तारिक़ फ़तह
तारिक़ फ़तह (साँचा:Lang-pa (शाहमुखी), जन्म 20, 1949), पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक,[१] प्रसारक एवं सेक्युलर उदारवादी कार्यकर्ता हैं।[२] चेजिंग अ मिराज : द ट्रैजिक इल्लुझ़न ऑफ़ ऐन इस्लामिक स्टेट (Chasing a Mirage: The Tragic Illusion of an Islamic State) उनकी प्रसिद्ध कृति है।
तारिक़ फ़तह इस्लामी अतिवाद के ख़िलाफ़ बोलने और एक उदारवादी इस्लाम के पक्ष को बढ़ावा देने के लिये प्रसिद्ध हैं।[३] तारिक़ फ़तह दक्षिण एशिया और विशेष रूप से कट्टरपंथी भारतीय और पाकिस्तानी मुसलमानों की अलगाववादी संस्कृति के विरुद्ध भी बोलते हैं,[४] तथा वे समलैंगिक व्यक्तियों के सामान अधिकारों और हितों के भी पक्षधर हैं। साथ ही वे बलोचिस्तान में मानवाधिकार के हनन और पाकिस्तान द्वारा बलोचिस्तान में किये जा रहे ज़्यादतियों के विषय पर भी बोलते और लिखते हैं, और 'आज़ाद बलोचिस्तान' के पक्षधर के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने कनाडाई मुस्लिम कांग्रेस का स्थापना किया और वे इस्लाम का उदारवादी और प्रगतिशील रूप के समर्थक हैं। वे ज़ी न्यूज़ के फ़तह का फ़तवा कार्यक्रम में इस्लाम पर लगातार अपना नजरिया पेश करते आ रहे हैं।[५][६]
पाकिस्तानी व्यवस्थापिका तथा इस्लामिक कट्टरपंथ, एवं इस्लामिक इतिहास और कुछ परंपराओं के विषय में बोलने के कारण, उनके विचार, अक्सर बहस और विवाद का पात्र रहते हैं।
आरंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उनका जन्म कराची में हुआ लेकिन वे पंजाबी मूल के हैं।[७] उन्होंने कराची विश्वविद्यालय से जीव-रसायन (बायोकेमिस्ट्री) में शिक्षा प्राप्त की। कनाडा में अपना घर बसाने से पहले उनका परिवार साउदी अरब में कुछ साल रहा था।
विचार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
पाकिस्तान पर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उनका दृढ मत है कि पाकिस्तान विश्व में आतंकवाद का प्रायोजक है।[८]
इस्लाम पर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
पाकिस्तानी सेना पर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- तारिक़ फ़तह का जालघर
- तारिक फतेह की फतेह
- Tarek Fatah: India is the only country where Muslims exert influence without fear (द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया)
- ↑ "FATAH: How my cancer saved my life".[१]Retrieved 29 दिसंबर 2017.
- ↑ "Why I won’t celebrate India’s independence".[२]Retrieved 24 अगस्त 2017.
- ↑ "मुझसे भारत के मुसलमान नहीं मौलवी चिढ़ते हैं: तारेक़ फतह".[३]Retrieved 25 फ़रवरी 2017.
- ↑ "Islamic world hypocritical about Rohingya Muslims".[४]Retrieved 7 सितंबर 2017.
- ↑ "विवादों के क़िले फ़तह करने वाले तारेक़".[५]Retrieved 25 फ़रवरी 2017.
- ↑ "देवबंद से तारिक फतेह को बहस की चुनौती".[६]Retrieved 18 फ़रवरी 2017.
- ↑ "Who is Tarek Fatah?".[७]Retrieved 10 सितंबर 2016.
- ↑ "पाकिस्तान प्रायोजित कर रहा है विश्व का आतंकवाद : तारेक फतेह".[८]Retrieved 23 दिसंबर 2016.