सामग्री पर जाएँ

आदित्य नारायण

भारतपीडिया से
imported>CommonsDelinker द्वारा परिवर्तित १६:५२, २७ जून २०२१ का अवतरण ("Aditya_Narayan_at_Lagaan_10_Year_Celebrations_at_Taj_Lands_End_in_Mumbai_(cropped).jpg" को हटाया। इसे कॉमन्स से Fitindia ने हटा दिया है। कारण: per c:Commons:Deletion requests/Files in Category:Images from FilmiTadka)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति आदित्य नारायण एक भारतीय फिल्म अभिनेता, संगीतकार व गायक हैं, जो बॉलीवुड गायक उदित नारायण और दीपा नारायण के पुत्र हैं। इन्होंने पहले रंगीला नामक फिल्म में गाना गया था। उसके बाद 1995 में अपने पिता के साथ "अकेले हम और अकेले तूम" में काम किया।

सफर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन्होंने अपने गायिका का सफर 1995 में "रंगीला" नामक फिल्म से शुरू किया। इसके बाद "अकेले हम और अकेले तुम" में अपने पिता के साथ काम किया। इस फिल्म में संगीत निर्देशक अनु मलिक थे।[] इनका अभिनय का सफर भी 1995 में शुरू हुआ। तब यह बाल कलाकार थे और निर्माता व निर्देशक सुभाष घई इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह के दौरान देखा था। इसके बाद सुभाष ने इन्हें अपने आगामी फिल्म "परदेश" के लिए चुन लिया। इसके बाद "जब प्यार किसी से होता है" फिल्म में भी इन्होंने काम किया। इस फिल्म के लिए 1999 में इनका नामांकन ज़ी सिने पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए हुआ था।

बाल कलाकार के रूप में इन्होंने 100 से अधिक गाने गाये हैं। इनका सबसे अधिक प्रसिद्ध गाना "छोटा बच्चा जान के" है, जो 1996 के मासूम फिल्म का है। इन्हें सबसे पहला फिल्म पुरस्कार 1997 में स्क्रीन पुरस्कार के तरह से सर्वश्रेष्ठ बाल गायक का पुरस्कार मिला था। इसी गाने के लिए इन्हें स्क्रीन पुरस्कार की ओर से एक और पुरस्कार मिला था।

प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष फ़िल्म पात्र संगीत निर्देशक
२०१३ गोलियों की रासलीला रामलीला पार्श्वगायक संजय लीला भंसाली
२०१० शापित अभिनेता, संगीत निर्देशक, पार्श्वगायक चिरंतन भट्ट
२००९ चल चलें पार्श्वगायक इलैयाराजा

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "पहली फिल्म एल्बम".businessofcinema.com'.[१]