Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
तालमान - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

तालमान

भारतपीडिया से

साँचा:For

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
एक इलेक्ट्रॉनिक तालमान तथा दूसरा यांत्रिक तालमान साथ-साथ

तालमान या मेट्रोनोम (Metronome) नामक यंत्र संगीत की गति को नियमित करने के काम आता है। दोहरे दोलक (Pendulum) के सिद्धांत पर इस यंत्र का आविष्कार हॉलैंड के ऐम्सटर्डम नगर निवासी विकेल नामक व्यक्ति ने किया था, किंतु इसका विकास तथा प्रचार विएना के जोहैन माल्ज़ेज (G. Malzel, सन्‌१७७२-१८३८) ने किया।

इस यंत्र में एक कीली पर एक दोलक दोलन करता है। कीली के नीचे एक भार लटका रहता है तथा ऊपर के भाग में ऊपर नीचे सरकने वाला दूसरा भार रहता है। इसकी ऊपर नीचे करके दोलन की गति त्व्रीा या मंद की जा सकती है। प्रत्येक दोलन के अंत में एक ध्वनि होती है, या घंटी बजती है। एक मिनट मे दोलन की गति साधारणत: ६० रहती है, किंतु कम या अधिक भी की जा सकती है।

संगीत के अभ्यास के समय ताल को ठीक रखने में यह यंत्र सहायक होता है।

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]