सामग्री पर जाएँ

अक्कादी भाषा

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox language

                                                                                                                             साँचा:आधार 

अक्कादी भाषा (Akkadian या Accadian या Assyro-Babylonian) एक मृत सामी भाषा है। यह प्राचीन मेसोपोटामिया में बोली जाती थी। यह अंकन लिपि (cuneiform writing system) में लिखी जाती थी।

अक्कादी का यह नाम उस अक्काद नगर से पड़ा जो ईसा पूर्व 24वीं सदी में प्रसिद्ध सम्राट् शर्रूकीन की राजधानी था। तभी अक्कादी को राजभाषा का पद मिला। कालांतर में अक्कादी, प्रदेश और काल के अनुसार, असूरी (Assyrian) और बाबुली (Babylonian) नामक जनबोलियों में विकसित होकर बँट गई। असूरी दजला नदी (इराक) की उपरली घाटी में और बाबुली दजला-फरात के सागरवर्ती दोआब में बोली जाती थी।

काल क्रम से अक्कादी के तीन युग माने जाते हैं-

1. प्राचीन काल (लगभग 2000 ई.पू.-लगभग 1500 ई.पू.),

2. मध्यकाल (लगभग 1500 ई.पू.- लगभग 1000 ई.पू.) और

3. उत्तरकाल (लगभग 1000 ई.पू - लगभग 500 ई.पू.)।

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]