सामग्री पर जाएँ

जिमी वेल्स

भारतपीडिया से
imported>Mtarch11 द्वारा परिवर्तित ०६:३९, १६ मई २०२१ का अवतरण (188.95.55.89 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति

जिमी वेल्स (जन्म:7 अगस्त 1966[], हुन्त्विली अलबामा) एक अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी होने के अतिरिक्त विकिपीडिया के संस्थापक एवं प्रमोटर हैं। उनका पूरा नाम जिमी डोनेल वेल्स है। उनके मित्र उन्हें प्यार से जिम्बो कहकर पुकारते हैं। वे Jimmy Wales के नाम से इण्टरनेट पर ब्लॉग[] भी लिखते थे।

संयुक्त राज्य अमेरिका के इस नौजवान ने दो-दो विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया, पी०एचडी० करके पहले एक वित्तीय संस्थान में नौकरी की तत्पश्चात् शिकागो में शोध निदेशक हो गये। 1996 में बोमिस के नाम से दो साझीदारों की भागीदारी से एक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था स्थापित की जिसने न्यूपेडिया नाम के मुक्त ज्ञानकोश प्रदायी संस्थान व उसके अनुवर्ती प्रतिष्ठान विकिपीडिया को प्रारम्भिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

सम्प्रति (आजकल) वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।

संक्षिप्त जीवनी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
क्रिस्टिन के साथ जिमी वेल्स

वकौल जिमी वेल्स, उनका जन्म 7 के बजाय 8 अगस्त 1966[] को हुन्त्विली अलबामा में हुआ था। 7 अगस्त 1966 तो एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका में गलती से दे दिया गया। उनके पिता जिमी[] एक ग्रासरी स्टोर में मैनेजर थे और माँ डोरिस एक प्राइवेट स्कूल चलाती थीं। प्रारम्भ में एक छोटे से पब्लिक स्कूल में पढ़ाईं की फिर एक विश्वविद्यालय से स्नातक किया और उसके बाद फाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री ली। शिक्षा पूरी करने के उपरान्त पहले एक फायनेंसियल फर्म में नौकरी की फिर कई वर्षों तक शिकागो में एक वायदा और विकल्प फर्म के शोध निदेशक के रूप में काम किया। तत्पश्चात् 1996 में अपने दो साथियों के साथ एक वेब पोर्टल की स्थापना की। यही नहीं, उन्होंने विकिपीडिया और नुपेडिया की मेजबानी के लिये प्रारम्भिक धन भी उपलब्ध कराया।

वेल्स ने दो बार शादी की। क्रिस्टिन उनकी दूसरी पत्नी है। वे उनसे अलग रह रहे हैं। फ़िलहाल वेल्स के साथ उनकी एक बेटी रह रही है।

विकिमीडिया[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
जिमी वेल्स मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित विकीकांफ्रेंस भारत २०११ के दौरान अभिवादन करते हुए
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
Jimmy Wales 2014 on CeBIT Global Conferences, Wikipedia Zero

सन् 2001 में वेल्स ने लैरी संगेर और अन्य लोगों के साथ विकिपीडिया को एक मुक्त सामग्री विश्वकोश बनाने का संकल्प किया जिसका आगे जाकर बहुत तेजी से विकास हुआ और इस संगठन ने लोकप्रियता की सीढियों पर कदम रखना प्रारम्भ कर दिया। विकिपीडिया की सार्वजनिक प्रोफ़ाइल में आशातीत वृद्धि हुई और वेल्स इस परियोजना के प्रमोटर और प्रवक्ता बन गये। फिलहाल वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।

विकीमेपिया[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन् 2004 में वेल्स ने अपने सहयोगी विकिमीडिया न्यासी एंजेला बीसली के साथ विकि नाम से एक निजी स्वामित्व वाली मुफ्त वेब होस्टिंग सेवा की स्थापना भी की थी जो आज तक बदस्तूर कार्य कर रही है।

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति".[१]Retrieved 20 मई 2012.
  2. "संग्रहीत प्रति".[२]Retrieved 22 जून 2012.
  3. "संग्रहीत प्रति".[३]Retrieved 20 मई 2012.
  4. "संग्रहीत प्रति".[४]Retrieved 20 मई 2012.