गूगल टॉक

imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित १४:३२, ९ अगस्त २०२१ का अवतरण (2401:4900:45C7:2C04:359E:D315:B36A:D4AC (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Infobox software गूगल टॉक अथवा जीटॉक गूगल का गूगल चॅट हेतु एक डॅस्कटॉप चॅट क्लाइंट (इंस्टैंट मैसेंजर) है।

गूगल टॉक लैब्स ऍडीशन सम्पादित करें

गूगल टॉक लैब्स ऍडीशन गूगल टॉक का एक संस्करण है जो कि इसके लिये विकसित की जा रही नई फीचरों को लिये है। यह एक तरह से बीटा टैस्टिंग संस्करण है। इसमें गूगल टॉक गॅजिट की फीचर शामिल हैं। इसमें ग्रुप चॅट की सुविधा भी शामिल है।

गूगल टॉक के लिए बॉट सम्पादित करें

ग्रुप चॅट बॉट सम्पादित करें

गूगल टॉक में फिलहाल ग्रुप चॅट अथवा कॉन्फ्रॅन्स सुविधा नहीं है। लेकिन इस कमी को एक बॉट के द्वारा दूर किया जा सकता है। PartyChat नामक बॉट के जरिये गूगल टॉक में ग्रुप चॅट की जा सकती है। यह बॉट गूगल टॉक में ग्रुप चॅट को सिमुलेट करता है।

अनुवादक बॉट सम्पादित करें

अंग्रेजी से हिन्दी के लिए गूगल टॉक के कॉण्टैक्ट में [email protected] को जोड़ें तथा हिन्दी से अंग्रेजी के लिए [email protected] को जोड़ें। इसी तरह अन्य भाषायों के लिए भी उपयुक्त कोड इस्तेमाल करके जोड़ सकते हैं। अब अनुवाद के लिए बॉट से चैट करें, जो कुछ आप लिखेंगे, बॉट उसे अनुवाद करके आपको देगा।

सोशल नेटवर्किंग बॉट सम्पादित करें

ping.fm आदि सेवाओं का प्रयोग करके आप गूगल टॉक में बॉट जोड़ सकते हैं जो कि विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइटों पर आपके स्टेटस को अपडेट कर सकता है।

गूगल टॉक के अन्य विकल्प सम्पादित करें

चूंकि गूगल टॉक जैबर प्रोटोकॉल पर आधारित है अत: इसकी बजाय अन्य जैबर आधारित क्लाइंटों का प्रयोग भी गूगल चैट से जुड़ने के लिये किया जा सकता है। इस प्रकार का एक लोकप्रिय मुक्त स्रोत क्लाइंट पिडगिन है जो कि लिनक्स प्रचालन तन्त्र के लिये भी उपलब्ध है।

मॅकिन्तोश के लिये आइचैट नाम का क्लाइंट है जिसके द्वारा गूगल चैट से जुड़ा जा सकता है।

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें

साँचा:Google Inc.