प्रसून जोशी
साँचा:Infobox musical artist प्रसून जोशी (जन्म: 16 सितम्बर 1968) हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। वे विज्ञापन जगत की गतिविधियों से भी जुड़े हैं और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष हैं। फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिल चुका है।[१][२] अब सेंसर बोर्ड के चेयरमैन हैं
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
प्रसून का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के दन्या गाँव में 16 सितम्बर 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम देवेन्द्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी है। उनका बचपन एवं उनकी प्रारम्भिक शिक्षा टिहरी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं नरेन्द्रनगर में हुई, जहां उन्होने एम.एससी. और उसके बाद एम.बी.ए. की पढ़ाई की।[३][४]
कार्यक्षेत्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई है। दिल्ली ६’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘रंग दे बसंती’, ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फ़िल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे हैं। फ़िल्म ‘लज्जा’, ‘आंखें’, ‘क्योंकि’ में संगीत दिया है। ‘ठण्डा मतलब कोका कोला’ एवं ‘बार्बर शॉप-ए जा बाल कटा ला’ जैसे प्रचलित विज्ञापनों के कारण उन्हे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली।[५]
सम्मान/पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- 'शैलेंद्र सम्मान'।[६]
- सुपरहिट फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार।[४]
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार ("मां" के लिए 2007 और "चांद् सिफ़ारिश" के लिए 2008)
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ "Congress pens song on 15-year rule - Times Of India".[१]Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "Prasoon Joshi for Kamal Haasan's Viswaroopam 2 - Times Of India".[२]Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "उत्तराखण्डी ज़िंदगी की लड़ाई लडऩे में सक्षम".[३]Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ ४.० ४.१ "प्रसून जोशी".[४]Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "http://www.apnauttarakhand.com/prasoon-joshi/".[५]Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "गीतकार प्रसून जोशी को शैलेंद्र सम्मान".[६]Retrieved 3 मार्च 2014.