Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
इब्राहीम - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

इब्राहीम

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox character

इब्राहीम(लगभग 2000 ई.पू.) अल्लाह (ईश्वर) के आदेश से मेसोपोटेमिया के ऊपर तथा हारान नामक शहरों को छोड़कर कनान और मिस्र चले गए। बाइबिल में अब्राहम का जो वृत्तांत मिलता है (उत्पत्ति ग्रंथ, अध्याय 11-25), उसकी रचना लगभग 1000 ई.पू. में अनेक परंपराओं के आधार पर हुई थी। इसमें संस्कृति और रीति-रिवाजों का जो वर्णन है वह हम्मुराबी (लि. 1728-1686 ई.पू.) से बहुत कुछ मिलता-जुलता है। इब्रानो तथा हम्मुराबी के बहुत से कानून एक जैसे हैं। आधुनिक खुदाई द्वारा हम्मुराबी का अच्छा परिचय प्राप्त हुआ है।

सारी बाइबिल में अब्रहाम का महत्व स्वीकृत है-

(1) ये एक अल्लाह (इश्वर) के मार्ग चलते थे। बाइबिल के अनुसार ईश्वर ने उनको कानान देश दिलाने की प्रतिज्ञा की थी। इनके साथ ईश्वर का जो व्याख्यान हुआ था उसकी स्मृति में यहूदी खतना करते हैं। हजरत मुहम्मद, हजरत मूसा और हजरत ईसा इब्राहम के सबसे महान्‌ वंशजों में से हैं।

(2) इब्राहीम को अल्लाह का मित्र (हनीफ़) कहा गया है। ईश्वर के आदेश पर ये अपने एकमात्र पुत्र (जिनको हज़रत इब्राहीम ने इश्वर के आदेश पर अरब के मक्का में छोड़ा था)हज़रत इस्माइल की कुर्बानी करने के लिए तैयार थे। वस्तुत: अब्राहम उन समस्त लोगों के आध्यात्मिक पिता माने जाते हैं, जो एक ईश्वर पर आस्था रखते हैं।

इस्लाम धर्म में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:मुख्य इस्लाम धर्म के ग्रन्थ क़ुरआन के अनुसार, हज़रत इब्राहीम एक बहुत बड़े पैगम्बर हैं ।[] कुरआन में इब्राहिम (सूरा) के नाम से एक अध्याय (सूरा) भी है।[]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
इब्राहिम मस्जिद

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. "हज से पहले काबा में होती थी कई ईश्वरों की पूजा".[१]Retrieved 19 अगस्त 2018.
  2. "हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम". '. [२]

संदर्भ ग्रंथ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • एच.एच. राउली : रीसेंट डिस्कवरी ऐंड दि पैट्रिआर्कल एज, बुलेटिन ऑव दि जान राइलेनोल्स लाइब्रेरी, सितंबर, 1949;
  • ई. दोर्मे : अब्राहम दा लि केदर दि ला हिस्तोएर