होमुर्ज जलडमरूमध्य
दिखावट
होर्मुज जलडमरूमध्य[A १]जलमार्ग है जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है। इसके उत्तरी तट पर ईरान स्थित है और दक्षिणी तट पर ओमान का मुसन्दम प्रायद्वीप है जो कि मुसन्दम राज्यपालालय (Musandam Governorate) के अधीन है। मुसन्दम प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिम हिस्से का एक हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारक्षेत्र में भी आता है। यह जलडमरूमध्य लगभग 167 किलोमीटर (90 नॉटिकल मील) लम्बा है तथा इसकी चौड़ाई 39 (21 Nautical Miles) किलोमीटर से लेकर 97 किलोमीटर (52 Nautical Miles) तक है।
टिप्पणी एवं निर्देश
टिप्पणी
- ↑ फारसी भाषा - تنگهٔ هرمز
अरबी भाषा - مَضيق هُرمُز