उदय कुमार
उदय कुमार धर्मलिंगम्, (साँचा:Lang-ta utaya kumār tarumaliṅkam}}) भारतीय रुपया चिह्न के अभिकल्पक हैं।[१] वे चेन्नई, तमिलनाडु के निवासी हैं। वे आई आई टी गुवाहाटी में असिस्टेण्ट प्रोफेसर हैं।[२] उनका चिह्न पाँच अन्तिम शॉर्ट लिस्ट किये गये चिह्नों में से चुना गया था।[३] उदय कुमार ने व्याख्या की कि डिजाइन भारतीय तिरंगे पर आधारित है।
व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उदय कुमार का जन्म १० अक्टूबर १९७८ को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।
अकादमिक[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
डी उदय कुमार ने अपना डॉक्टोरल अध्ययन IDC, आई आई टी मुंबई (२०१०) से किया। उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर उपाधि, विजुअल कम्युनिकेशन में MDes IDC, आई आई टी मुंबई (२००३) से तथा आर्किटैक्चर में स्नातक की उपाधि, B.Arch अन्ना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्किटैक्चर ऍण्ड प्लानिंग (SAP), चेन्नई (२००१) से प्राप्त की।
शोध[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उनके रुचि के क्षेत्रों में ग्राफिक डिजाइन, टाइपोग्राफी, टाइप डिजाइन तथा तमिल 'टाइपोग्राफी पर विशेष रूप से केन्द्रित डिजाइन रिसर्च। उन्होंने हाल ही में साँचा:When IDC, आई आई टी मुंबई से अपनी पीऍचडी पूरी की है।[४] उन्होंने IDC में प्रोफैसर जी वी श्रीकुमार के मार्गदर्शन में अपने मिनी प्रोजैक्ट के तौर पर "पराशक्ति" नामक एक तमिल फॉण्ट भी डिजाइन किया है। अपने MDes प्रोजैक्ट के दौरान उन्होंने तमिल टाइपोग्राफी पर एक किताब लिखी एवं डिजाइन की जो कि टाइपोग्राफी जैसे विषय को तमिल दर्शकों के सामने लाने का पहला प्रयास है। अपनी किताब में कुमार ने कई टाइपोग्राफिक टर्म्स जिनके लिये अंग्रेजी शब्द उपयोग किये जाते थे, हेतु नई तमिल शब्दावली निर्मित की है।[५]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ "Rupee gets a new symbol".[१]Retrieved 12 अगस्त 2010.
- ↑ "Department of Design, IIT Guwahati".[२]Retrieved 12 अगस्त 2010.
- ↑ "Final Selection for the Symbol for Indian Rupee - List of Five Entries: Ministry of Finance, भारत सरकार".Finmin.nic.in.[३]
- ↑ "Industrial Design Centre (IDC), भारतn Institute of Technology Bombay(IIT Bombay), भारत".Idc.iitb.ac.in.[४]
- ↑ "D. Udaya Kumar". '. [५]Retrieved 12 अगस्त 2010.