सामग्री पर जाएँ

यूयू तु

भारतपीडिया से
imported>संजीव कुमार द्वारा परिवर्तित १५:२५, १ सितम्बर २०२० का अवतरण (चित्र के साथ लगाये अनावश्यक भाग को हटाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Infobox scientist यूयू तु (साँचा:Zh; जन्म 30 दिसम्बर 1930) एक चीनी चिकित्सा वैज्ञानिक, औषधि रसायनज्ञ और शिक्षक हैं। उन्हें मुख्यतः आर्टिमीसिनिन और डाईहाइड्रोआर्टमिसिनीन (जिसे मलेरिया के इलाज के काम में लिया जाता है) की खोज के लिए जाना जाता है। यह चाइना एकेडेमी ऑफ़ ट्रेडिशनल चाइनीज़ मेडिसिन में प्रोफेसर हैं। इन्हें वर्ष २०१५ का चिकित्सा नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। [],[]

नोबल पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन्हें पैरासाइट (परजीवीयों) से होने वाली बीमारियों के इलाज की खोजों के लिए चुना गया। यह पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को दिया गया। उसमें से चीनी परंपरागत दवाइयों से मलेरिया की कारगर दवा बनाने के लिये ८४ वर्षीया यूयू को पुरस्कार का आधा हिस्सा मिलेगा। []

वर्ष २०१५ के चिकित्सा नोबल पुरस्कार विजेता[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • आयरलैंड के विलियम सी कैम्पबेल (१/४ भाग )
  • जापान के सतोशी ओमुरा (१/४ भाग )
  • चीन की यूयू तु (१/२ भाग )

उपलब्धियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन्होंने मलेरिया की नई दवा आर्टमिसाइनिन की खोज की। क्लोरोक्विन और क्विनॉइन के नाकाम होने पर यह दवा मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी में कारगर साबित हुई है। तु को मलेरियरोधी दवा आर्टमिसाइनिन और डाई हाइड्रो मिसाइनिन की खोज के लिए जाना जाता है। यह दवा चीनी हर्बल औषधि से तैयार की गयी है []

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:2015 के नोबेल पुरस्कार विजेता

  1. (अक्टूबर ५, २०१५). "मलेरिया की नई दवा के लिये मिला चिकित्सा का नोबल". '. [१]Retrieved 6 अक्तूबर 2015.
  2. २.० २.१ http://timesofindia.indiatimes.com/world/europe/Nobel-Prize-for-medicine-awarded-to-three-scientists-for-discoveries-that-helped-doctors-fight-malaria-and-infections-caused-by-parasites/articleshow/49227973.cms Archived 8 अक्तूबर 2015 at Web Archive?
  3. (५ अक्टूबर २०१५). "तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल". '. [२]Retrieved 6 अक्तूबर 2015.