Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
रॉकी पर्वत शृंखला - भारतपीडिया

रॉकी पर्वत शृंखला

imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित ०३:१५, ६ जनवरी २०२१ का अवतरण (42.105.48.2 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रॉकी पर्वत या रॉक़िज उत्तरी अमरीका के पश्चिमी भाग से सामान्यत: उत्तर-दक्षिण दिशा, में अलस्का से उत्तरी न्यूमेक्सिको तक, फैली हुई पर्वतमाला का नाम है। पर्वतों की ऊँचाई 1,000 फुट से 14,431 फुट तक है और पर्वतमाला का स्थलीय प्रसार 4,000 मील से कुछ अधिक है, यद्यपि यह विस्तार बीच बीच में खंडित होता गया है। पर्वतरचना की सभी भौमिक प्रक्रियाओं के संघात से यह श्रेणी बनी है। पर्वतखंडों का निर्माण वलन (Êfolding), भ्रंशन (faulting) प्रायसमभूमिकरण (Peneplanation) और उत्क्षेप (uplift), प्रक्रियाओं से हुआ है। बर्फ और नदियों ने रॉकिज को नत (tilted), अंतर्भेदित (intruded), परिवर्तित और अपरदित (eroded) किया है। विभिन्न काल में रॉकिज का ऋतु अपक्षय (weathering) हुआ है और श्रेणी के कई भागों में ज्वालामुखी क्रिया हुई है।

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
राॅकी पर्वत

इन संबद्ध पर्वतमालाओं को अलास्कन रॉकिज़, कैनाडियन राँकिज़ और संयुक्त राज्य, अमरीका, में उत्तरी, मध्य और दक्षिणी रॉकी पर्वत नाम से विभक्त किया गया है। अलास्कन राँकिज़ वर्ष में अधिकांश समय घने बर्फ से ढँके रहते हैं। तीव्र ढाल, बर्फानी चोटियाँ और अत्यधिक हिमनदियाँ आदि आल्पीय (Alpine) विशेषताओं के कारण कैनाडियन राँकिज़ का दृश्य अत्यंत अभिराम है।

उत्तरी रॉकिज़ कैनाडा की सीमा पर स्थित हैं। यहाँ कई पर्वत श्रेणियाँ हैं, जिन्हें तीन उत्तर-दक्षिण-गामी खाइयाँ विभक्त करती हैं। मध्य रॉकिज़ येलो स्टोन नदी के दक्षिण में आरंभ होता है और मॉन्टैना (Montana) होते हुए वाइओमिंग (Wyoming) पार उत्तरी कॉलोरैडो (Colorado) और यूटा (Utah) तट तक जाता है। दक्षिणी रॉकिज़ का विस्तार उत्तरी कॉलोरैडो से न्यू मेक्सिको तक है। यहाँ पर रॉकिज़ की सबसे ऊँची बर्फानी चोटियाँ हैं और रॉकिज़ का सबसे विकसित रूप भी यहीं मिलता है। 46 पर्वत ऐसे हैं जिनकी ऊँचाई 14,000 फुट से ज्यादा है और 300 या अधिक पर्वतों की ऊँचाई 13,000 फुट से अधिक है।

रॉकिज़ ने अमरीका की जलवायु को बहुत प्रभावित किया है, क्योंकि ये पछुआ हवाओं को रोकते हैं। अनेक बड़ी नदियों जैसे, मिजूरी, आरकैनसो (Arkansas), प्लैट (Platte), रीओ ग्रैंड, कोलंबिया, कॉलोरैडो को पानी रॉकिज़ से मिलता है। रॉकी पर्वत बहुत समय तक स्थलीय यातायात में बाधक थे और इन्होंने उत्तरी अमरीका को असंबद्ध खंडों में विभक्त कर रखा था। रॉकिज़ सोना, चाँदी, ताँबा और अन्य धातुओं के आगार हैं तथा इनकी वनभूमि में पशुधन भी अतुल है। इनमें अनेक झीलें हैं, जो जल और विद्युत्‌ शक्ति के बड़े बड़े स्रोत हैं। साँचा:विश्व के पर्वत