आदित्य हिन्दू धर्म में सूर्य से जुड़े देवताओं का एक वर्ग है। ये अदिति के पुत्र माने जाते हैं, इसलिए इन्हें 'आदित्य' कहा जाता है; इनके पिता कश्यप ऋषि माने जाते हैं। ऋग्वेद में आदित्यों की संख्या छह से आठ बताई गई है, जबकि ब्राह्मण ग्रंथों में यह बारह हो जाती है।[१]

33 कोटि (प्रकार) देवी-देवताओं में १२ आदित्य हैं। ये बारह आदित्य वर्ष के बारह महीनों और सूर्य के बारह रूपों से जोड़े जाते हैं।[१]

बारह आदित्यों के नाम सम्पादित करें

आदित्यों की सूचियाँ विभिन्न ग्रंथों में बदलती रहती हैं। महाभारत में दी गई बारह आदित्यों की सूची इस प्रकार है —

  1. भग
  2. अंश
  3. अर्यमा
  4. मित्र
  5. वरुण
  6. सविता
  7. धाता
  8. विवस्वान्
  9. त्वष्टा
  10. पूषा
  11. इंद्र
  12. विष्णु[२]

माता-पिता सम्पादित करें

इनके पिता कश्यप ऋषि थे, व माता अदिति थीं।

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. ↑ १.० १.१ "Aditya (Vedic Period)". GKToday. 21 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।
  2. ↑ "Mahabharata Book 12, Section 208". Mahabharata Online. 21 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।