सामग्री पर जाएँ

प्रयागराज

भारतपीडिया से
(प्रयाग से अनुप्रेषित)
प्रयागराज
समय क्षेत्रIST+5:30
वाहन पंजीकरणUP-70
अन्य नामइलाहाबाद (पूर्व नाम)
बसावट का प्रकारमहानगर
देशभारत
राज्यउत्तर प्रदेश
जिलाप्रयागराज
कुल जनसंख्या59,54,390(2011)
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किमी)1086
क्षेत्रफल (वर्ग किमी)5482
ऊँचाई (मीटर)98
डाक कोड211001
क्षेत्र कोड0532
पुनर्नामकरण16 अक्टूबर 2018
शासन प्रकारनगर निगम
शासी निकायप्रयागराज नगर निगम
आधिकारिकहिन्दी
निर्देशांकनिर्देशांक: 25.45° N 81.84° E
वेबसाइटhttps://prayagraj.nic.in/
अतिरिक्त आधिकारिकउर्दू
आधिकारिक नामप्रयागराज
जनसांख्यिकीअतिरिक्त आधिकारिक
जनसांख्यिकी विवरणउर्दू
वेबसाइटhttps://prayagraj.nic.in/

प्रयागराज (पूर्व नाम इलाहाबाद) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रमुख नगर तथा प्रयागराज जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है।[१] यह नगर गंगा, यमुना तथा अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित है, जिसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है।[२] प्राचीन ग्रंथों में इसे 'प्रयाग' अथवा 'तीर्थराज' कहा गया है तथा यह हिन्दू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में गिना जाता है। 16 अक्टूबर 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका आधिकारिक नाम इलाहाबाद से परिवर्तित कर प्रयागराज कर दिया।[३]

नामकरण[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

प्राचीन काल में यह स्थल 'प्रयाग' के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ यज्ञस्थल या प्रकृष्ट यज्ञ से जोड़ा जाता है।

जनसांख्यिकी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार प्रयागराज जिले की कुल जनसंख्या 59,54,390 थी।

शिक्षा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

प्रयागराज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र है।[४] यहाँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद, हरिशचंद्र अनुसंधान संस्थान तथा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख शिक्षण और शोध संस्थान स्थित हैं।

संस्कृति और पर्यटन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

प्रयागराज हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहाँ प्रत्येक छह वर्षों में कुंभ मेला तथा प्रत्येक बारह वर्षों में महाकुंभ मेला आयोजित होता है। नगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में संगम, अकबर का किला, आनंद भवन तथा हनुमान मंदिर सम्मिलित हैं।[५]

परिवहन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

प्रयागराज रेल और सड़क मार्गों द्वारा देश के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है। यहाँ प्रयागराज जंक्शन सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशन स्थित हैं। वायु मार्ग से यह नगर प्रयागराज हवाई अड्डे के माध्यम से जुड़ा है।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. ↑ "जिले के बारे में". जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सरकार. भाषा: हिन्दी. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2026.
  2. ↑ "भोगोलिकी". जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सरकार. भाषा: हिन्दी. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2026.
  3. ↑ "नज़रिया: अकबर के इलाहाबास को अंग्रेज़ों ने बना दिया था इलाहाबाद". BBC News हिंदी. भाषा: हिन्दी. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2026.
  4. ↑ "शिक्षा". जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सरकार. भाषा: हिन्दी. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2026.
  5. ↑ "महाकुंभ जाएं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें". Zee News. भाषा: हिन्दी. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2026.