Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
स्पेनी भाषा - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

स्पेनी भाषा

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक भाषा स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं।[][] ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
गहरा लाल - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। नीला - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। हल्का लाल - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा।

दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं[] और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।[]

स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।[]

अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है।[]

नाम[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्पेन और स्पेनी बोलने वाले दुनिया के कुछ अन्य भागों में, स्पेनिश, केस्टेलियन और एस्पान्योल के रूप में भी जानी जाती है।[][]


इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

स्पेनी भाषा अशिष्ट लैटिन (बोलचाल की लातिन भाषा), से विकसित हुई है, जो औबेरियन प्रायद्वीप में रोम के लोगों द्वारा 210 BC में लाई गई थी। 10 स्पेनिश का लिखित मानक 13 वीं सदी में, टोलेडो में विकसित किया गया था।[] 1492 में, एलियो एंटोनियो दे नेब्रिजा द्वारा, सालामान्का में लिखी,Gramática de la lengua castellana, एक आधुनिक यूरोपीय भाषा के लिए लिखी गई पहली व्याकरण की पुस्तक थी।[१०] सोलहवीं सदी के बाद से, यह भाषा अमेरिका और स्पेनिश ईस्ट इंडीज को ले जाई गई थी।

भौगोलिक वितरण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

यूरोप

स्पेनिश स्पेन की एक आधिकारिक भाषा है। यह जिब्राल्टर में व्यापक रूप से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।[११] यह अंडोरा में आमतौर से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा कैटलन है।[१२]


अमेरिका

लातिन अमेरिका अधिकांश स्पेनिश बोलने वाले लोग लातिन अमेरिका में हैं। मेक्सिको में स्पेनिश के सबसे अधिक देशीय व्यक्ता हैं। स्पेनिश अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वेडोर, एल साल्वाडोर, ग्वातेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेज़ुएला की वास्तविक या विधि सम्मत भाषा है।[१३]

यूनाइटेड स्टेट्‍स 2006 सेन्सस के अनुसार, अमेरिका की जनसँख्या में 4.43 करोड़ लोग हिस्पैनिक या लैटिन अमेरिकन मूल के थे।[१४] 5 साल की उम्र के ऊपर वाली जनसँख्या में से 3.83 करोड़ (13 प्रतिशत) लोग घर पे स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश अब तक की सबसे व्यापक रूप से सिखाई जानी वाली दूसरी भाषा है। मेक्सिको के बाद, अब अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे अधिक स्पेनिश बोलने वाला देश बन गया है।


अफ़्रीका

अफ्रीका में, स्पेनिश, इक्वेटोरियल गिनी में आधिकारिक है। स्पेनिश अफ्रीकी संघ की भी एक आधिकारिक भाषा है।


एशिया प्रशांत

1565 में स्पेनिश शासन की शुरुआत से 1973 में एक संवैधानिक परिवर्तन होने तक, फिलीपींस में, स्पेनिश एक आधिकारक भाषा थी।[१५]

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति".[१]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  2. "संग्रहीत प्रति".[२]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  3. "संग्रहीत प्रति".[३]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  4. "संग्रहीत प्रति".[४]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  5. "संग्रहीत प्रति".[५]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  6. "संग्रहीत प्रति".[६]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  7. "संग्रहीत प्रति".[७]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  8. "संग्रहीत प्रति".[८]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  9. "संग्रहीत प्रति".[९]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  10. "संग्रहीत प्रति".[१०]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  11. "संग्रहीत प्रति".[११]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  12. www.state.gov/r/pa/ei/bgn/3164.htm
  13. "संग्रहीत प्रति".[१२]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  14. "संग्रहीत प्रति".[१३]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.
  15. "संग्रहीत प्रति".[१४]Retrieved 26 अक्तूबर 2013.