सामग्री पर जाएँ

स्मृति ईरानी

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०३:२९, १३ अक्टूबर २०२० का अवतरण (Rescuing 4 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
स्मृति ज़ुबिन ईरानी
style="background:#ddf;" colspan="2"


-

उत्तराधिकारी




-

पूर्वाधिकारी

-

उत्तराधिकारी
style="background:#ddf;" colspan="2"

-

मृत्यु


-

सन्तान

-

अभिभावक

-

शिक्षा

-

व्यवसाय

-

हस्ताक्षर

स्मृति मल्होत्रा (स्मृति मल्होत्रा, पंजाबी में ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਜੁਬੀਨ ਇਰਾਨੀ ,जन्म: 23 मार्च 1976) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री, महिला राजनीतिज्ञ और भारत सरकार के अंतर्गत कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं[][] और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।[][][]

प्रारंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्मृति ज़ुबिन ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ही शिक्षा ग्रहण की। वे सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी बनीं। मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर के पद पर कार्य कर चुकी हैं।[] बाद में वे मुंबई चली आयीं, जहाँ उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘तुलसी’ का केन्द्रीय किरदार निभाया और चर्चित हुईं।[]

उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से ही पैसा कमाना शुरू कर दिया था और सौंदर्य प्रसाधन के प्रचार करने लगी थीं। रूढ़ीवादी पंजाबी-बंगाली परिवार की तीन बेटियों में से एक स्मृति ने सारी बंदिशें तोड़कर ग्लैमर जगत में कदम रखा। उन्होंने 1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन गौरी प्रधान तेजवानी के साथ शीर्ष 9 तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद स्मृति ने मुंबई जाकर अभिनय के जरिए अपनी किस्मत बनाई।[]

अभिनय क्षेत्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्मृति ज़ुबिन ईरानी स्मृति ईरानी एक मॉडल थी और स्विमवीयर में फोटोशूट भी किया। उसने वर्ष 1998 में फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची, किन्तु विजेता नहीं बन पायी। []

उन्होंने वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल 'हम है कल आज कल और कल' के साथ अपने करियर की शुरुआत की, किन्तु उन्होंने एकता कपूर के सास बहू सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रूप में बन गई।[१०]

स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं। वर्ष 2001 में उन्होने जीटीवी पर प्रसारित रमायण में सीता का किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में उन्होने बालाजी टेलीफिल्मस के अंतर्गत 'थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान' टीवी सीरियल में सह निदेशक की भूमिका अदा की। वर्ष 2008 में उन्होंने डांस पर आधारिक टीवी सीरियल 'ये हैं जलवा' को साक्षी तंवर के साथ होस्ट किया।[१०]

राजनीतिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्मृति ज़ुबिन ईरानी का राजनीतिक जीवन [११] वर्ष 2003 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से हार गईं। वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समिति के कार्यकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी नियुक्त किया। वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। वर्ष 2011 में वे गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई।

भारतीय आम चुनाव, 2014 में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। यद्यपि वे यह भी चुनाव हार गईं, लेकिन राज्यसभा की सदस्य होने के नाते उन्हें भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया।[][१०] २०१९ के लोक सभा चुनाव ने स्मृति बेन ने कांग्रेस अध्यक्ष गांधीकुल राहुल गाँधी को अमेठी में पराजित किया।

व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष-2001 में स्मृति ने जुबिन ईरानी पारसी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं - ज़ोहर ईरानी, और ज़ोइश ईरानी। 2001 में उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम 'जौहर' है।[१२] सितंबर 2003 में उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम 'जोइश' है। वे 'शेनियल' की सौतेली माँ भी है जो उनके पति जुबिन ईरानी और उनकी पूर्व पत्नी मोना ईरानी की पुत्री है।[१३] उसके दोनों बच्चे पारसी हैं।[१४]

पुरस्कार और उपलब्धियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
एक फैशन शो के दौरान स्मृति ईरानी रैम्प पर चलती हुई
वर्ष पुरस्कार समारोह श्रेणी शो के लिए चरित्र
2001 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार आईटीए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नाटक के लिए (लोकप्रिय) क्योंकि सास भी कभी बहू थी तुलसी वीरानी
2002 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार आईटीए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नाटक के लिए (लोकप्रिय)
इंडियन टेली अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय)
2003 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार आईटीए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नाटक के लिए (लोकप्रिय)
इंडियन टेली अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय)
''सर्वश्रेष्ठ टीवी व्यक्तित्व''
स्टार परिवार पुरस्कार पसंदीदा बहू
पसंदीदा पत्नी
2004 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार आईटीए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नाटक के लिए (लोकप्रिय)
स्टार परिवार पुरस्कार पसंदीदा मां
पसंदीदा सास
2005 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार आईटीए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नाटक के लिए (लोकप्रिय)
स्टार परिवार पुरस्कार पसंदीदा सास
Gr8 ! महिला अचीवर अवॉर्ड सबसे अच्छा घर निर्माता पुरस्कार
2006 स्टार परिवार पुरस्कार पसंदीदा सास
2007 इंडियन टेली अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ज्यूरी) विरुद्ध वसुधा शर्मा
स्टार परिवार पुरस्कार पसंदीदा सास क्योंकि सास भी कभी बहू थी तुलसी वीरानी
ज़ी अस्तित्व पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ टीवी व्यक्तित्व
2008 स्टार परिवार पुरस्कार विशेष मान्यता
2009 गुजराती स्टेज पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री मानिबेन डॉट कॉम मानिबेन पटेल
2010 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार आईटीए माइलस्टोन अवार्ड क्योंकि सास भी कभी बहू थी तुलसी वीरानी
2014 गर्व भारतीय टीवी पुरस्कार बेस्ट टीवी दशक के व्यक्तित्व


यह भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons

  1. "स्‍मृति ईरानी से छीना गया HRD तो सदानंद गौड़ा ने गंवाया कानून मंत्रालय, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय".Jansatta.[१]
  2. (1970-01-01)."PM Narendra Modi cabinet gets big reshuffle, Smriti Irani dropped as HRD minister - Navbharat Times".Navbharattimes.indiatimes.com.[२]
  3. "मैकडॉनल्ड्स की नौकरी से कैबिनेट तक स्मृति ईरानी".[३]
  4. "संग्रहीत प्रति".[४]Retrieved 19 अक्तूबर 2018.
  5. "संग्रहीत प्रति".[५]Retrieved 19 अक्तूबर 2018.
  6. ६.० ६.१ (1 नवम्बर 2013). "Rise of Smriti Irani: Journey from bahu of TV to BJP's Vice President". दि इकॉनोमिक टाइम्स. [६]
  7. (26 मई 2014)."हर घर की चहेती बहू (स्मृति ईरानी) बनी देश की मंत्री".जी न्यूज.[७]
  8. "स्मृति ईरानी : सीरियल से संसद तक का सफर".जी न्यूज.[८]
  9. "The 38-year-old minister who is in the middle of a row over her educational qualification was the finalist of the beauty pageant Miss India 1998.". '. [९]Retrieved 19 अक्तूबर 2018.
  10. १०.० १०.१ १०.२ (26 मई 2014)."स्मृति ईरानी : कैबिनेट मंत्री".जागरण.[१०]
  11. "संग्रहीत प्रति".[११]Retrieved 19 अक्तूबर 2018.
  12. "An interview with the superstar of Indian Television: Smriti Irani". Tribune India. [१२]
  13. "Smriti Irani Biography".[१३]
  14. "Women have a right to pray, not desecrate: Smriti Irani".[१४]Retrieved 24 अक्तूबर 2018.