साँचा:Chembox Related

अमोनिया एक तीक्ष्म गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है तथा इसका वाष्प घनत्व ८.५ है। यह जल में अति विलेय है। अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है यह क्षारीय प्रकृति का होता है। जोसेफ प्रिस्टले ने सर्वप्रथम अमोनियम क्लोराइड को चूने के साथ गर्म करके अमोनिया गैस को तैयार किया। बर्थेलाट ने इसके रासायनिक गठन का अध्ययन किया तथा इसको बनाने वाले तत्वों को पता लगाया। प्रयोगशाला में अमोनियम क्लोराइड तथा बुझे हुए सूखे चूने के मिश्रण को गर्म करके अमोनिया गैस तैयार की जाती है।

अमोनिया
आईयूपीएसी नामAzane
अन्य नामHydrogen nitride

Trihydrogen nitride
Nitro-Sil

Nitrogen trihydride
पहचान
सीएएस संख्या7664-41-7
InChI1/H3N/h1H3
InChIKeyQGZKDVFQNNGYKY-UHFFFAOYAF
मानक InChI1S/H3N/h1H3
मानक InChIKeyQGZKDVFQNNGYKY-UHFFFAOYSA-N
SMILESN
पबकेम222
केमस्पाइडर217
यूएनआईआई5138Q19F1X
केईजीजीD02916
ChEMBL1160819
EINECS231-635-3
यूएन संख्या1005
RTECSBO0875000
बेइलस्टाइन3587154
ग्मेलिन79
3DMetB00004
गुणधर्म
सूत्रNH3
मोलर द्रव्यमान17.031 g/mol
स्वरूपColourless gas
गंधstrong pungent odour
घनत्व0.86 kg/m3 (1.013 bar at boiling point)

0.769  kg/m3 (STP)[१]
0.73 kg/m3 (1.013 bar at 15 °C)
681.9 kg/m3 at −33.3 °C (liquid)[२]

817 kg/m3 at −80 °C (transparent solid)[३]
गलनांक−77.73 °C
क्वथनांक−33.34 °C
विलेयता47% w/w (0 °C)
31% w/w (25 °C)
18% w/w (50 °C)[४]
अन्य विलायक में विलेयताsoluble in chloroform, ether, ethanol, methanol
pKa32.5 (−33 °C),[५] 10.5 (DMSO)
pKb4.75
अपवर्तनांक1.3327
श्यानता0.276 cP (−40 °C)
संरचना
आणविक आकृतिTrigonal pyramid
द्विध्रुव आघूर्ण1.42 D
बिंदु समूहC3v
ऊष्मारसायन
मानक संभवन एन्थैल्पी−46 kJ·mol−1[६]
मानक मोलर एन्ट्रॉपी193 J·mol−1·K−1[६]
खतरे
बाह्य सुरक्षा आँकड़ा पत्रICSC 0414 (anhydrous)
ईयू वर्गीकरणसाँचा:Hazchem T साँचा:Hazchem C साँचा:Hazchem N
जोखिम वाक्यांशसाँचा:R10, साँचा:R23, साँचा:R34, साँचा:R50
सुरक्षा वाक्यांशसाँचा:S1/2, साँचा:S9, साँचा:S16, साँचा:S26, साँचा:S36/37/39, साँचा:S45, साँचा:S61
फ़्लैश बिंदुflammable gas
एलडी५०0.015 mL/kg (human, oral)
स्वतः प्रज्वलन ताप651 °C
एनएफपीए 704स्वास्थ्य: 3, ज्वलनशीलता: 1, प्रतिक्रियाशीलता: 0

उपयोग सम्पादित करें

यूरिया, अमोनियम सल्फेट, अमोनियम फास्फेट, अमोनियम नाइट्रेट आदि रासायनिक खादों को बनाने में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। बड़े पैमाने पर नाइट्रिक एसिड तथा सोडियम कार्बोनेट के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है। बर्फ बनाने के कारखाने में शीतलीकारक के रूप में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। प्रयोगशाला में प्रतिकारक के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। लिकर अमोनिया का उपयोग कपड़ों से तेल ग्रीज आदि के दाग को छुड़ाने के लिए किया जाता है। अमोनियम कार्बोनेट बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। अपने अत्यधिक उपयोग के कारण पूरी दुनिया में इसका व्यापक पैमाने पर उत्पादन होता है। २००४ में पूरे विश्व में इसका आनुमानिक उत्पादन १० करोड़ ९० लाख टन हुआ था।[७] २००६ में इसका उत्पादन लगभग १४ करोड़ ६५ लाख टन हुआ है।[८] अमोनिया उत्पादन में भारत का स्थान चीन के बाद द्वितीय है। ये दोनों देश विश्व उत्पादन का क्रमशः २८.४% तथा ८.६% उत्पादित करते हैं। रूस ८.४% तथा संयुक्त राज्य अमेरिका ८.२% के उत्पादन के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।[७] कुल उत्पादन के ८०% का उपयोग उर्वरक बनाने के लिए होता है।[७] नाइट्रीकरण की प्रक्रिया द्वारा कुछ सजीवों में वायुमंडलीय नाइट्रोजन से अमोनिया का निर्माण होता है।

किसी उद्योग या अमोनिया टैंक से अमोनिया का रिसाव होकर यदि अचानक अमोनिया वातावरण में फैल जाए तो आँख तथा चेहरे को काफी अधिक पानी के द्वारा धोना चाहिए। अमोनिया जल में अति विलेय है इसलिए चेहरे को जल से धोने से यह घुलकर अलग हो जाती है।

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. ↑ "संग्रहीत प्रति". 13 जनवरी 2016 को अभिगमन किया गया। 18 मार्च 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
  2. ↑ Yost, Don M.. (2007). Systematic Inorganic Chemistry. READ BOOKS. पृ. 132. ISBN 1-4067-7302-6.
  3. ↑ Blum, Alexander. (1975). "On crystalline character of transparent solid ammonia". Radiation Effects and Defects in Solids. 24(4) doi:10.1080/00337577508240819.
  4. ↑ (1996). The Merck Index: An Encyclopedia of Chemicals, Drugs, and Biologicals. (12th संस्करण). Merck. ISBN 0-911910-12-3.
  5. ↑ Perrin, D. D., Ionisation Constants of Inorganic Acids and Bases in Aqueous Solution; 2nd Ed., Pergamon Press: Oxford, 1982.
  6. ↑ ६.० ६.१ Zumdahl, Steven S.. (2009). Chemical Principles 6th Ed. Houghton Mifflin Company. पृ. A22. ISBN 0-618-94690-X.
  7. ↑ ७.० ७.१ ७.२ "United States Geological Survey publication". 17 जनवरी 2009 को अभिगमन किया गया। 16 दिसंबर 2008 को संग्रह में संग्रहीत।
  8. ↑ Max Appl "Ammonia" in Ullmann's Encyclopedia of Industrial Chemistry, 2006, Wiley-VCH, Weinheim. Article Online Posting Date: December 15, 2006