कठुआ ज़िला
| देश | भारत |
|---|---|
| राज्य | जम्मू और कश्मीर |
| ज़िला | कठुआ |
| क्षेत्रफल | 2,502 वर्ग किलोमीटर |
| जनसंख्या | 6,16,435 (2011 जनगणना) |
| जनसंख्या घनत्व | 246 प्रति वर्ग किलोमीटर |
कठुआ ज़िला भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के जम्मू संभाग का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय कठुआ नगर है। ज़िले को जम्मू और कश्मीर का प्रवेश द्वार कहा जाता है, क्योंकि पंजाब से आने वाला मुख्य मार्ग लखनपुर से होकर यहीं प्रदेश में प्रवेश करता है।[१]
भूगोल[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
ज़िले का क्षेत्रफल 2,502 वर्ग किलोमीटर है। इसके पड़ोस में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, डोडा, उधमपुर, जम्मू और सांबा ज़िले तथा पाकिस्तान स्थित है। रावी और उझ नदियाँ ज़िले की प्रमुख नदियाँ हैं। रावी नदी पर बसोहली तहसील में रंजीत सागर बाँध बना है, जो सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है।[१][२]
जनसांख्यिकी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार ज़िले की जनसंख्या 6,16,435 थी, जिसमें 3,26,109 पुरुष और 2,90,326 महिलाएँ थीं। ज़िले की साक्षरता दर 73.09 प्रतिशत और लिंगानुपात 890 था।[३] ज़िले में लगभग 512 गाँव हैं।[३]
प्रशासन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन् 2011 में ज़िले में पाँच तहसीलें थीं, कठुआ, हीरानगर, बिलावर, बसोहली और बानी। वर्तमान में तहसीलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।[१] ज़िले में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, बानी, बसोहली, कठुआ, बिलावर, जसरोटा और हीरानगर।[२]
ज़िले का प्रशासन उपायुक्त के अधीन संचालित होता है और ज़िले से जुड़ी नागरिक सेवाओं की जानकारी केंद्र शासित प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल पर भी उपलब्ध है।[४]
कला और संस्कृति[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बसोहली की लघु चित्रकला पहाड़ी चित्रकला की प्रसिद्ध शैली है, जिसका विकास सत्रहवीं शताब्दी में हुआ। सन् 2023 में बसोहली चित्रकला को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिला। यह जम्मू क्षेत्र का पहला स्वतंत्र जीआई टैग प्राप्त उत्पाद बना।[५][६] इस समाचार को राष्ट्रीय समाचार माध्यमों ने भी प्रकाशित किया।[७][८] बाद में बसोहली पश्मीना को भी जीआई टैग प्राप्त हुआ।[९]
संदर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ १.० १.१ १.२ "District Profile, Kathua". कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ. शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू.
- ↑ २.० २.१ "Kathua District". ज़िला कठुआ आधिकारिक वेबसाइट. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, भारत सरकार.
- ↑ ३.० ३.१ District Census Handbook, Kathua, Census of India 2011. जनगणना संचालन निदेशालय, जम्मू और कश्मीर.
- ↑ "जम्मू और कश्मीर आधिकारिक पोर्टल". जम्मू और कश्मीर सरकार.
- ↑ (2023). "Basohli painting gets GI tagging". ग्रेटर कश्मीर.
- ↑ (2023). "Basohli painting gets GI tag". द ट्रिब्यून.
- ↑ (2023). "Basohli painting gets GI tag". न्यूज़ड्रम.
- ↑ (2023). "Basohli painting gets GI tagging". नागालैंड पोस्ट.
- ↑ (2023). "Basohli pashmina gets GI tag". डेली एक्सेलसियर.