डीएनए
डी॰एन॰ए॰ जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु को डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल या डी॰एन॰ए॰ कहते हैं। इसमें अनुवांशिक कूट निबद्ध रहता है। डी एन ए अणु की संरचना घुमावदार सीढ़ी की तरह होती है। डी॰एन॰ए॰ न्यूक्लियोटाइड्स नामक सरल इकाइयों की दो लंबी श्रृंखलाओं से बना एक बहुलक है।
सन्दर्भ सम्पादित करें
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |