Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
तुलसी कॉमिक्स - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

तुलसी कॉमिक्स

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
तुलसी कॉमिक्स

तुलसी काॅमिक्स विगत 80, 90 एव 2000 के प्रारंभ की एक भारतीय काॅमिक्स प्रकाशक कंपनी थी, जो पहले तुलसी पाॅकेट बुक्स का भाग हुआ करती थी।

इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अपने तुलसी पाॅकेट बुक्स के गुजरे दिनों में, यह भारत में हिंदी उपन्यास की लोकप्रिय प्रकाशन कंपनी हुआ करती थी और जिसने व्यापक स्तर पर अपने उपन्यास पाठकों का वर्ग तैयार कर लिया था, हालाँकि तुलसी काॅमिक्स अपने निम्न दर्जे की कहानियों के कारणों से कभी उच्च स्तर की सफलता हासिल ना कर सका, जैसा अन्य कंपनी जैसे डायमंड काॅमिक्स, राज काॅमिक्स एवं मनोज काॅमिक्स ने अपने मानकों को स्थापित कराया और इस वजह से सन् 2004 तक कंपनी बंद हुई।[]

वहीं तुलसी काॅमिक्स की असफलता का दूसरा कारण अपनी ही निर्मित कहानियों को 2-3 भागों में प्रस्तुत करना रहा है, और अधिकांश एकल अंक की कहानियाँ भी वे पूरी नहीं करते। वहीं उन दिनों के पाठकों में, जिनमें अधिकतर बाल वर्ग के थे उनकी जेबखर्ची भी बेहद सीमित होती थी, और लगभग इसी के उलट असर से, पाठक वर्गों के बीच अपनी लोकप्रियता खोने लगी थी। [citation needed] हालाँकि अब तक की सबसे लंबी कहानियों के तौर पर जम्बू श्रंखला की काॅमिक्सें काफी वर्षों तक चली थी।

हालाँकि इस पूरी सिरिज में तुलसी की सृजनात्मकता देखने को मिली करती थी, [citation needed] इस सिरिज ने एक लंबी पारी भी खेली, जहाँ हमें कई नए किरदारों से परिचय कराया गया जैसे योशो (तब पूर्व में उन्हें ओशो की भांति प्रस्तुत किया जाता था), योगा, बाज़ और मि. इंडिया को उनकी मृत्यु तक दिखाया गया। नए किरदार कहने को बहुत रूचिकर नहीं बनाए गए थे और पुराने किरदारों पर लगभग विभिन्न भागों की कहानियाँ जारी रही।[citation needed] तुलसी काॅमिक्स के किरदारों में जम्बू बहुत सफल रहा था, कमोबेश उनके रचियता वेद प्रकाश शर्मा ने, अंगारा तथा तौसी की भी रचना की।

आवृति[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

तुलसी काॅमिक्स मासिक तौर पर अपनी काॅमिक्स प्रकाशित करती थी। हर माह ६ से १० तक गिनती की काॅमिक्से पहले प्रकाशित हुआ करती थी (कभी कभार १ या २ डाइजेस्ट जैसे विशेषांक भी प्रकाशित हुआ करती थी।) तब अंगारा, तौसी तथा जम्बू उस दौरान प्रकाशन के तीन प्रमुख नायक हुआ करते थे। उनमें से कई काॅमिक्स काफी लोकप्रिय भी रही जैसे जम्बू और अंगारा का युद्ध,[] जम्बू और तौसी, मर गया जम्बू, [] एवं जम्बू के बेटे।[]

मुख्यालय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

तुलसी पाॅकेट बुक्स का मुख्यालय -

तुलसी पाॅकेट बुक्स देल्ही (दिल्ली) मार्ग मेरठ - २५० ००२ संपर्क नम्बर - +९१-९९९-७०२३-०७०

चरित्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • अंगारा – एक विलक्षण बुद्धिजीवी जिसमें गुरिल्ला, लोमड़ी, हाथी, गैंडा, गिद्ध और शेर के विशेषांग से प्रत्यारोपित कर बनाया गया हैं, जो मानव की तरह दिखता है।
  • तौसी – एक इच्छाधारी सर्पमानव। जिसे नागलोक का राजा बताया जाता (नागों की वह दुनिया जहाँ वे मानव रूप में निवास करते), जोकि धरती के गर्भ यानी पाताल लोक में स्थित है। वह समय समय पर धरती पर भी अवतरित करने भी आता है।
  • जम्बू – एक बेहद बुद्धिमान रोबोट, जिसके रचियता वैज्ञानिक डाॅ. भावा ने स्वयं का ही मस्तिष्क उसमें प्रत्यारोपित कराया। तुलसी काॅमिक्स का एक बहुत ही लोकप्रिय काॅमिक्स पात्र।
  • योशो – एक बेहद उग्र महानायक, जो अपने पिता की खोज में धरती पर आता है।
  • योगा – एक सामान्य मानव जो अपनी योगिक शक्तियों के बल पर महानायक बनता है।
  • बाज़ – एक सामान्य मनुष्य जो संयोगवश प्रेतों के राजकुमार भांति दिखने कारण, उसे राजकुमार की पोशाक दी जाती है, जिसकी अलौकिक शक्तियों का उपयोग वह अपराध के विरुद्ध करता है।
  • मि. इंडिया – एक उपनायक जिसे 5 वैज्ञानिकों के सम्मिलित प्रयासों से एक महाशक्तियाँ प्रदान होती है।
  • शालू-कालू – एक मजेदार लड़के-लड़की की जोड़ी। तुलसी काॅमिक्स की पहली सिरिज जिसमें व्यंग्यता देखने को मिली।
  • डिटेक्टिव भारत – एक डिटेक्टिव/गुप्तचर जो अपने मित्र जादूगर गोगलापाशा की सहायता से आपराधिक मामलों को सुलझाता है। अपनी पहली काॅमिक्स में वह जादूगर गोगलापाशा की मदद कर अपना दोस्त बना लेता है।[]
  • महाबली आकाश/मेजर राजेश – एक नकाबधारी क्राइमफाइटर।

अन्य प्रकाशित नियमित किरदार - तुलसी काॅमिक्स द्वारा कई राजा-रानियों, राजकुमारों-राजकुमारियों, राक्षसों-दानवों-भूत प्रेतों तथा नैतिक मूल्यों को लेकल भी कहानियाँ प्रकाशित की हैं। वहीं उन्होंने काॅमिक्स शैली में कई हिंदी बाॅलीवुड फ़िल्मों की कहानियों पर आधारित प्रकाशन भी किया। मूल किरदारों की कमी के चलते, तथा आधे से भी कम काॅमिक्सों के प्रकाशन से अपना विस्तार देने में असफल रही।

अंगारा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अंगारा, पशुओं के विशेषांगों की मदद से बना मानव समान एक शख्स, [] जिसकी रचना डाॅ. कुणाल के द्वारा हुई। अंगारा की त्वचा पर गैंडे की खाल लगाकर बुलैटप्रुफ जैसी मजबूती दी गई है, तथा उसपर लोमड़ी का मस्तिष्क प्रत्यारोपित कर असाधारण तौर पर बुद्धिमान बनाया गया है, आँखें गिद्ध की लगाई गई है, वहीं उसे हाथी की सी ताकत दी गई है, तो दिल शेर का, और बाकी का शरीर मूलरूप से गोरिल्ला का होता है जिसे मानवीय काया में तब्दील किया गया। अपने अनुभवी सैन्य विशेषज्ञ मित्र से उसे विशेष कमांडो प्रशिक्षण दिलाया गया है तथा वह कई विभिन्न प्रजातियों के जानवरों की भाषाएँ भी जानता है। इन सभी खुबियों के साथ डाॅ. कुणाल उसे एक महानायक जैसी ताकत देने में मदद करते हैं।

उनका जन्म ही जीवों की रक्षा करने के लिए होता है और आगे उन्हें सभी जंगल-जीवन की सुरक्षा प्रहरी के तौर पर जाना जाने लगा। अंगारा लैण्ड (या अंगारा द्वीप) पर वे बतौर प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते। जब अंगारा की धरती पर अमेरिकी फौज जबरन कब्जा जमाते हैं, तो वे सारे जीवों का सफाया कर डालते हैं। अमेरिकी उस अंगारा द्वीप पर अपना मुख्यालय बसाना चाहते है लेकिन महान पशु-प्रेमी तथा जीव-संरक्षक डाॅ. कुनाल उन अमेरिकियों को वहां ना बसने की वजह समझाते हैं। लेकिन अमेरिकी सैनिक अंगारा द्वीप के जीवों में मार काट मचाते हैं। डाॅ. कुणाल जोकि कुशल शल्य चिकित्सक भी हैं, उन ताकतवर अमेरिकी सैनिकों से टक्कर लेने के लिए ऐसे ही शक्तिशाली प्राणी की रचना करने का निश्चय करते हैं और इस तरह अंगारा का जन्म होता है।

अंगारा द्वीप के मंत्रिमंडल के सदस्य:

  • अंगद (चिपैंजी) - अंगारा द्वीप का राष्ट्रपति
  • सुजूकी - जंगल सेनापति
  • चिली - रक्षामंत्री
  • जामवंत (रीछ) - कानून मंत्री
  • शेर सिंह (शेर) - गृहमंत्री
  • गजराज (हाथी) - खाद्य मंत्री
  • कस्तूरी हिरणी (मृग) - वित्तमंत्री
  • खरगोशी (खरगोश) - शिक्षा मंत्री
  • जटायु (गिद्ध) - द्वीप का आसमानी गुप्तचर
  • व्हेल रानी
  • अबु - एक जासूस
  • बानू
  • सीखू तोता

अंगारा सिरिज की क्रमबद्ध काॅमिक्स की सूची (आरंभ से अंत तक)

  • अंगारा
  • अंगारा की जंग
  • अंगारा का आतंक
  • आजादी की जंग
  • अंगारा ही अंगारा
  • अंगारा के पुजारी
  • अंगारा की टक्कर
  • अंगारा खतरे में
  • महाकाल अंगारा
  • ऑपरेशन अंगारा
  • अंगारा और काला दानव
  • अंगारा और खूनी भेड़िया
  • अंगारा और काला पर्वत
  • चैंपियन अंगारा
  • अंगारा का भूकम्प
  • खूनी दरींदा
  • अंगारा और कोहरे का प्रेत
  • महायोद्धा अंगारा
  • अंगारा और शीबा की जंग
  • अंगारा का महासंग्राम
  • अंगारा गायाब
  • अंगारा अंतरिक्ष में
  • अंगारा की वापसी
  • अंगारा और बलारा की राजकुमारी
  • अंगारा और बुलडाॅग
  • ग्रेट अंगारा
  • अंगारा का जन्मदिन
  • अंगारा और सिंहराज
  • अंगारा और बौनों के देश में
  • अंगारा और हवा का बेटा
  • अंगारा और कमांडो ड्रैगन
  • अंगारा और भूतो का राजा
  • अंगारा और बोक्सा की टक्कर
  • अंगारा और चार्ली का भूत
  • अंगारा के 2 दुश्मन
  • अंगारा तिलिस्म में
  • डबल अंगारा
  • जय बोलो अंगारा की
  • अंगारा तिब्बत में
  • अंगारा और रात का बादशाह
  • अंगारा और चार्ली का चाचा
  • अंगारा और पंचमुखी
  • अंगारा और चिली की अग्निपरीक्षा
  • अंगारा जंगारा
  • अंगारा और टिम टिम
  • अंगारा और चार्ली की हिट लिस्ट
  • अंगारा और बिच्छुआ
  • अंगारा और हुड़दंग
  • अंगारा के 3 दुश्मन
  • एक दो तीन (1-2-3)
  • बुलैटप्रुफ अंगारा
  • अंगारा हवा महल में
  • अंगारा का खेल
  • गज़ब अंगारा
  • अंगारा का इंतक़ाम
  • अंगारा और काला बाघ
  • अंगारा का खतरा
  • चक्कर पे चक्कर
  • अंगारा का डबल क्राॅस
  • अंगारा और कमांडो न. 1
  • शह और मात
  • अंगारा की चोट
  • अंगारा का चक्रव्युह
  • अंगारा और हवा हवाई
  • अंगारा और खतरे की घंटी
  • अंगारा और कंगारू
  • एक और एक 11
  • अंगारा का अनोखा दुश्मन
  • अंगारा और तम्बूरा
  • अंगारा और पिशाच
  • अंगारा का कोहराम

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (February 14, 2010). "The return of Indian superheroes". ''. [१]Retrieved 16 जुलाई 2016.
  2. (2014-12-11)."Indian Comicology: Jambu aur Angara ka Yuddh".Indiancomicology.blogspot.com.[२]
  3. (2014-11-19)."Indian Comicology: Jambu - Mar Gaya Jambu".Indiancomicology.blogspot.com.[३]
  4. (2014-09-14)."Indian Comicology: Jambu Ke Bete".Indiancomicology.blogspot.com.[४]
  5. (2014-08-17)."Indian Comicology: Bharat-Dhuen Ka Aadmi".Indiancomicology.blogspot.in.[५]
  6. (2015-05-07)."Indian Comicology: Angara".Indiancomicology.blogspot.in.[६]