सामग्री पर जाएँ

बुरुली अल्सर

भारतपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०५:११, १४ जनवरी २०२१ का अवतरण (Adding 1 book for सत्यापनीयता (20210113)) #IABot (v2.0.7) (GreenC bot)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:Infobox disease बुरुली अल्सर (जिसे बार्न्सडेल अल्सर, सियर्ल्स अल्सर, या डेनट्री अल्सर भी कहा जाता है[][][]) एक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम अल्सेरांस के कारण होता है।[] इस संक्रमण की शुरुआती अवस्था में दर्दरहित गाँठ या सूजन देखने को मिलती है।[] यह गाँठ अल्सर में बदल सकती है।[] यह अल्सर जितना त्वचा पर दिखाई पड़ता है उसकी तुलना में अंदर कहीं अधिक बड़ा हो सकता है,[] और इसके चारों ओर सूजन हो सकती है।[] जैसे-जैसे यह बीमारी बिगड़ती जाती है, इससे हड्डी भी प्रभावित हो सकती है।[] बुरुली अल्सर आमतौर पर हाथ या पाँवों पर होते हैं;[] कभी-कभार बुखार भी आ सकता है।[]

कारण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

M. ulcerans (एम. अल्सेरांस) माइकोलैक्टोन नामक एक विषैला पदार्थ निकालता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली की कार्यक्षमता को कमजोर करता है और इसीके चलते ऊतकों की मृत्यु होती है।[] इसी वर्ग के बैक्टीरिया के चलते ये रोग भी होते हैं - टीबी यानी क्षय रोग और कुष्ठ रोग (M. tuberculosis और M. leprae, क्रमश:)।[] रोग का फैलाव कैसे होता है, यह अभी नहीं पता चला है।[] लेकिन इस फैलाव में जलस्रोतों की भूमिका हो सकती है।[] इसके लिए 2013 तक किसी कारगर वैक्सीन यानी टीके की खोज नहीं हो पाई है। [][]

इलाज[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

यदि लोगों को ज़ल्दी इलाज मिल जाए तो एंटीबायटिक का आठ सप्ताह तक का सेवन 80% तक प्रभावी होता है।[] इस रोग के उपचार में अक्सर रिफाम्पिसिन और स्ट्रेप्टोमाइसिन का प्रयोग होता है।[] कभी-कभार स्ट्रेप्टोमाइसिन के स्थान पर क्लेरिथ्रोमाइसिन या मॉक्सीफ्लॉक्सासिन का प्रयोग होता है।[] इसके उपचार में अल्सर को काटकर फेंक देना भी शामिल हो सकता है।[][] जब घाव भर जाता है तो उस जगह पर आमतौर पर निशान रह जाता है।[]

व्यापकता[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बुरुली अल्सर अधिकांशतया ग्रामीण उप-सहारा अफ्रीका में, और ख़ासतौर से आइवरी कोस्ट में, अधिक होता है लेकिन यह एशिया, पश्चिमी प्रशांत और अमेरिका में भी हो सकता है।[] 32 से अधिक देशों में इसके मामले देखने को मिले हैं।[] हर वर्ष पाँच से छह हजार मामले प्रकाश में आते हैं।[] यह रोग इंसानों के अलावा कई पशुओं में भी होता है।[] अल्बर्ट रस्किन कुक पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1897 में बुरुली अल्सर रोग की व्याख्या की थी।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. Andrews' Diseases of the Skin: clinical Dermatology. Saunders Elsevier.ISBN 0-7216-2921-0.
  2. Dermatology: 2-Volume Set. St. Louis:Mosby.ISBN 1-4160-2999-0.
  3. (January 2007). "First case of Mycobacterium ulcerans disease (Bairnsdale or Buruli ulcer) acquired in New South Wales". Med. J. Aust.. 186(2)
    62–3.[१]Retrieved 1 मई 2015.
  4. ४.०० ४.०१ ४.०२ ४.०३ ४.०४ ४.०५ ४.०६ ४.०७ ४.०८ ४.०९ ४.१० ४.११ ४.१२ ४.१३ ४.१४ ४.१५ ४.१६ (June 2013)."Buruli ulcer (Mycobacterium ulcerans infection) Fact sheet N°199".[२]
  5. ५.० ५.१ ५.२ ५.३ ५.४ Nakanaga, K "Buruli ulcer and mycolactone-producing mycobacteria.". Japanese journal of infectious diseases. 66(2)
    83–8.
  6. ६.० ६.१ (November 2011). "Buruli ulcer". Hum Vaccin. 7(11)
    1198–203.doi:10.4161/hv.7.11.17751.[३]Retrieved 1 मई 2015.
  7. "Mycobacterium ulcerans infection: control, diagnosis, and treatment". Lancet Infect Dis. 6(5)
    288–296.doi:10.1016/S1473-3099(06)70464-9.[४]Retrieved 1 मई 2015.