सामग्री पर जाएँ

ये जवानी है दीवानी

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०२:०८, २४ सितम्बर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:ज्ञानसन्दूक फ़िल्म ये जवनी है दीवानी २०१३ में प्रकाशित बॉलीवुड की हास्यप्रधान और युवा पसन्द फिल्म है जिसके निर्माता करण जौहर हैं और यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है।[][] इस फील्म में मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं।[] २००८ की फील्म बचना ऐ हसीनो के बाद एक साथ प्रथम फील्म है। आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां सहकलाकार हैं।[] पहले इसे मार्च २०१३ में प्रदर्शित किया जाना तय हुआ था लेकिन बाद में ३१ मई २०१३ को प्रदर्शित की गई।[]

पटकथा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

ये जवानी है दीवानी दो एकदम जुदा लड़का-लड़की के बीच की प्रेम कहानी है। कबीर ठापर उर्फ बनी (रणबीर कपूर) एक बेफिक्र लड़का है जिसका सपना दुनिया घूमना है और जिसे विवाह के बंधन में यकीन नहीं है। वो अपने पिता (फारुख़ शेख़) और सौतेली मां (तन्वी आज़मी) के साथ रहता है। अवि (आदित्य रॉय कपूर) और अदिति (कल्की केकलां) बनी के सबसे अच्छे दोस्त हैं। अदिति को अवि से प्यार है लेकिन उसने ये बात कभी ज़ाहिर नहीं की। ये तीनों दोस्त मनाली जाते हैं। नैना (दीपिका पादुकोण) जो बनी की सहपाठी थी और अब मेडिकल की पढ़ाई कर रही है एक ब्रेक चाहती है और इसलिए इन तीनों दोस्तों के साथ मनाली के लिए निकल पड़ती है। यात्रा के दौरान बनी और नैना एक दूसरे का साथ पसंद करने लगते हैं हालांकि दोनों के बीच ज़रा भी समानता नहीं है। फिर एक दिन नैना, बनी के सामने अपना प्यार जताने वाली होती है लेकिन तभी पता चलता है कि बनी को शिकागो युनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति मिल गई है। अब क्योंकि बनी को घूमने का शौक है इसलिए वो इस मौके को गंवाना नहीं चाहता और शिकागो चला जाता है। आठ वर्ष पश्चात बनी अपनी दोस्त अदिति की शादी के लिए भारत लौटता है जहां उसकी मुलाकात दोबारा नैना से होती है। एक बार फिर पुराना प्यार जागता है लेकिन नैना खुद को आगे बढ़ने से रोक लेती है क्योंकि बनी तो दुनिया घूमना चाहता है लेकिन वो अपने परिवार औऱ क्लीनिक (वो अब डॉक्टर है) को नहीं छोड़ना चाहती। इस प्रकार फील्म आगे बढ़ती है।[]

पात्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

निर्माण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फील्म के निर्माता हिरू यश जौहर और करण जौहर हैं और यह धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई है। इसके सहनिर्माता अपूर्वा मेहता हैं।

फिल्मांकन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फील्म का का फिल्मांकन हिडिम्बा देवी मन्दिर गुलबा, बंजार, हम्ता और नग्गर हैं। कुछ दृश्य समुद्र तल से १४००० फुट की ऊँचाई ओअर भी फिल्माए गये हैं जहाँ तापमान -१० डिग्री सेल्सियस है। मई २०१२ में कुछ दृश्य उदयपुर में भी फिल्मीत किये गये जिनमें दीपिका और रणबीर पर फिल्माया गया रूमानी गाना भी है।[] बाद में गर्मी की वजह से सदस्यों को राजस्थान में फिल्मांकन में परेशानी अनुभव हुई।[][] अगस्त २०१२ में शूटिंग रुए मॉफ़ेटाड[१०] के स्ट्रीट मार्केट में आरम्भ हुई। अन्य दृश्य फ़िल्मिस्तान, मुम्बई में फिल्माए गये। २६ जनवरी २०१३ को एक संगीत अनुक्रम और कुछ दृश्य फिल्माने फील्म प्रतिभागी कश्मीर की यात्रा पर गये। उन्होंने गुल्मर्ग में कोंगडोरी, पहलगाम और श्रीनगर जैसे विभिन्न स्थानों पर फिल्माये।[११]

पात्र-निर्धारण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

रणबीर कपूर को सर्वप्रथम फील्म के लिए चुना गया, उसके बाद अयान मुखर्जी को निर्देशन वेक अप सिड के बाद दूसरी के लिए चुना गया।[१२] कपूर ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए हामी कर दी।[१३] महिला कलाकार के लिए कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए बहुत अटकलबाज़ी की गई।[१४] तत्पश्चात पादुकोन को चुना गया।[१५] आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां को बाद में सहयोगी कलाकार की भूमिका के लिए चुना गया।[१६] केकलां और कपूर ने क्रमशः अदिति और अवि के किरदार निभाये। शर्मा ने इसकी पुष्टि की कि वह विमूढ़ किरदार निभायेगी।[१७]

नाट्य अनुयान[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फिल्म का नाट्य अनुयान १९ मार्च २०१३ को मुम्बई में एक पत्रकार सम्मेलन में अयान मुखर्जी, करण जौहर, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसके प्रदर्शन से पूर्व रण्बीर ने सभी प्रशंसकों को इसका नाट्य अनुयान देखने के लिए आमंत्रित किया।[१८]

संगीत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Infobox album

साँचा:Track listing

प्रदर्शन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्कोर पत्रिका ने इस फिल्म के संगीत को ५ में से ३.५ अंक दिये हैं।[१९] भारतीय टिकटघर ज्योति प्रकाश को अनुसार यह अलबम बहुत ही अच्छा है और ५ में से ४ अंक दिये हैं।[२०] इन.कॉम के आलिशा कोएल्हो ने ५ में से ३.५ अंक दिये हैं।"मूवी रिव्यू: ये जवानी है दीवानी गिव्ज यू रस".इन.कॉम.[१]</ref> मूवी टैरो की हैपिनेस रिव्यू इंजन में इसे ८५ प्रतिशत अंक मिले।[२१]

महत्वपूर्ण स्वागत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की मीना लायर और रीडिफ.कॉम पर इस फिल्म को ५ में से ३.५ अंक मिले हैं।[२२]

टिकटघर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इस फील्म का प्रथम दिन टिकटघर पर सफल रहा।[२३][२४]  प्रथम दिन की   साँचा:INRConvert कमाई के साथ यह टिकटघर की चतुर्थ सबसे सफल फिल्म है[२५][२६]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commonscat

साँचा:Imdb title

  1. "ये जवनी है दीवानी मूवी इन्फो, कास्ट, रिलिज डेट".फिल्म्ज़्24.कॉम.[२]
  2. "रणवीर एंड दीपिका बैक टुगेदर इन ये जवनी है दीवानी".रिव्यूवर.इन.[३]
  3. "रणबीर और दीपिका टु स्टार इन अयान मुखर्जी'ज् ये जवनी है दीवानी".बॉलीवुड हंगामा.कॉम.[४]
  4. "आदित्य रॉय कपूर एंड कल्की जॉइन कास्ट ऑफ ये जवानी है दीवानी".[५]
  5. "ये जवानी है दीवानी ऑन 31st May 2013".बॉक्सऑफिसइण्डिया.[६]
  6. नाहटा, कोमल"फिल्म रिव्यू: ये जवानी है दीवानी".बीबीसी हिन्दी.[७]
  7. मंतरी, उपासना"दीपिका & रनबीर टु रोमांस इन उदयपुर".[८]
  8. (1 जून 2012). "हीट वेवज् दिस्ट्रुप्ट्स् 'ये जवानी है दीवानी' शूटिंग". '. [९]Retrieved 1 जून 2013.
  9. खान, रुबिना"रनबीर कपूर लवज् अ गुड पार्टी एंड इट शोज्!".[१०]
  10. (22 अगस्त 2012)."बॉलीवुड टाउने रुए मॉफ़ेटाड".Leparisien.fr.[११]
  11. "ये जवानी है दीवानी: रणबीर, दीपिका टु शूट इन कश्मीर".सीएनएन आईबीएन.[१२]
  12. "इन्टरव्यू: ऍक्टर रनबीर कपूर ओन रॉकस्टार".[१३]
  13. "आफ्टर इमरान खान, रणबीर कपूर गेट्स एन 'ईयरफुल'".[१४]
  14. जोशी, सोनाली"एस्त्रंगड लवर्स रणबीर कपूर एंड दीपिका पादुकोन यूनाइट ओन स्क्रीन अगेन".[१५]
  15. "दीपिका एक्साइटेड टू रियूनाइट विद रणबीर कपूर". '. [१६]
  16. "आदित्य रॉय कपूर एंड कल्कि ज्वाइन कास्ट ऑफ़ ये जवानी है दीवानी".[१७]
  17. (27 अप्रैल 2012)."रणबीर टु रोमांस एवेलिन इन वायजएचडी | बॉलीवुड न्यूज | हिन्दी मूवी न्यूज | न्यूज".बॉलीवुडहंगामा.कॉम.[१८]
  18. "दीपिका, रणबीर लॉन्च द फर्स्ट लुक ऑफ़ ये जवानी है दीवानी फोटो गैलरी, पिक्चर न्यूज़ गैलरी".दि इंडियन एक्सप्रेस.[१९]
  19. पोद्दार, श्रेष्ठ"म्यूजिक रिव्यू ऑफ़ ये जवानी है दीवानी".[२०]Retrieved 1 जून 2013.
  20. "इण्डियनबॉक्सऑफ़िस".[२१]Retrieved 1 जून 2013.
  21. "रणबीर कपूर & दीपिका पादुकोन इन ये जवानी है दीवानी – हैपिनेस रिव्यू".मूवी टैरो.[२२]
  22. "रिव्यू: ये जवानी है दीवानी इज़ टॉटली वर्थ इट!".रीडिफ.कॉम.[२३]
  23. "ये जवानी है दीवानी हैज गुड ओपनिंग एट सिंगल स्क्रीन्स".बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम.[२४]
  24. "ये जवानी है दीवानी हैज बम्पर ओपनिंग".बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम.[२५]
  25. "टॉप ऑलटाईम ओपनिंग डेज़: ये जवानी है दीवानी फ़ोर्थ".बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम.[२६]
  26. "ये जवानी है दीवानी फर्स्ट डे टेरीटोरियल ब्रेकडाउन".बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम.[२७]