सामग्री पर जाएँ

निक्की हेली

भारतपीडिया से
पद -
निक्की हेली
style="width:35%;"


-

उत्तराधिकारी

-

style="background:#ddf;" colspan="2"

-

कार्यकाल

-

पूर्वाधिकारी

-

उत्तराधिकारी

-

पद

-

कार्यकाल

-

पूर्वाधिकारी

-

उत्तराधिकारी
style="background:#ddf;" colspan="2"

-

मृत्यु


-

सन्तान

-

अभिभावक


-

हस्ताक्षर

निम्रता निक्की रंधावा हेली (अँग्रेजी: Nimrata Nikki Randhawa Haley, जन्म: 20 जनवरी 1972) अमेरिका के दक्षिण कैरोलाइना प्रांत की गवर्नर हैं। उन्होने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूइजियाना प्रांत के गवर्नर बने थे। वे वर्तमान में साउथ कैरोलिना प्रांत के लेक्सिंग्‍टन काउंटी से सांसद हैं। हेली सिख माता-पिता की बेटी हैं जिनके पूर्वज अमृतसर से आकर यहां बस गए थे।[][]

प्रारंभिक जीवन, शिक्षा और कैरियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

हेली का जन्म अमेरिका के बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना में 20 जनवरी 1972 को एक भारतीय सिख परिवार में हुआ। उनका प्रारंभिक नाम निम्रता निक्की रंधावा था। उनके माता पिता, राज कौर रंधावा और अजीत सिंह रंधावा भारत के अमृतसर जिला से आप्रवासी हैं। उनके दो भाई क्रमश: मिट्टी और चरण है तथा एक बहन सिमरन है जो सिंगापुर में पैदा हुई। हेली ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक और क्लेमसन विश्वविद्यालय के लेखा स्नातक (बी॰ एस॰) हैं।[][]

शुरुआत में उन्होने एक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग कंपनी एफ॰ सी॰ आर॰ निगम में काम किया। इस कंपनी में नियुक्ति से पूर्व उन्होने 1994 में अपनी माँ की एक व्यावसायिक कंपनी एक्सोटिका इन्टरनेशनल, जो कपड़े का एक बड़ा फ़र्म है में योगदान दिया। 1998 में हेली ओरेंजबर्ग काउंटी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मण्डल में शामिल हुई। 2003 में वे लेक्सिंगटन, दक्षिण कैरोलिना चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल के लिए नामित की गई थी। हेली वर्ष 2003 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की कोषाध्यक्ष और 2004 में अध्यक्ष बनाई गई।[]

उन्होने समाज सेवा में उल्लेखनीय पहल करती हुई एक स्थानीय अस्पताल के लिए धन जुटाने हेतु गठित लेक्सिंगटन गला टू राइज़ फंड की अध्यक्षता की। इसके अलावा वे लेक्सिंगटन मेडिकल फाउंडेशन, लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ फाउंडेशन और वेस्ट मेट्रो रिपब्लिकन वुमेन में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभा चुकी हैं तथा साउथ केरोलिना चेप्टर ऑफ दि नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की अध्यक्ष रह चुकी हैं। साथ ही 2006 में फ्रेंड ऑफ स्कौटिंग लीडरशिप डिवीजन चैंपियन की अध्यक्ष और लेक्सिंगटन में रोटरी क्लब की सदस्य रह चुकी हैं।[]

सम्मान/पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  • फ्रेंड ऑफ दि टेक्सपेयर अवार्ड, एस सी असोसियेशन ऑफ टेक्सपेयर्स (2005)
  • लीडर इन लिबर्टी अवार्ड-अवेट ऑफ साउथ कैरोलिना (2005)
  • लेजिस्लेटर ऑफ दि ईयर अवार्ड, सेंटेनियल फाउंडेशन (2005)
  • इंडियन-अमेरिकन प्राइड अवार्ड, इंडियन-अमेरिकन ग्रेंडशिप काउंसिल (2005)
  • पाल्मेट्टों लीडरशिप अवार्ड, एस सी पॉलिसी काउंसिल (2006)
  • स्टोर्म थर्मोन्द एक्सेलेन्स इन पब्लिक सर्विस एंड गोवर्नमेंट अवार्ड (2006)
  • चैंपियन ऑफ हाउसिंग अवार्ड, होम बिल्डर्स असोसियेशन ऑफ एस सी (2007)
  • डब्ल्यू मैक चांबिनी क्वालिटी ऑफ लाइफ अवार्ड (2007)
  • लीडरशिप अवार्ड (2013)[]
  • 2014 की 50 सबसे अधिक ताकतवर मांओं की सूची में शामिल[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:Commons category


साँचा:Persondata

साँचा:हिन्द की बेटियाँ/साहस साँचा:Authority control

  1. "निक्की हेली न्यूज वीक के आवरण पर".वेबदुनिया हिन्दी.[१]Retrieved 17 सितंबर 2014.
  2. (21 फ़रवरी 2013)."निक्की हेली की लोकप्रियता बढ़ी".बिजनेस स्टेंडर्ड.[२]Retrieved 17 सितंबर 2014.
  3. Milbank, Dana(9 अगस्त 2012). "Nikki Haley (R): Path to Power". दि बसिंग्टन पोस्ट. [३]
  4. देवान, शीला(13 जून 2010). "All Her Life, Nikki Haley Was the Different One". दि न्यूयार्क टाइम्स. [४]
  5. (2010-06-08). "Nikki Haley: 10 things you didn't know about the S.C. Republican". वाशिंगटन पोस्ट वाइसेज. [५]Retrieved 17 सितंबर 2014.
  6. (2012-04-02). "Don't say 'no' to South Carolina Gov. Nikki Haley". यूएसए टुडे. [६]Retrieved 17 सितंबर 2014.
  7. (21 फ़रवरी 2013). "निक्की हेली को लीडरशिप अवार्ड". डेली न्यूज. [७]साँचा:Dead link
  8. (24 मई 2014). "पचास ताकतवर मांओं की सूची में दो भारतीय महिलाएं". प्रबल प्रबक्ता. [८]Retrieved 17 सितंबर 2014.