Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
ओग़ुर भाषाएँ - भारतपीडिया

ओग़ुर​ भाषाएँ (Oghur languages), जिन्हें बुल्गार भाषाएँ (Bulgar languages) भी कहा जाता है, तुर्की भाषा परिवार की एक उपशाखा हैं। यह दक्षिण-पूर्वी यूरोप के वोल्गा बुल्गारिया (Volga Bulgaria) नामक राज्य में बोली जाती थी लेकिन आधुनिक काल में इस शाखा की केवल एक ही भाषा, चुवाश भाषा, जीवित है। ऐतिहासिक नज़रिए से बहुत से ख़ज़र लोग और यूरेशियाई आवार लोग जैसे समुदाय भी ओग़ुर​ भाषाएँ बोलते थे लेकिन यह समय के साथ विलुप्त हो गई।[] कृपया ध्यान दें कि उइग़ुर भाषा का नाम ओग़ुर​ भाषा परिवार से मिलने के बावजूद वह इस भाषा-परिवार की सदस्य नहीं है हालाँकि वह एक तुर्की भाषा ज़रूर है।

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
सन् १८०० के लगभग छपी विश्व की पहली चुवाश भाषा की किताब - चुवाश दुनिया की इकलौती जीवित ओग़ुर भाषा है

नाम का उच्चारण सम्पादित करें

'ओग़ुर​' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. Salar: A Study in Inner Asian Language Contact Processes, Arienne M. Dwyer, pp. 29, Otto Harrassowitz Verlag, 2007, ISBN 978-3-447-04091-4, ... Early on, the so-called Oghur or Bulghar branch in the west split off from Common Turkic; Chuvash, spoken in the mid- Volga region, is the only surviving Oghur member ...