नेहा पेंडसे
दिखावट
नेहा पेंडसे एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है,[१] जिनका जन्म २९ नवम्बर १९८४ में हुआ था। वह भारत-आधारित उपग्रह टेलीविजन चैनल ज़ी मराठी की भाग्यलक्ष्मी पर पेश की गई थी। पेंडसे ने मराठी, तमिल, तेलगु, मलयालम, और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है।[२] इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी कार्य किया है, जिनमे उन्होंने कुछ में अतिथि भूमिका, आइटम सोंग और किसी में मुख्य किरदार निभाए है।
प्रारंभिक और व्यक्तिगत जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
पेंडसे का जन्म 29 नवंबर 1984 को मुंबई में विजय पेंडसे और शुभांगी पेंडसे के यहां हुआ था। मुंबई में उनका लालन-पालन हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उनकी बहन अभिनेत्री मीनल पेंडसे हैं।
अभिनेत्री ने 5 जनवरी 2020 को अपने प्रेमी शार्दुल सिंह ब्यास के साथ शादी के बंधन में बंधी।[३]
फिल्मोग्राफी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
उनके द्वारा किए हुए टेलीविजन कार्यक्रम की सूची निम्न है:
| साल | सिरियल | रोल | भाषा | चैनल |
|---|---|---|---|---|
| १९९० | हसरतें | उर्जा | hindi | जी टीवी |
| १९९८-९९ | मीठी मीठी बातें | - | हिंदी | डीडी नेशनल |
| २०११ | भाग्यलक्ष्मी | - | मराठी भाषा | जी टीवी |
| २०१६ | मे आई कम इन मैडम? | संजना (मैडम) | हिंदी | लाइफ ओके |
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ "‘डिवॉर्सी से शादी करने में क्या बुरा, मैं भी तो..’ वर्जिनिटी को लेकर बोल पड़ीं Nehha Pendse, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब".[१]
- ↑ "'I can't starve myself'". Times of India. 19 November 2012. Retrieved 7 January 2013.
- ↑ "Nehha Pendse on hubby Shardul being a divorcee: I am not a virgin either; atleast he won’t make mistakes that a rookie husband might".TimesofIndia.com'.[२]