सामग्री पर जाएँ

प्रकाश सिंह बादल

भारतपीडिया से
imported>हिन्दू1 द्वारा परिवर्तित २२:३५, १२ अगस्त २०२१ का अवतरण (प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:पुराना

प्रकाश सिंह बादल
style="background:#ddf;" colspan="2"



-

style="background:#ddf;" colspan="2"


-

पद


style="background:#ddf;" colspan="2"

-

मृत्यु


-

अभिभावक

-

शिक्षा

-

वेबसाइट्

-

हस्ताक्षर

प्रकाश सिंह बादल भारत के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री हैं एवं शिरोमणी अकाली दल (बादल) के प्रमुख हैं।

प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। यह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं जो चौथी बार इस पद पर काबिज हुए। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का देहांत हो चुका है। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं तथा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

प्रकाश सिंह बादल का व्यक्तित्व[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

प्रकाश सिंह बादल कई दशकों से राजनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें पंजाब की राजनीति के बेहद सम्माननीय वरिष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया जाता है। प्रकाश सिंह बादल एक कुशल राजनीतिज्ञ और अपने धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

राजनैतिक सफर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति के क्षेत्र में प्रदार्पण किया था। लेकिन उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। वर्ष 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके हैं। मोरारजी देसाई के शासन काल में वह सांसद भी बने। उन्हें केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वर्तमान में प्रकाश सिंह बादल पंजाब के तीसवें मुख्यमंत्री हैं। इनका कार्यकाल 1 मार्च 2007 से2017 तक रहा है इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल पंजाब के प्रतिष्ठित सिख धर्म पर आधारित राजनैतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं। प्रकाश सिंह बादल पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों की रक्षा और उनके हितों के लिए आवाज उठाने के चलते अपने जीवन के लगभग सत्रह वर्ष जेल में बिता चुके हैं।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:जीवनचरित-आधार