० में वे मिस इंग्लैण्ड की दौड में थी परन्तु यह बाज़ी जेसिका लिनले ने अंतिम फेरी में मार ली। [१] उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत २०१० की सफल तमिल फ़िल्म मद्रासापत्तिनम से की जिसके लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाज़ा गया। उन्होंने अपने बोलीवुड करियर की शुरुआत एक दीवाना था से की जिसे १७ फ़रवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया।
शुरूआती जीवन सम्पादित करें
इस्ले ऑफ मैन में जन्मी जैक्सन एलन और मर्गुरेटा जैक्सन की बेटी व अलिसिया की छोटी बहन है। उनका परिवार वूल्टन, लिवरपूल में दो साल बाद वापस लौटा ताकि उनके पिता अपना मिडिया का करियर पुनः संभाल सके। जैक्सन ने सेंट एडवर्ड्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई की व आगे चलकर सिक्स्थ फॉर्म से अंग्रेज़ी भाषा व अंग्रेज़ी साहित्य की शिक्षा ग्रहण की। [२]
करियर सम्पादित करें
मिस टीन लिवरपूल व मिस टीन ग्रेट ब्रिटेन का सोंदर्य पुरस्कार जितने के बाद उन्होंने मिस टीन वर्ल्ड का पुरस्कार २००८ में जीता। [३] उन्होंने बॉस मॉडल मैनेजमेंट के साथ सौदे पर हस्ताक्षर किए व पूरे यूरोप में मोडेलिंग की।
२००९ में १७ वर्ष की आयु में भारतीय फ़िल्म निर्माताओं ने उन्हें मॉडल एजंसी की वेबसाईट पर देखा व ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें तमिल फ़िल्म मद्रासापत्तिनम में अभिनेता आर्य के साथ मुख्य भूमिका मिली। [४] फ़िल्म को रिलीज़ के बाद बड़ी सफलता हासिल हुई और समीक्षकों ने जैक्सन को उनके अभिनय के लिए काफी सराहा. उन्होंने बाद में गौतम मेनन की फ़िल्म एक दीवाना था में तक मल्याली इसे लाडली की भूमिका साकारी जो इनका बोलीवुड में पहला कदम था।[५][६]
फिल्में सम्पादित करें
- 2012 - एक दीवाना था
- 2015 - सिंह इज़ ब्लिंग
- 2018 - 2.0
सन्दर्भ सम्पादित करें
- ↑ "Miss Liverpool On Her Way To Win Miss England".[१]Retrieved 17 फ़रवरी 2012.
- ↑ "About Amy".Amy Louise Jackson.[२]
- ↑ (29 अगस्त 2008)."Liverpool's Amy Jackson is Miss Teen World".Liverpool Echo.[३]
- ↑ Collinson, Dawn(25 जनवरी 2012). "Liverpool teen Amy Jackson on her new life in Mumbai and becoming an in-demand Bollywood leading lady". '. [४]
- ↑ (2011-04-19)."Amy Jackson in VTV's Hindi version".The Times Of India.[५]
- ↑ (22 सितंबर 2011)."Prateik-Amy Jackson starrer gets new title".IndiaGlitz.[६]