ल्यूटीशीया (क्षुद्रग्रह)

ल्यूटीशीया एक मध्यम आकार का क्षुद्रग्रह है। यह मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच मुख्य क्षुद्रग्रह पट्टे में सूर्य की परिक्रमा करता है। यह ढेलेदार क्षुद्रग्रह लगभग ९६ कि॰मी॰ (६० मील) व्यास का है। यह पूर्णतः गोलाकार नहीं है, ल्यूटीशीया का व्यास एक दिशा में १३२ कि॰मी॰ (८२ मील) है, जबकि अन्य दिशा में केवल ७६ कि॰मी॰ (८२ मील) है। यूरोपीय अंतरिक्ष यान रोसेटा जुलाई २०१० में ल्यूटीशीया के पास से गुजरा और क्षुद्रग्रह को सबसे पहले अच्छे से देखा।[]

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. "Asteroid Lutetia".[१]Retrieved 16 अप्रैल 2012.