Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
कीटनाशक - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

कीटनाशक

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
क्रॉपडस्टर द्वारा कीटनाशक का छिड़काव

कीटनाशक रासायनिक या जैविक पदार्थों का ऐसा मिश्रण होता है जो कीड़े मकोड़ों से होनेवाले दुष्प्रभावों को कम करने, उन्हें मारने या उनसे बचाने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग कृषि के क्षेत्र में पेड़ पौधों को बचाने के लिए बहुतायत से किया जाता है।

उर्वरक पौध की वृद्धि में मदद करते हैं जबकि कीटनाशक कीटों से रक्षा के उपाय के रूप में कार्य करते हैं। कीटनाशक कीट की क्षति को रोकने, नष्‍ट करने, दूर भगाने अथवा कम करने वाला पदार्थ अथवा पदार्थों का मिश्रण होता है। कीटनाशक रसायनिक पदार्थ (फासफैमीडोन, लिंडेन, फ्लोरोपाइरीफोस, हेप्‍टाक्‍लोर तथा मैलेथियान आदि) अथवा वाइरस, बैक्‍टीरिया, कीट भगाने वाले खर-पतवार तथा कीट खाने वाले कीटों, मछली, पछी तथा स्‍तनधारी जैसे जीव होते हैं।

बहुत से कीटनाशक मानव के लिए जहरीले होते हैं। सरकार ने कुछ कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया है जबकि अन्‍य के इस्‍तेमाल को विनियमित (रेगुलेट) किया गया है।

प्रकार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फसल के लक्ष्यित शत्रु के आधार पर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

कीटनाशक लक्ष्य
एल्गीनाशी (Algicides) एल्गी
पक्षीनाशी पक्षी
जीवाणु बैक्टीरिया
फफूँदनाशी फफूँद
शाकनाशी पौधे
इन्सेक्टिसाइड कीट
दीमकनाशी (Miticides or Acaricides) दीमक
घोंघानाशी घोंघा
नेमेटिसाइड निमेटोड
कृंतकनाशी कृंतक
विषाणुनाशी (Virucides) विषाणु

रासायनिक संरचना के आधार पर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • ऑर्गैनोफॉस्फेट कीटनाशी
  • कार्बामेट कीटनाशी
  • ऑर्गैनोक्लोरीन कीटनाशी
  • Pyrethroid pesticides
  • Sulfonylurea herbicides
  • जैव कीटनाशी'

रिसाव और अवशेष[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन कीटनाशको का रिसाव शरीर और वातावरण में जमा होता रहता है जो हानिकारक स्तर तक पहुँच सकता है।[][] इनका निरंतर इस्तेमाल होने से तेल, फल सब्जी आदि में इनके अवशेष मिलने लगे है। []

विकल्प[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:देखें

साँचा:देखें

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. Garzia, Nichole A.(2018-07-03). "Literature review: dermal monitoring data for pesticide exposure assessment of farm workers". Journal of Agromedicine. 23(3)
    187–214.doi:10.1080/1059924x.2018.1448734.[१]
  2. "Chlorinated Pesticides: Threats to Health and Importance of Detection". Environmental Medicine.. 14(4)
    347–59.
  3. "Determination of organochlorine pesticide residues in fatty foods: A critical review on the analytical methods and their testing capabilities". Journal of Chromatography A. 1218(33)
    5555–5567.doi:10.1016/j.chroma.2011.06.066.

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:विज्ञान-आधार