सामग्री पर जाएँ

रेणुका चौधरी

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित २०:२४, १ सितम्बर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.6)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

श्रीमति रेणुका चौधरी एक भारतीय राजनेता हैं, वे कांग्रेस की ओर से चौदहवीं लोकसभा में खम्मम संसदीय सीट से प्रतिनिधित्व करती हैं। संप्रग सरकार बनने के बाद से (सन २००४ से) सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री का पदभार संभाला।

जीवन एवं कार्य[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

श्रीमति ने औद्योगिक मनोविज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की है। श्रीमती चौधरी का राजनीति में प्रवेश तेलेगु देशम पार्टी के मंच से १९८४ में हुआ जिसके साथ वे १९९८ तक रहीं। १९९८ में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की। वे १९८६ से १९९२ तक लगातार दो बार राज्यसभा की सदस्य मनोनीत हुईं। इस दौरान वे तेलेगु देशम पार्टी की चीफ व्हिप रहीं और तेरहवीं और चौदहवीं लोकसभा में लगातार दो बार खम्मम सीट का प्रतिनिधित्व किया। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहने वाली रेणुका चौधरी 1999 में पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। 2004 में वे दूसरी बार लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। वे महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर लेखन भी करती हैं। []

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]


साँचा:जीवनचरित-आधार

  1. "संग्रहीत प्रति".[१]Retrieved 8 मार्च 2016.