नाना पाटेकर

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति विश्वनाथ "नाना" पाटेकर (जन्म: 1 जनवरी, 1951) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।

जीवनी

नाना पाटेकर भारतीय फिल्‍मों के अभिनेता हैं। वे लेखक और फिल्‍म निर्माता भी हैं। नाना हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता माने जाते हैं। उनके अभिनय के सभी कायल हैं और यही कारण है कि उन्‍हें आज तक कई बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें पद्मश्री सम्‍मान भी मिल चुका है। वे इंडस्‍ट्री में अपने डॉयलाग को बोलने की स्‍टाइल को लेकर काफी मशहूर हैं। उनके अभिनय के दीवाने आपको हर आयु वर्ग में मिल जाएंगे।

पृष्‍ठभूमि

नाना का जन्‍म मुरूड-जंजीरा, रायगढ़, म‍हाराष्‍ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम दिनकर पाटेकर और मां का नाम संजनाबाई पाटेकर है।

पढ़ाई

नाना की पढ़ाई सर जे जे इंस्‍टीट्यूट ऑफ अप्‍लाईड आर्ट, मुंबई से हुई थी।

शादी

नाना की शादी नीलाकांती पाटेकर से हुई लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। उनका एक लड़का भी है जिसका नाम मल्‍हार है।

करियर

नाना के करियर की शुरूआत फिल्‍म 'गमन' से हुई थी लेकिन इंडस्‍ट्री में उन्‍हें फिल्‍म 'परिंदा' से नोटिस किया गया जिसमें उन्‍होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। इस फिल्‍म में उनके अभिनय के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने कई अच्‍छी फिल्‍मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। क्रांतिवीर, खामोशी, यशवंत, अब तक छप्‍पन, अपहरण, वेलकम, राजनीति उनकी प्रमुख फिल्‍मों में से एक हैं।

हिन्दी फ़िल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2016 द जंगल बुक (हिंदी)
नटसम्राट  गणपतराव  रामचंद्र  बेलवाल्कर  
2015 वेलकम  बैक 
अब  तक  छप्पन  २
2014 डॉ प्रकाश बाबा आमटे: असली हीरो डॉ प्रकाश आमटे
2013 हंगामा पर हंगामा
26/11 के हमलों
2012  [null कमाल धमाल मालामाल]?
2011 देऊल
शागिर्द 
2010 तुम  मिलो  तोह  सही
राजनीति 
पाठशाला
2008 यहाँ के हम सिकन्दर कोच
2007 वैलकम उदय शेट्टी
2007 हैटट्रिक
2006 टैक्सी नम्बर ९२११ राघव शास्त्री
2005 अपहरण तबरेज़ आलम
2005 ब्लफ़ मास्टर
2003 भूत पुलिस अधिकारी
2003 आँच
2003 डरना मना है
2002 शक्ति
2000 तरकीब
2000 गैंग अब्दुल
1999 हु तू तू भाऊ
1999 कोहराम
1998 युगपुरुष अनिरुद्ध
1993 वजूद मल्हार
1997 ग़ुलाम-ए-मुस्तफा मुस्तफा
1996 खामोशी नायिका का पिता
1996 अग्नि साक्षी विश्वनाथ
1995 हम दोनों
1994 क्रान्तिवीर प्रताप नारायण तिलक
1993 तिरंगा शिवाजीराव वाघले
1992 अंगार माज़िद ख़ान
1992 राजू बन गया जेंटलमैन जय
1991 प्रहार
1991 दिक्षा
1990 दिशा
1990 थोड़ा सा रूमानी हो जायें
1989 परिन्दा अन्ना
1988 सलाम बॉम्बे
1988 सागर संगम
1987 आज का रॉबिनहुड
1987 सूत्रधार कुमार
1987 आवाम
1984 गिद्ध

नामांकन और पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार साँचा:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार