मीर अब्दुल क़ुद्दुस बिज़ेंंजो

imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित २२:४१, ६ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मीर अब्दुल क़ुद्दुस बिज़ेंंजो (साँचा:Lang-ur; जन्म: १ जनवरी १९७४) एक पाकिस्तानी राजनेता हैं, जो पाकिस्तान के प्रान्त बलोचिस्तान में सक्रिय हैं। वे बलोचिस्तान की प्रान्तीय विधायिका के अध्यक्ष हैं। वे अपनी राजनैतिक जीवन में, कई बार बलोचिस्तान की विधानसभा में बतौर सदस्य चुने जा चुके हैं। वे सबसे पहले २००२ में विधायक चुने गए थे।

वे जनवरी २०१८ से जून २०१८ तक बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके अलावा वे २०१३ से १५ तक विधायिका के उपाध्यक्ष रहे थे। तथा २००२ से २०१३ तक बलॉबिस्तान मे कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सेवा दी थी।

प्राथमिक जीवन और शिक्षा सम्पादित करें

बिज़ेंजो का जन्म १ जनवरी १९७४ को बलोचिस्तान के अवारान में हुआ था।[][] उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा, अवारान के अपने गाँव शिंडी झाओ से किया। २००२ में उन्होंने बलोचिस्तान विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।[][]

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. (14 January 2018). "Bizenjo in the driving seat - Daily Times". Daily Times. [१]
  2. (13 January 2018). "Balochistan Assembly to elect new chief minister today". www.geo.tv. [२]
  3. (13 January 2018). "Thrice-elected lawmaker - The Express Tribune". The Express Tribune. [३]
  4. (14 January 2018). "ANALYSIS: PML-N HUMBLED IN BALOCHISTAN". DAWN.COM. [४]