यह लेख भारतीय अभिनेत्री के बारे में है। भारतीय लेखिका के लिए, नयनतारा सहगल देखें।

नयनतारा (जन्म:18 नवंबर 1984 को डायना मरियम कुरियन के रूप में[१]) केरल से भारतीय अभिनेत्री है जो दक्षिण भारत की फ़िल्मों में दिखती है। उन्होनें 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और विस्मयाथुमबाथू (2004) के करने के बाद तमिल सिनेमा और तेलुगू सिनेमा में चली गई। नयनथारा एकमात्र महिला अभिनेता है जिसने दक्षिण भारत से फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 2018 सूची में जगह बनाया है, जिसमें कुल कमाई ₹15.17 करोड़

नयनतारा

नयनतारा 2013 में
जन्म18 नवम्बर 1984 (आयु 42 वर्ष)
जन्म स्थानबंगलोर, कर्नाटक, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल
जन्म नामडायना मरियम कुरियन
धर्महिंदू
है।[२]

करियर सम्पादित करें

उन्होनें अय्या के साथ 2005 में तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उसके बाद तेलुगू फ़िल्म लक्ष्मी, जिसके बाद उन्होनें कई व्यावसायिक रूप से सफल तमिल और तेलुगू फिल्मों में महिला नेतृत्व का किरदार निभाया। जिससे उन्होनें खुद को तमिल और तेलुगू सिनेमा में सबसे ज़्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों के रूप में स्थापित किया। 2010 में उन्होनें फिल्म सुपर के माध्यम से कन्नड़ फिल्म में शुरुआत की। श्री राम राज्यम (2011) में सीता के चित्रण के लिये उन्होनें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार अर्जित किया। 2011 में उन्होनें चेन्नई में ईसाई धर्म को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया और उनका मंचीय नाम नयनतारा उनका आधिकारिक नाम बन गया।[३][४][५][६]

इन्हें भी देखें सम्पादित करें

सन्दर्भ सम्पादित करें

  1. ↑ (1 दिसम्बर 2013). "इस गुजराती स्टूडेंट की वजह से उजड़ गया प्रभु देवा का घर, जानें पूरी कहानी...". दैनिक भास्कर. 3 अक्टूबर 2014 को अभिगमन किया गया। 6 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
  2. ↑ "Nayanthara, PV Sindhu and Saina Nehwal highest paid women in south: Forbes 100 list".
  3. ↑ (10 अगस्त 2011). "प्रभु देवा से शादी के लिए नयनतारा ने बदला धर्म". IBN खबर. 3 अक्टूबर 2014 को अभिगमन किया गया। 6 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
  4. ↑ (10 अगस्त 2011). "अभिनेत्री नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए बदला धर्म". फ़िल्मी बीट हिन्दी. 3 अक्टूबर 2014 को अभिगमन किया गया। 6 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
  5. ↑ "नयनतारा बनेंगी तमिल 'कहानी' की विद्या बागची". वेबदुनिया. 3 अक्टूबर 2014 को अभिगमन किया गया। 4 मार्च 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
  6. ↑ (12 मई 2014). "जानिए, श्रिया, नयनतारा और अनुष्का में कौन सबसे हॉट!". राजस्थान पत्रिका. 3 अक्टूबर 2014 को अभिगमन किया गया। 6 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।