सामग्री पर जाएँ

सलमा ज़ैदी

भारतपीडिया से

साँचा:उल्लेखनीयता साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति सलमा ज़ैदी (15 नवंबर 1950-30 मार्च 2015) एक भारतीय महिला पत्रकार और अनुवादक थीं। वे बीबीसी से लंबे समय तक जुड़ी रहीं हैं और हिंदी भाषा में डिजिटल दुनिया में काम कर रही चंद महिलाओं में शुमार थीं। उन्होंने बीबीसी में अपनी पारी की शुरुआत बीबीसी हिंदी रेडियो से की थी। बाद में वे बीबीसी हिंदी ऑनलाइन की प्रमुख बनीं। बीबीसी में उन्होंने महिलाओं, अल्पसंख्यकों और बच्चों से जुड़े विषयों पर विशेष काम किया।[]

शिक्षा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वे 1970 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से स्नातक की शिक्षा ली। उसके बाद 1981 में उन्होने भारतीय जन संचार संस्थान से समाचार एजेंसी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।[]

करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

1970 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से हीं उन्होने करियर के रूप में पत्रकारिता से जुड़ गईं। इस बीच 1970 से 1977 तक वे आकाशवाणी और दूरदर्शन में एक आकस्मिक उत्पादन सहायक के रूप में काम किया। सलमा ने 1977 से 1979 तक समाचार, 1979 से 1983 तक समाचार भारती, 1990 से 1991 तक दिनमान टाइम्स तथा 1991 से 1994 तक स्वतंत्र भारत में महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाया। साथ ही उनके विभिन्न राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लेख लिखने का सिलसिला 1983 से 1990 तक से स्वतंत्र रूप से चलता रहा। वे जनवरी 1995 से जुलाई 2011 तक बीबीसी में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। सलमा की शुरुआत 1995 में बीबीसी हिन्दी रेडियो से हुई, जहां वे 2004 तक कार्यरत रहीं और उसके बाद वे बीबीसी हिन्दी ऑनलाइन की प्रमुख बनीं, जाहव वे 2011 तक कार्यरत रहीं।[]

सलमा जब बीबीसी ऑनलाइन की संपादक बनी तो उन दिनों वे हिन्दी में ऑनलाइन न्यूज़ को लेकर जागरुकता लाने के लिए देश में अपनी हिन्दी भाषा के लिए सम्मानित अखबार नईदुनिया के ऑनलाइन प्रयास ‘वेबदुनिया’ के साथ एक नया प्रयोग शुरु किया। वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक के साथ मिलकर उन्होने देश के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित किए। बीबीसी छोड़ने के बाद वे जुलाई 2012 में दूरदर्शन समाचार में सलहकर के पद पर नियुक्त हुईं और निधन के समय तक वे इस पद पर कार्यरत थी।[]

अनुवाद[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

उन्होने अँग्रेजी से हिन्दी में सात पुस्तकों का अनुवाद किया, जिनमें प्रमुख है-

  • उभरते एशिया में अमीरी के नुस्खे (मूल लेखक: हामीद मोहसीन, अनुवाद: सलमा ज़ैदी, प्रकाशक:पुस्तक महल)

आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰13: 978-81-223-0444-2, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-223-0444-3

  • नोस्ट्रडम्स की भविष्यवाणियाँ (अनुवाद: सलमा ज़ैदी, प्रकाशक:पुस्तक महल)

आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰13: 978-0-14-342071-2, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-14-342071-2

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (30 मार्च 2015)."पत्रकारिता की दुनिया का चर्चित नाम सलमा जैदी नहीं रहीं".[१]
  2. "सलमा ज़ैदी की प्रोफाइल". लिंकडीन. [२]
  3. "नहीं रहीं सलमा ज़ैदी". हस्तक्षेप डॉट कॉम. [३]
  4. "क्या बीबीसी से बिछोह सलमा जैदी सहन नहीं कर सकीं?". मीडिया खबर. [४]