सामग्री पर जाएँ

जिया ख़ान

भारतपीडिया से

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति जिया ख़ान (साँचा:Lang-ur;जन्म: 20 फरवरी, 1988 - मृत्यु: 3 जून 2013) जिसका असली नाम नफीसा खान था एक बॉलीवुड अभिनेत्री थी।[] उन्हें मुख्यतः २००८ की फिल्म गजनी में अभिनय के लिए जाना जाता है।[] उनकी तृतीय और अन्तिम फिल्म २०१० में प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल थी। 2012 में उन्होंने अपना नाम वापस बदलकर नफीसा रख लिया।[]

24 मई 2013 को उन्होंने अपना अन्तिम ट्विट लिखा था जिसमें उन्होंने अलविदा कह दिया था। जिया ने ट्विटर अकाउंट असली नाम नफीसा खान के नाम से ही बनाया था। उन्होंने 24 मई को आखिरी ट्वीट किया, 'सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं... कभी-कभी आपको अपनी यादें ताजा करने के लिए आराम की जरूरत पड़ती है।'[] 3 जून 2013 को देर रात उनका फांसी लगा हुआ शव उनके जुहू स्थित घर से बरामद हुआ है। यहाँ वे अपनी माँ के रहती थी।[]

अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
नोकिया एप्प दावत में जिया ख़ान

पूर्व जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

खान का जन्म २० फ़रवरी १९८८ को न्यूयॉर्क नगर में एक में एक मुस्लिम परिवार में हुआ।[] उनके पिता अली रिज़वी खान एक भारतीय अमरीकी है व माँ रबिया अमीन एक हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री है जों आगरा, उत्तर प्रदेश से है और ताहिर हुसैन की दूल्हा बिकता है के लिए जाने जाती है।[] जिया ख़ान की दो छोटी बहने भी हैं।[]मुम्बई आने से पहले उनका लालन-पोषण लन्दन में हुआ। वे बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने मुम्बई आईं।[] वो छः वर्ष की आयु में रामगोपाल वर्मा की पूर्व शिष्य उर्मिला मातोंडकर की फ़िल्म रंगीला से बहुत प्रभावित हुई और बॉलीवुड आने के लिए प्रेरित हुई।[][]

ख़ान प्रशिक्षित ऑपेरा गायक थी और केवल सोलह वर्ष की उम्र में उन्होंने छः पॉप गानों का अभिलेखन कर चुकी थी।[] वो अपने दोस्तों के साथ एक पुरा संग्राहिक (एलबम) प्रकाशित करना चाहती थी - और ब्रिटनी स्पियर्स, मैडोना और लाउंज संगीत के साथ मिश्रित संगीत देना चाहती थी।[१०] ख़ान ने कई वर्षों तक नृत्य का अध्ययन भी किया औरवे साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस जैसी नृत्य शैलियां जानती थीं।[११] उनकी शिक्षा मैनहटन में ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एन्ड फ़िल्म इंस्टीट्यूट में हुई, यद्दपि उन्होंने फ़िल्मों के प्रस्ताव प्राप्त होने पर भी छोड़ दिये।[१२]

उनके विवाहित होने के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्द्ध नहीं है लेकिन माना जाता है कि उन्होंने किसी विदेशी से शादी भी की थी।[१३] कुछ अन्य समाचारों के अनुसार अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली के साथ उसका सम्बन्ध था।[१४]

जिया की क्लिक करें आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने लंदन में अंग्रेज़ी साहित्य की पढ़ाई की जिसके बाद उन्होंने शेक्सपियर और अभिनय के बारे में पढ़ाई की। उनकी ज़िंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब क्लिक करें बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘निशब्द’ में क्लिक करें अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल दिया।[]

करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

जिया की प्रथम फ़िल्म एक बाल कलाकार के रूप में दिल से नामक फिल्म थी। जिसमें उन्होंने मनीषा कोईराला के बच्चपन का अभिनय किया है। सोलाह साल की उम्र में उन्होंने मुकेश भट्ट की फ़िल्म तुमसा नहीं देखा से शुरुआत करने की कोशिश की परन्तु किरदार उनके लिए काफी बड़ा होने के कारण पीछे हट गई और उनकी जगह दिया मिर्ज़ा को ले लिया गया। दो साल बाद २००६ में उन्होंने विवादास्पद फ़िल्म नि:शब्द में अमिताभ बच्चन के साथ भूमिका अदा की।[१५][१६] फ़िल्म को मार्च २००७ में रिलीज़ किया गया। इस फ़िल्म में उन्होंने एक गाना भी गाया था।[][१७]

उन्होंने आमिर खान के साथ ए. आर. मुरुगादोस की फ़िल्म गजीनी, जों इसी नाम की तमिल फ़िल्म का रीमेक थी, में भूमिका अदा की। उन्हें केन घोष की फ़िल्म चांस पे डांस में एक बड़ा किरदार शाहिद कपूर के साथ दिया गया परन्तु उनकी जगह जेनेलिया डिसूज़ा ने ले ली। खान ने बाद में साजिद खान की फ़िल्म हाउसफुल में देविका का किरदार अदा किया।[१८]

मृत्यु[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अभिनेत्री जिया ख़ान 3 जून 2013 को (भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे[]) अज्ञात कारणों से जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं। उन्हें तत्काल ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।[१९] कुछ सूत्रों के अनुसार वह डिप्रेशन से ग्रस्त थीं। एकाकीपन उन्हें सालता था। वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थीं।[२०]

ख़ान के साथ कथित तौर पर रिश्ते में और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को हिरासत में ले लिया गय।[२१]

प्रमुख फिल्में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1998 दिल से[२२] यंग मेघना बाल कलाकार
2007 निशब्द जिया फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार के लिए नामित
2008 गजनी सुनीता
2010 हाउसफुल देविका

कुछ अजीब बातें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

४ जून २०१३ को जिया को सांता क्रुज स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।[२३] राजस्थान में गंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र के गुरूनानक बस्ती में रेहडी लगाने वाले होडल सिंह का 12 वर्षीय पुत्र बाबू सुबह टेलीविजन पर जिया खान की मौत की खबर सुन रहा था और साथ ही वह डीवीडी प्लेयर पर जिया खान अभिनीत फिल्म को बार बार देख रहा था। दोपहर दो बजे से पहले बाबू एकांत पाकर गले में रस्सी का फंदा डालकर झूल गया।[२४]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. १.० १.१ (4 जून 2013)."'निःशब्द' गर्ल जिया ख़ान ने खुदकुशी की".नवभारतटाइम्स.[१]
  2. २.० २.१ बॉलीवुड | जिया ख़ान | साक्षात्कार | निःशब्द Archived 18 जुलाई 2012 at Web Archive वनइण्डिया 21 नवम्बर 2006
  3. (13 अक्टूबर 2012)."जिया ख़ान नाऊ नफीसा खान".इण्डिया टुडे.[२]
  4. ४.० ४.१ (4 जून 2013)."हमेशा के लिए 'निशब्द' हो गईं अभिनेत्री जिया ख़ान".बीबीसी.[३]
  5. ५.० ५.१ ५.२ (4 जून 2013 (अंतर्रराष्ट्रीय मानक समय 09:51 बजे))."बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया ख़ान फाउंड डेड इन मुम्बई".बीबीसी अंग्रेजी समाचार.[४]
  6. (17 फ़रवरी 2007).""I'm not related by blood to Tahir Hussain's family. I'm not his daughter. I don't even know how Aamir Khan looks like" - Jiah Khan".[५]
  7. ७.० ७.१ (4 जून 2013, 11:13 IST)."अपने सपनों को जीने भारत आई थीं जिया".बीबीसी.[६]
  8. "10 unknown facts about Jiah Khan | जिया खान के बारे में १० अनजाने तथ्य - याहू! मूविज भारत".[७]Retrieved 5 जून 2013.
  9. "10 unknown facts about Jiah Khan | जिया खान के बारे में १० अनजाने तथ्य - याहू! मूविज भारत".[८]Retrieved 5 जून 2013.
  10. "जिया खान के बारे में १० अनजाने तथ्य - याहू! मूविज भारत".[९]Retrieved 5 जून 2013.
  11. "10 unknown facts about Jiah Khan |जिया खान के बारे में १० अनजाने तथ्य - याहू! मूविज भारत".[१०]Retrieved 5 जून 2013.
  12. (7 मार्च 2007)."मोहक ध्वनि (Sound the siren)".गल्फन्यूज़.कॉम.[११]
  13. (15 फ़रवरी 2011, 12.00am IST)."जिया परिणय सूत्र में बंधी (Jiah tied the knot)".द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.[१२]
  14. (4 जून 2013)."पूर्व अभिनेत्री जिया ख़ान का बॉयफ़्रेंड सूरज पंचोली".डैली एन्टरटेन्मेंट न्यूज.[१३]
  15. "निशब्द से हाउसफुल के लिए: नफीसा 'जिया' खान कौन थी? (From Nishabd to Housefull: Who was Nafisa ‘Jiah’ Khan?) - Firstpost".[१४]Retrieved 5 जून 2013.
  16. India today Archived 12 अक्तूबर 2013 at Web Archive भाग 31, nos. 13-25 - 2006 - पृष्ठ 64
  17. इण्डिया टुडे Archived 12 अक्तूबर 2013 at Web Archive v. 31, nos. 13-25 - 2006 - पृष्ठ 64
  18. (4 जून 2013)."...आखिर क्या है मौत का कारण?".दैनिक भास्कर.[१५]
  19. (4 जून 2013)."जिया ख़ान ने मुंबई में की खुदकुशी, मौत का राज गहराया".दैनिक भास्कर.[१६]
  20. (4 जून 2013)."...आखिर क्या है मौत का कारण?".दैनिक भास्कर.[१७]
  21. सिंह, विजय वी॰(11 जून 2013)."Aditya Pancholi's son Suraj held for abetting Jiah Khan's suicide".द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया.[१८]
  22. "याहू".[१९]Retrieved 4 जून 2013.
  23. (5 जून 2013, 03:06 am (IST))."एक्ट्रेस जिया खान सुपूर्द ए खाक".[२०]साँचा:Dead link
  24. (5 जून 2013, 11:45 am (IST))."जिया की मौत, दुखी बच्चा फंदे से झूला".[२१]