अनुमान भारतीय दर्शन में ज्ञानप्राप्ति के साधनों में से एक है, जिसे प्रमाण के रूप में माना जाता है। यह प्रत्यक्ष ज्ञान के आधार पर अप्रत्यक्ष वस्तु के अस्तित्व का अनुमान लगाने की प्रक्रिया है, जैसे धुएँ से आग का अनुमान। इस अनुमान में धुएँ को हेतु कहते हैं। अधिकांश भारतीय दर्शन, चार्वाक को छोड़कर, अनुमान को ज्ञान का वैध साधन मानते हैं। न्याय दर्शन में सत्य को जानने के साधन के रूप में अन्वयव्यतिरेक का भी प्रयोग होता है।

सन्दर्भ सम्पादित करें


यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं।