भारतीय जनता पार्टी
| स्थापना | 6 अप्रैल 1980 |
|---|---|
| विचारधारा | हिन्दू राष्ट्र राष्ट्रवाद आर्थिक उदारीकरण अखण्ड मानवतावाद |
| मुख्यालय | 6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली - 110002 |
| रंग | भगवा व हरा |
| लोकसभा सीटें | <span style="display:block; background:#FF9F00; height:9px; width:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अज्ञात शब्द "max"।%;">303 / 545 (वर्तमान में 543 सदस्य + 2 नामांकित) |
| राज्यसभा सीटें | <span style="display:block; background:#FF9F00; height:9px; width:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अज्ञात शब्द "max"।%;">93 / 245 (वर्तमान में 233 सदस्य + 12 नामांकित) |
भारतीय जनता पार्टी (संक्षिप्त में, भाजपा) भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है।यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 2016 के अनुसार भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।[१][२]
परिचय[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा १९५१(1951) में निर्मित भारतीय जनसंघ है। १९७७(1977) में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे १९७७ में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को १९७७ के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद १९८०(1980) में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही।( इसका बड़ा कारण १९८४ में इंदिरा गांधी की हत्या के कारण उनके बेटे राजीव गांधी को सहानुभूति की लहर थी) इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन ने पार्टी को ताकत दी। कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये १९९६ में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो १३ दिन चली।
१९९८ में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। २००४ के आम चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और अगले १० वर्षों तक भाजपा ने संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई। २०१४ के आम चुनावों में राजग को गुजरात के लम्बे समय से चले आ रहे मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और २०१४ में सरकार बनायी। इसके अलावा दिसम्बर २०१७ के अनुसार भारतीय जनता पार्टी भारत के २९ राज्यों में से १९ राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है।
भाजपा की कथित विचारधारा "एकात्म मानववाद" सर्वप्रथम १९६५ में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी। पार्टी हिन्दुत्व के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करती है और नीतियाँ ऐतिहासिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवाद की पक्षधर रही हैं। इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है। जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून का कार्यान्वयन करना भाजपा के मुख्य मुद्दे हैं। हालाँकि १९९८-२००४ की राजग सरकार ने किसी भी विवादास्पद मुद्दे को नहीं छुआ और इसके स्थान पर वैश्वीकरण पर आधारित आर्थिक नीतियों तथा सामाजिक कल्याणकारी आर्थिक वृद्धि पर केन्द्रित रही।
मुखपत्र[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
'कमल सन्देश' भारतीय जनता पार्टी का मुखपत्र है। प्रभात झा इसके सम्पादक हैं और संजीव कुमार सिन्हा सहायक सम्पादक।
इतिहास[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भारतीय जनसंघ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
जनसंघ के नाम से प्रसिद्ध भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने प्रबल कांग्रेस के पार्टी के धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रत्युत्तर में राष्ट्रवाद के समर्थन में १९५१ में की थी। इसे व्यापक रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर॰एस॰एस॰) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था,[३] जो स्वैच्छिक रूप से हिन्दू राष्ट्रवादी संघटन है और जिसका उद्देश्य भारतीय की "हिन्दू" सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना और कांग्रेस तथा प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के मुस्लिम और पाकिस्तान को लेकर तुष्टीकरण को रोकना था।[४]
जनसंघ का प्रथम अभियान जम्मू और कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय के लिए आंदोलन था। मुखर्जी को कश्मीर में प्रतिवाद का नेतृत्व नहीं करने के आदेश मिले थे। आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिनका कुछ माह बाद दिल का दौरा पड़ने से जेल में ही निधन हो गया। संघटन का नेतृत्व दीनदयाल उपाध्याय को मिला और अंततः अगली पीढ़ी के नेताओं जैसे अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को मिला। हालाँकि, उपाध्याय सहित बड़े पैमाने पर पार्टी कार्यकर्ता आर॰एस॰एस॰ के समर्थक थे। कश्मीर आंदोलन के विरोध के बावजूद १९५२ में पहले लोकसभा चुनावों में जनसंघ को लोकसभा में तीन सीटें प्राप्त हुई। वो १९६७ तक संसद में अल्पमत में रहे। इस समय तक पार्टी कार्यसूची के मुख्य विषय सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून, गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना और जम्मू एवं कश्मीर के लिए दिया विशेष दर्जा खत्म करना थे।[५][६][७]
१९६७ में देशभर के विधानसभा चुनावों में पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और समाजवादियों सहित अन्य पार्टियों के साथ मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न हिन्दी भाषी राज्यों में गठबंधन सरकार बनाने में सफल रही। इससे बाद जनसंघ ने पहली बार राजनीतिक कार्यालय चिह्नित किया, यद्यपि यह गठबंधन में था। राजनीतिक गठबंधन के गुणधर्मों के कारण संघ के अधिक कट्टरपंथी कार्यसूची को ठण्डे बस्ते में डालना पड़ा।[८]
जनता पार्टी (१९७७-८०)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
१९७५ में प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया। जनसंघ ने इसके विरूद्ध व्यापक विरोध आरम्भ कर दिया जिससे देशभर में इसके हज़ारों कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। १९७७ में आपातकाल ख़त्म हुआ और इसके बाद आम चुनाव हुये। इस चुनाव में जनसंघ का भारतीय लोक दल, कांग्रेस (ओ) और समाजवादी पार्टी के साथ विलय करके जनता पार्टी का निर्माण किया गया और इसका प्रमुख उद्देश्य चुनावों में इंदिरा गांधी को हराना था।[९]
१९७७ के आम चुनाव में जनता पार्टी को विशाल सफलता मिली और मोरारजी देसाई के नेतृत्व में सरकार बनी। उपाध्याय के 1979 में निधन के बाद जनसंघ के अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी बने थे अतः उन्हें इस सरकार में विदेश मंत्रालय कार्यभार मिला। हालाँकि, विभिन्न दलों में शक्ति साझा करने को लेकर विवाद बढ़ने लगे और ढ़ाई वर्ष बाद देसाई को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा। गठबंधन के एक कार्यकाल के बाद १९८० में आम चुनाव करवाये गये।[१०]
भाजपा (१९८० से अबतक)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
स्थापना और आरम्भिक काल[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भारतीय जनता पार्टी 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद नवनिर्मित पार्टियों में से एक थी। यद्यपि तकनीकी रूप से यह जनसंघ का ही दूसरा रूप था, इसके अधिकतर कार्यकर्ता इसके पूर्ववर्ती थे और वाजपेयी को इसका प्रथम अध्यक्ष बनाया गया। इतिहासकार रामचंद्र गुहा लिखते हैं कि जनता सरकार के भीतर गुटीय युद्धों के बावजूद, इसके कार्यकाल में आर॰एस॰एस॰ के प्रभाव को बढ़ते हुये देखा गया जिसे १९८० के पूर्वार्द्ध की सांप्रदायिक हिंसा की एक लहर द्वारा चिह्नित किया जाता है।[११] इस समर्थन के बावजूद, भाजपा ने शुरूआत में अपने पूर्ववर्ती हिन्दू राष्ट्रवाद का रुख किया इसका व्यापक प्रसार किया। उनकी यह रणनीति असफल रही और १९८४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल दो लोकसभा सीटों से संतोष करना पड़ा।[१२] चुनावों से कुछ समय पहले ही इंदिरा गांधी की हत्या होने के बाद भी काफी सुधार नहीं देखा गया और कांग्रेस रिकार्ड सीटों के साथ जीत गई।[१३]


बाबरी ढाँचा विध्वंस और हिन्दुत्व आन्दोलन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
वाजपेयी के नेतृत्व वाली उदारवादी रणनीति अभियान के असफल होने के बाद पार्टी ने हिन्दुत्व और हिन्दू कट्टरवाद का पूर्ण कट्टरता के साथ पालन करने का निर्णय लिया।[१२][१४] १९८४ में आडवाणी को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उनके नेतृत्व में भाजपा राम जन्मभूमि आंदोलन की राजनीतिक आवाज़ बनी। १९८० के दशक के पूर्वार्द्ध में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में बाबरी ढांचा के स्थान पर हिन्दू देवता राम का मन्दिर निर्माण के उद्देश्य से एक अभियान की शुरूआत की थी। यहाँ मस्जिद का निर्माण मुग़ल बादशाह बाबर ने करवाया था और इसपर विवाद है कि पहले यहाँ मन्दिर था।[१५] आंदोलन का आधार यह था कि यह क्षेत्र रामजन्मभूमि है और यहाँ पर मस्जिद निर्माण के उद्देश्य से बाबर ने मन्दिर को ध्वस्त करवाया।[१६] भाजपा ने इस अभियान का समर्थन आरम्भ कर दिया और इसे अपने चुनावी अभियान का हिस्सा बनाया। आंदोलन की ताकत के साथ भाजपा ने १९८९ के लोक सभा चुनावों ८६ सीटें प्राप्त की और समान विचारधारा वाली नेशनल फ़्रॉण्ट की विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार का महत्वपूर्ण समर्थन किया।[१७]
सितम्बर १९९० में आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन के समर्थन में अयोध्या के लिए "रथ यात्रा" आरम्भ की। यात्रा के कारण होने वाले दंगो के कारण बिहार सरकार ने आडवाणी को गिरफ़तार कर लिया लेकिन कारसेवक और संघ परिवार कार्यकर्ता फिर भी अयोध्या पहुँच गये और बाबरी ढाँचे के विध्वंस के लिए हमला कर दिया।[१८] इसके परिणामस्वरूप अर्द्धसैनिक बलों के साथ घमासान लड़ाई हुई जिसमें कई कर सेवक मारे गये। भाजपा ने विश्वनाथ प्रतापसिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया और एक नये चुनाव के लिए तैयार हो गई। इन चुनावों में भाजपा ने अपनी शक्ति को और बढ़ाया और १२० सीटों पर विजय प्राप्त की तथा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।[१८]
६ दिसम्बर १९९२ को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और इससे जुड़े संगठनों की रैली ने, जिसमें हजारों भाजपा और विहिप कार्यकर्ता भी शामिल थे ने मस्जिद क्षेत्र पर हमला कर दिया।[१८] पूर्णतः अस्पष्ट हालात में यह रैली एक उन्मादी हमले के रूप में विकसित हुई और बाबरी मस्जिद विध्वंस के साथ इसका अंत हुआ।[१८] इसके कई सप्ताह बाद देशभर में हिन्दू एवं मुस्लिमों में हिंसा भड़क उठी जिसमें २,००० से अधिक लोग मारे गये।[१८] विहिप को कुछ समय के लिए सरकार द्वारा प्रतिबन्धित कर दिया गया और लालकृष्ण आडवाणी सहित विभिन्न भाजपा नेताओं को विध्वंस उत्तेजक भड़काऊ भाषण देने के कारण गिरफ़्तार किया गया।[१९][२०] कई प्रमुख इतिहासकारों के अनुसार विध्वंस संघ परिवार के षडयंत्र का परिणाम था और यह महज एक स्फूर्त घटना नहीं थी।[१८]
न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्रहान द्वारा लिखित २००९ की एक रपट के अनुसार बाबरी मस्जिद विध्वंस में मुख्यतः भाजपा नेताओं सहित ६८ लोग जिम्मेदार पाये गये।[२०] इनमें वाजपेयी, आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी शामिल हैं। मस्जिद विध्वंस के समय उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की रपट में कठोर आलोचना की गई है।[२०] उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ऐसे नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को अयोध्या में नियुक्त किया जो मस्जिद विध्वंस के समय चुप रहें।[२०] भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी और विध्वंस के दिन आडवाणी की तत्कालीन सचिव अंजु गुप्ता आयोग के सामने प्रमुख गवाह के रूप में आयी। उनके अनुसार आडवाणी और जोशी ने उत्तेजक भाषण दिये जिससे भीड़ के व्यवहार पर प्रबल प्रभाव पड़ा।[२१]
१९९६ के संसदीय चुनावों में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर केन्द्रित रही जिससे लोकसभा में १६१ सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।[२२] वाजपेयी को प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ दिलाई गई लेकिन वो लोकसभा में बहुमत पाने में असफल रहे और केवल १३ दिन बाद ही उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा।[२२]
राजग सरकार (१९९८-२००४)[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
१९९६ में कुछ क्षेत्रिय दलों ने मिलकर सरकार गठित की लेकिन यह सामूहीकरण लघुकालिक रहा और अर्धकाल में ही १९९८ में चुनाव करवाने पड़े। भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नामक गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरी जिसमें इसके पूर्ववरीत सहायक जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिव सेना शामिल थे और इसके साथ ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) और बीजू जनता दल भी इसमें शामिल थी। इन क्षेत्रिय दलों में शिव सेना को छोड़कर भाजपा की विचारधारा किसी भी दल से नहीं मिलती थी; उदाहरण के लिए अमर्त्य सेन ने इसे "अनौपचारिक" (एड-हॉक) सामूहिकरण कहा था।[२३][२४] बहरहाल, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के बाहर से समर्थन के साथ राजग ने बहुमत प्राप्त किया और वाजपेयी पुनः प्रधानमन्त्री बने।[२५] हालाँकि, गठबंधन १९९९ में उस समय टूट गया जब अन्ना द्रमुक नेता जयललिता ने समर्थन वापस ले लिया और इसके परिणामस्वरूप पुनः आम चुनाव हुये।

१३ अक्टूबर १९९९ को भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को बिना अन्ना द्रमुक के पूर्ण समर्थन मिला और संसद में ३०३ सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये १८३ सीटों पर विजय प्राप्त की। वाजपेयी तीसरी बर प्रधानमन्त्री बने और आडवाणी उप-प्रधानमन्त्री तथा गृहमंत्री बने। इस भाजपा सरकार ने अपना पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया। यह सरकार वैश्वीकरण पर आधारित आर्थिक नीतियों तथा सामाजिक कल्याणकारी आर्थिक वृद्धि पर केन्द्रित रही।[२७]
२००१ में बंगारू लक्ष्मण भाजपा अध्यक्ष बने जिन्हें ₹100000
की घूस स्वीकार करते हुये दिखाया गया[२८] जिसमें उन्हें रक्षा मंत्रालय से सम्बंधित कुछ खरीददारी समझौतों की तहलका पत्रकार ने चित्रित किया।[२९][३०] भाजपा ने उन्हें पद छोड़ने को मजबूर किया और उसके बाद उनपर मुकदमा भी चला। अप्रैल २०१२ में उन्हें चार वर्ष जेल की सजा सुनाई गई जिनका १ मार्च २०१४ को निधन हो गया।[३१]
२००२ के गुजरात दंगे[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
२७ फ़रवरी २००२ को हिन्दू तीर्थयात्रियों [कारसेवकों] को ले जा रही एक रेलगाडी को गोधरा कस्बे के बाहर मुस्लिमों द्वारा [[,आग लगा दी गयी। यह रेलगाड़ी अयोध्या से आ रही थी और इस बीभत्स कृत्य में ५९ लोग मारे गये। इस घटना को हिन्दुओं पर हमले के रूप में देखा गया और इसने गुजरात राज्य में भारी मात्रा में मुस्लिम-विरोधी हिंसा को जन्म दिया जो कई सप्ताह तक चली।[३२] कुछ अनुमानों के अनुसार इसमें मरने वालों की संख्या २००० तक पहुँच गई जबकि १५०,००० लोग विस्थापित हो गये।[३३] बलात्कार, अंगभंग और यातना के घटनायें बड़े पैमाने पर हुई।[३३][३४] गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य सरकार के उच्च-पदस्थ अधिकारियों पर हिंसा आरम्भ करने और इसे जारी रखने के आरोप लगे क्योंकि कुछ अधिकारियों ने कथित तौर पर दंगाइयों का निर्देशन किया और उन्हें मुस्लिम स्वामित्व वाली संपत्तियों की सूची दी।[३५] अप्रैल २००९ में सर्वोच्य न्यायालय ने गुजरात दंगे मामले की जाँच करने और उसमें तेजी लाने के लिए एक विशेष जाँच दल (एस॰आई॰टी॰) घटित किया। सन् २०१२ में मोदी एस॰आई॰टी॰ ने मोदी को दंगों में लिप्त नहीं पाया लेकिन भाजपा विधायक माया कोडनानी दोषी पाया जो मोदी मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। कोडनानी को इसके लिए २८ वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई।[३६][३७] पॉल ब्रास, मरथा नुस्सबौम और दीपांकर गुप्ता जैसे शोधार्थियों के अनुसार इन घटनाओं में राज्य सरकार की उच्च स्तर की मिलीभगत थी।[३८][३९][४०]
२००४, २००९ के आम चुनावों में हार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
वाजपेयी ने २००४ में चुनाव समय से छः माह पहले ही करवाये। राजग का अभियान "इंडिया शाइनिंग" (उदय भारत) के नारे के साथ शुरू हुआ जिसमें राजग सरकार को देश में तेजी से आर्थिक बदलाव का श्रेय दिया गया।[४१] हालाँकि, राजग को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा और लोकसभा में कांग्रेस के गठबंधन के २२२ सीटों के सामने केवल १८६ सीटों पर ही जीत मिली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के मुखिया के रूप में मनमोहन सिंह ने वाजपेयी का स्थान ग्रहण किया। राजग की असफलता का कारण भारत के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचने में असफल होना और विभाजनकारी रणनीति को बताया गया।[४१][४२]
मई २००८ में भाजपा ने कर्नाटक राज्य चुनावों में जीत दर्ज की। यह प्रथम समय था जब पार्टी ने किसी दक्षिण भारतीय राज्य में चुनावी जीत दर्ज की हो।[४३] हालाँकि, इसने २०१३ में अगले विधानसभा चुनावों में इसे खो दिया। २००९ के आम चुनावों में इसकी लोकसभा में क्षमता घटते हुये ११६ सीटों तक सीमित रह गई।[४४]
२०१४ के आम चुनावों में जीत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

२०१४ के आम चुनावों में भाजपा ने २८२ सीटों पर जीत प्राप्त की और इसके नेतृत्व वाले राजग को ५४३ लोकसभा सीटों में से ३३६ सीटों पर जीत प्राप्त हुई।[४५] यह १९८४ के बाद पहली बार था कि भारतीय संसद में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिला।[४६] भाजपा संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी को २६ मई २०१४ को भारत के १५वें प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ दिलाई गयी।[४७][४८]
२०१९ के आम चुनावों में प्रचण्ड जीत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
२०१९ के आम चुनावों में भाजपा ने ३०३ सीटों पर प्रचण्द जीत प्राप्त की और इसके नेतृत्व वाले राजग को ५४३ लोकसभा सीटों में से ३५२ सीटों पर जीत प्राप्त हुई।
आम चुनावों में[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भारतीय जनाता पार्टी का निर्माण आधिकारिक रूप से १९८० में हुआ और इसके बाद प्रथम आम चुनाव १९८४ में हुये जिसमें पार्टी केवल दो लोकसभा सीटे जीत सकी। इसके बाद १९९६ के चुनावों तक आते-आते पार्टी पहली बार लोकसभा में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी लेकिन इसके द्वारा बनायी गई सरकार कुछ ही समय तक चली।[२२] १९९८ और १९९९ के चुनावों में यह सबसे बड़े दल के रूप में रही और दोनो बार गठबंधन सरकार बनाई।[४९] २०१४ के चुनावों में संसद में अकेले पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। १९९१ के बाद भाजपा के बाद जब भी भाजपा सरकार में नहीं थी तब प्रमुख विपक्ष की भूमिका निभाई।[५०]
| लोकसभा | चुनाव वर्ष | विजित सीटें | सीटों में परिवर्तन | मत % | वोट उतार-चढ़ाव | सन्दर्भ |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आठवीं लोक सभा | १९८४ | २ | २ | ७.७४ | – | [५१] |
| नौंवीं लोक सभा | १९८९ | ८५ | ८३ | ११.३६ | ३.६२ | [५२] |
| दसवीं लोक सभा | १९९१ | १२० | ३७ | २०.११ | ८.७५ | [५३] |
| ग्यारहवीं लोक सभा | १९९६ | १६१ | ४१ | २०.२९ | ०.१८ | [५४] |
| बारहवीं लोक सभा | १९९८ | १८२ | २१ | २५.५९ | ५.३० | [५५] |
| तेरहवीं लोक सभा | १९९९ | १८२ | 0 | २३.७५ | १.८४ | [५६] |
| चौदहवीं लोकसभा | २००४ | १३८ | ४५ | २२.१६ | १.६९ | [५७] |
| पंद्रहवीं लोकसभा | २००९ | ११६ | २२ | १८.८० | ३.३६ | [५७] |
| सोलहवीं लोक सभा | २०१४ | २८२ | १६६ | ३१.०० | १२.२ | [५८] |
| सत्रहवीं लोक सभा | २०१९ | ३०३ | २१ | ४१.०० | १० | [५९] |
विचारधारा और राजनीतिक पद[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सामाजिक नीतियाँ एवं हिन्दुत्व[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भाजपा की आधिकारिक विचारधारा "एकात्म मानववाद" है।[६०]
आर्थिक नीतियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
स्थापना के बाद से भाजपा की आर्थिक नीतियाँ बहुत सीमा तक बदलती रहीं है। इस दल के अन्दर विभिन्न प्रकार की आर्थिक विचार देखने को मिलते हैं। १९८० के दशक में, अपने पितृ दल (भारतीय जनसंघ) की तरह इस दल के आर्थिक सोच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों की आर्थिक सोच का प्रभाव था। भाजपा स्वदेशी तथा देशी उद्योगों को बचाने वाली व्यापार नीति की समर्थक थी। किन्तु भाजपा ने आन्तरिक उदारीकरण का समर्थन किया और राज्य द्वारा समर्थिक औद्योगीकरण का विरोध किया, जिसका कांग्रेस समर्थन करती थी।
सुरक्षा एवं आतंकवाद-विरोधी नीतियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सुरक्षा एवं आतंकवाद के विरोध से सम्बन्धित भाजपा की नीतियाँ कांग्रेस की नीतियों से अधिक आक्रामक और राष्ट्रवादी हैं.[६१][६२]
विदेश नीति[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
ऐतिहासिक रूप से भाजपा की विदेश नीति, जनसंघ की ही भांति, प्रचण्ड हिन्दू राष्ट्रवाद पर आधारित रही है जिसमें आर्थिक संरक्षणवाद का भी मिश्रण है।
संगठनात्मक संरचना[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भाजपा संगठन ठीक रूप से श्रेणीबद्ध है जिसमें अध्यक्ष पार्टी सर्वाधिकार रखता है।[६०] वर्ष २०१२ तक भाजपा संविधान में यह अनिवार्य किया गया कि कोई भी योग्य सदस्य तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय अध्यक्ष बन सकता है।[६०] वर्ष २०१२ में यह संशोधन भी किया गया कि तीन वर्ष के लगातार अधिकतम दो कार्यकाल पूर्ण किये जा सकते हैं।[६३] अध्यक्ष के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी जिसमें परिवर्तनीय मात्रा में कुछ देशभर से वरिष्ठ नेता होते हैं और यह कार्यकारिणी पार्टी की उच्च स्तर के निर्णय लेने की क्षमता रखती है। इसके सदस्यों में से कुछ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और सचिव होते हैं जो सीधे अध्यक्ष के साथ काम करते हैं।[६०] इसी के अनुरूप सरंचना अध्यक्ष के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी राज्य, क्षेत्रिय, जिला और स्थानीय स्तर पर भी होगी।[६०]
भाजपा विशाल ढांचे वाला दल है। इसके समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों के साथ सम्बंध रहते हैं जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद। इसका समूहों का ढ़ाँचा भाजपा का पूरक हो सकता है और इसके सामान्य कार्यकर्ता आर॰एस॰एस॰ अथवा इससे जुड़े संगठनों से व्युत्पन्न अथवा शिथिलतः कहा जाये तो संघ परिवार से सम्बंध हो सकते हैं।[६०]
भाजपा के अन्य सहयोगियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शामिल है जिसमें आरएसएस की छात्रा इकाई, भारतीय किसान संघ, उनकी किसान शाखा, भारतीय मजदूर संघ और आरएसएस से सम्बद्ध मज़दूर संघ भी शामिल हैं। भाजपा के अन्य सहायक संघठन भी हैं जैसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इसका अल्पसंख्यक भाग है।[६०]
अटल बिहारी वाजपेई- १९९९-२००४
प्रधानमन्त्रियों की सूची[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| क्रम | प्रधानमन्त्री | वर्ष | कार्यकाल | चुनाव क्षेत्र |
|---|---|---|---|---|
| १ | अटल बिहारी वाजपेयी | १९९६, १९९८–०४ | ६ वर्ष | लखनऊ |
| २ | नरेन्द्र मोदी | २६ मई २०१४ | पदस्थ | वाराणसी |
विभिन्न राज्यों में उपस्थिति[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

दिसंबर 2018 तक, 12 राज्यों में भाजपा के मुख्य मंत्री हैं:[६४][६५]
- अरुणाचल प्रदेश
- असम (असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ)
- गोवा (गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के साथ)
- गुजरात
- हरियाणा ( जननायक जनता पार्टी के साथ )
- झारखंड (ऑल् झारखंड स्टुडेन्ट युनियन् (आजसू) के साथ)
- महाराष्ट्र (शिवसेना के साथ)
- मणिपुर (नागा पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपल्स पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ)
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- त्रिपुरा
चार अन्य राज्यों में, यह अन्य राजनीतिक दलों के साथ सत्ता में भागीदारी करता है इन सभी राज्यों में, बीजेपी सत्तारूढ़ गठबंधन में जूनियर सहयोगी है। राज्य हैं:
- बिहार (जनता दल (यूनाइटेड)(जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ)
- नागालैंड (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ)
- मेघालय (नेशनल पीपल्स पार्टी के साथ)
- मिज़ोरम (मिज़ो नेशनल फ्रंट के साथ)
पूर्व में, बीजेपी निम्नलिखित राज्यों में सत्ता में एकमात्र पार्टी रही है-
यह निम्नलिखित राज्यों में सरकार का एक हिस्सा रहा है जैसा कि एक जूनियर सहयोगी पिछले गठबंधन सरकारों का हिस्सा है:
- ओडिशा (बीजू जनता दल के साथ)
- पुडुचेरी (अखिल भारतीय एन.आर। कांग्रेस के साथ)
- पंजाब (शिरोमणि अकाली दल के साथ)
- जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ)
निम्नलिखित राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा कभी नहीं रही है:
- केरल
- तमिलनाडु
- तेलंगाना (हालांकि, बीजेपी ने तेलंगाना क्षेत्र को आंध्र प्रदेश के रूप में शासन किया था और इसके सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी को राज्य के विभाजन के पहले)
- पश्चिम बंगाल
उत्तर-पूर्व में पूर्व-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन नामक एक क्षेत्रीय राजनीतिक गठबंधन भी है।
पार्टी अध्यक्ष[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दल के चुने हुए प्रमुख होते है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दो सालों के लिए हुआ करती थी और लगातार दो सत्रों तक हो सकती थी। इस नियम को बदल कर अब ये तीन साल और लगातार दो सत्रोंतक हो चुकी है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में २०१४ में देश में प्रचंड विजय हासिल की और सरकार बनाने में सफल हुई। और दोबारा २०१९ में अमित शाह के नेतृत्व में सफलता पाई।[६६][६७]
ये व्यक्ति एक से अधिक समय तक अध्यक्ष रह चुके है
| क्र | अध्यक्ष | चित्र | जीवनकाल | अध्यक्षपद का काल |
|---|---|---|---|---|
| १ | अटल बिहारी वाजपेयी |
|
१९२४-२०१८ | १९८०-८६ |
| २ | लालकृष्ण आडवाणी | १९२७- | १९८६-९१ | |
| ३ | मुरली मनोहर जोशी | १९३४- | १९९१-९३ | |
| (२) | लालकृष्ण आडवाणी | १९२७- | १९९३-९८ | |
| ४ | कुशाभाऊ ठाकरे | १९२२-२००३ | १९९८-२००० | |
| ५ | बंगारू लक्ष्मण | १९३९-२००४ | २०००-०१ | |
| ६ | जन कृष्णमूर्ति | १९२८-२००७ | २००१-०२ | |
| ७ | वेंकैया नायडू | १९४९- | २००२-०४ | |
| (२) | लालकृष्ण आडवाणी | १९२७- | २००४-०६ | |
| ८ | राजनाथ सिंह | १९५१- | २००६-०९ | |
| ९ | नितिन गडकरी | १९५७- | २००९-१३ | |
| (८) | राजनाथ सिंह | १९५१- | २०१३-१४ | |
| १० | अमित शाह | १९६४- | २०१४-२०२० | |
| ११ | जगत प्रकाश नड्डा |
|
१९६०- | २०२०-पदस्थ |
इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ एवं स्रोत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ कैसे बनी भाजपा बनी दुनिया की 'सबसे बड़ी पार्टी' 1 अप्रैल 2015 कोवेब संग्रह में संग्रहीत (बीबीसी हिन्दी)
- ↑ "भारतीय जनता पार्टी - एक परिचय | BBC Hindi". www.bbc.com. 1 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया। 12 दिसंबर 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ नूरानी (१९७८), पृ. २१६
- ↑ गुहा (२००७), पृ. १३६
- ↑ गुहा (२००७), पृ. २५०
- ↑ गुहा (२००७), पृ. ४१३
- ↑ Guha (2007), पृ. 352
- ↑ गुहा (२००७), पृ. ४२७–४२८
- ↑ गुहा (2007), पृ. 136
- ↑ गुहा (२००७), पृ. ५३८-५४०
- ↑ गुहा (२००७), पृ. ५६३–५६४
- ↑ १२.० १२.१ मलिक (सिंह), पृ. ३१८-३३६
- ↑ Guha (2007), पृ. 579
- ↑ पई (१९९६), पृ. ११७०–११८३
- ↑ झा (२००३)
- ↑ फ़्लिंट (२००५), पृ. १६५
- ↑ गुहा (२००७), पृ. ५८२–५९८
- ↑ १८.० १८.१ १८.२ १८.३ १८.४ १८.५ गुहा (२००७), पृ. ६३३-६५९
- ↑ एनडीटीवी (२०१२)
- ↑ २०.० २०.१ २०.२ २०.३ अल जज़ीरा (२००९)
- ↑ वेंकटेसन (२००५)
- ↑ २२.० २२.१ २२.२ गुहा (२००७), पृ. ६३३
- ↑ जोन्स (२०१३)
- ↑ सेन (२००५), पृ. २५४
- ↑ रेडिफ डॉट कॉम (१९९८)
- ↑ एटाइम्स (२००१)
- ↑ सेन (२००५), पृ. २५१-२७२
- ↑ आउटलुक (२०१२)
- ↑ कट्टकायम (२०१२)
- ↑ इण्डिया टुडे (२००१)
- ↑ तहलका (२०११)
- ↑ घस्सेम-फचंडी (२०१२), पृ. १-३१
- ↑ ३३.० ३३.१ जफ्फरलॉट (२०१३), पृ. १६
- ↑ हर्रिस (2012)
- ↑ कृष्णन (२०१२)
- ↑ हिन्दुस्तान टाइम्स (२०१४)
- ↑ एनडीटीवी डॉट कॉम (२०१२)
- ↑ ब्रास (२००५), पृ. ३८५-३९३
- ↑ गुप्ता (२०११), पृ. २५२
- ↑ नुस्सबौम (२००८), पृ. २
- ↑ ४१.० ४१.१ रमेश (२००४)
- ↑ द हिन्दू (२००४)
- ↑ (6 मई 2018). "Strategy to breach BJP-mukt South India can’t rely on Hindu card, Modi". Times of India Blog. 1 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया। 2 मार्च 2019 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ हिन्दुस्तान टाइम्स (२००९)
- ↑ मैथ्यू (२०१४)
- ↑ टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (२०१४)
- ↑ डेक्कन क्रॉनिकल (२०१४)
- ↑ बीबीसी (मई)
- ↑ Sen (2005), पृ. 251-272
- ↑ राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (2014)
- ↑ Election Commission (1984)
- ↑ Election Commission (1989)
- ↑ Election Commission (1991)
- ↑ Election Commission (1996)
- ↑ Election Commission (1998)
- ↑ Election Commission (1999)
- ↑ ५७.० ५७.१ Election Commission (2004)
- ↑ Election Commission (2014)
- ↑ Election Commission (2019)
- ↑ ६०.० ६०.१ ६०.२ ६०.३ ६०.४ ६०.५ ६०.६ स्वाइन (२००१), पृ. ७१-१०४
- ↑ Ganguly (1999), पृ. 148–177
- ↑ Krishnan (2004), पृ. 1-37
- ↑ टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (२०१२)
- ↑ Venkataramakrishnan, Rohan. "BJP may have been dented in Gujarat, but the saffron sea now covers 19 states". Scroll.in. 1 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया। 2 मार्च 2019 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ DelhiDecember 18, India Today Web Desk New. December 18, 2017UPDATED:. "What India's political map looks like after Gujarat, Himachal election results 2017". India Today. 1 मार्च 2019 को अभिगमन किया गया। 2 मार्च 2019 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ प्रताप चंद्र स्वैन. (२००१). Bharatiya Janata Party: Profile and Performance. एपीएच प्रकाशन. पृ. ७४. ISBN 9788176482578. 14 दिसंबर 2017 को अभिगमन किया गया। 14 दिसंबर 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- ↑ (२८ सितम्बर २०१२). "BJP amends constitution allowing Nitin Gadkari to get a second term". टाइम्स ऑफ इंडिया. १३ दिसम्बर २०१७ को अभिगमन किया गया। 14 दिसंबर 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
स्रोत[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- Abbas, Hassan. (2004). Pakistan's Drift Into Extremism: Allah, The Army, And America's War On Terror. M.E. Sharpe. ISBN 0-7656-1497-9.
- (24 नवम्बर 2009). "Uproar over India mosque report: Inquiry into Babri mosque's demolition in 1992 indicts opposition BJP leaders". अल जज़ीरा. 8 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 31 जनवरी 2010 को संग्रह में संग्रहीत।
- (2014-09-09). "Lok Sabha Official Website". 2014-09-09 को अभिगमन किया गया। 18 अक्तूबर 2015 को संग्रह में संग्रहीत।
- (2014-09-09). "Rajya Sabha Official Website". 2014-09-09 को अभिगमन किया गया। 20 फ़रवरी 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- (2001-11-08). "India, Russia stand united in defense". Atimes.com. 2014-08-11 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- (26 मई 2014). "Narendra Modi sworn in as Indian prime minister". बीबीसी न्यूज़. 26 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 2 जुलाई 2018 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Indian Astrology vs Indian Science". BBC World Service. 17 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Constitution and rules Bhartiya Janata Party". 2014-07-11 को अभिगमन किया गया। 18 नवंबर 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- Bhatt, Sheela. "What Anandiben Patel is really like". रीडिफ. 27 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 23 जून 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Bobbio, Tommaso. (2012). "Making Gujarat Vibrant: Hindutva, development and the rise of subnationalism in India". Third World Quarterly. 33(4) पृ. 653–668. doi:10.1080/01436597.2012.657423. 26 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- Paul R. Brass. (2005). The Production of Hindu-Muslim Violence in Contemporary India. University of Washington Press. पृ. 385–393. ISBN 978-0-295-98506-0.
- Buncombe, Andrew. (11 जुलाई 2014). "India's gay community scrambling after court decision recriminalises homosexuality". The Independent. 11 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 5 सितंबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- (17 जुलाई 2014). "It is the govt.'s responsibility to protect LGBT rights, says Harsh Vardhan". Business Standard. Mumbai, भारत: 19 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Chaulia, Sreeram. (जून 2002). "BJP, भारत's Foreign Policy and the "Realist Alternative" to the Nehruvian Tradition". International Politics. 39 पृ. 215–234. doi:10.1057/palgrave.ip.8897388. 8 फ़रवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- Davies, Richard. (2005). "The Cultural Background of Hindutva". India Briefing; Takeoff at Last?. Asia Society. 17 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- (20 मई 2014). "Narendra Modi to be sworn in as 15th Prime Minister of India on May 26". डेक्कन क्रॉनिकल. 26 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 27 मई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- DiSilvio, Joseph D.. (Spring 2007). "Rise of the Bharatiya Janata Party in India". The Orator. 2(1) 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 24 अक्तूबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- "General Election to Lok Sabha Trends and Results". Election Commission of India. 18 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 23 फ़रवरी 2012 को संग्रह में संग्रहीत।
- (2013). "List of Political Parties and Election Symbols main Notification Dated 18.01.2013". Election Commission of India. 9 मई 2013 को अभिगमन किया गया। 24 अक्तूबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 1984 to the Eighth Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 18 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 1989 to the Ninth Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 18 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 1991 to the Tenth Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 18 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 1996 to the Eleventh Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 30 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 1998 to the Twelfth Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 30 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 1999 to the Thirteenth Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 30 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Statistical report on general elections, 2004 to the Fourteenth Lok Sabha". Election Commission of India. (PDF). 30 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Performance of National Parties". Election Commission of India. (PDF). 30 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 9 दिसंबर 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
- Fitzgerald, Timothy. (2011). Religion and Politics in International Relations: The Modern Myth. A&C Black. ISBN 9781441142900. 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Flint, Colin. (2005). The geography of war and peace. Oxford University Press. ISBN 978-0-19-516208-0. 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 11 अगस्त 2011 को संग्रह में संग्रहीत।
- Ganguly, Sumit. (Spring 1999). . "India's Pathway to Pokhran II: The Prospects and Sources of नई दिल्ली's Nuclear Weapons Program". International Security. 23(4) पृ. 148–177. doi:10.1162/isec.23.4.148. 27 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 8 मार्च 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
- Ghassem-Fachandi, Parvis. (2012). Pogrom in Gujarat: Hindu Nationalism and Anti-Muslim Violence in India. Princeton University Press. ISBN 0691151776. 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Ghouri, Nadene. "The great carbon credit con: Why are we paying the Third World to poison its environment?". Daily Mail. London: 26 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- गिल्लन, माइकल. (मार्च २००२). "Refugees or Infiltrators? The Bharatiya Janata Party and "Illegal" Migration from Bangladesh". एशियाई स्टडीज रिव्यु. २६(1) पृ. ७३–९५. doi:10.1080/10357820208713331. २९ सितम्बर २०१४ को अभिगमन किया गया।
- गुहा, रामचन्द्र. (२००७). India after Gandhi: the history of the world's largest democracy. (प्रथम संस्करण). भारत: पिकाडोर. ISBN 978-0-330-39610-3.
- Gupta, Dipankar. (2011). Justice before Reconciliation: Negotiating a 'New Normal' in Post-riot Mumbai and Ahmedabad. Routledge. पृ. 34. ISBN 978-0-415-61254-8.
- Halarnkar, Samar. (13 जून 2012). "Narendra Modi makes his move". बीबीसी न्यूज़. "The right-wing Hindu nationalist Bharatiya Janata Party (BJP), भारत's primary opposition party". 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 12 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Harris, Gardiner. (2 जुलाई 2012). "Justice and 'a Ray of Hope' After 2002 India Riots". दि न्यू यॉर्क टाइम्स. 25 फ़रवरी 2014 को अभिगमन किया गया। 7 अप्रैल 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Harris, Jerry. (2005). "Emerging Third World powers: China, भारत and Brazil". Race & Class. 46(7) doi:10.1177/0306396805050014. 8 फ़रवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- (14 मई 2004). "The Meaning of Verdict 2004". द हिन्दू. Chennai, भारत: 10 दिसम्बर 2013 को अभिगमन किया गया। 30 नवंबर 2011 को संग्रह में संग्रहीत।
- (14 अक्टूबर 2002). "Inventing History". द हिन्दू. 17 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- "Modi did not incite riots: SIT". हिन्दुस्तान टाइम्स. 22 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया। 30 दिसंबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- (17 मई 2009). "2009 Lok Sabha election: Final results tally". हिन्दुस्तान टाइम्स. 27 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 15 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Tehelka sting: How Bangaru Laxman fell for the trap". इंडिया टुडे. 9 मई 2012 को अभिगमन किया गया। 14 मई 2012 को संग्रह में संग्रहीत।
- "BJP Presidents from 1980 to 2013". इंडिया टुडे. 17 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 25 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Jaffrelot, Christophe. (जुलाई 2003). "Communal Riots in Gujarat: The State at Risk?". Heidelberg Papers in South Asian and Comparative Politics. 5 नवम्बर 2013 को अभिगमन किया गया। 4 दिसंबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- Jaffrelot, Christophe. (जून 2013). "Gujarat Elections: The Sub-Text of Modi's 'Hattrick'—High Tech Populism and the 'Neo-middle Class". Studies in Indian Politics. 1 पृ. 2–27. doi:10.1177/2321023013482789.
- Jha, Nilanjana Bhaduri. (21 फ़रवरी 2003). "Survey shows temple remains in Ayodhya: VHP". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 11 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Keith Jones. (9 अक्टूबर 1999). "Hindu chauvinist-led coalition to form India's next government". World Socialist Web Site. 27 सितम्बर 2013 को अभिगमन किया गया। 24 अक्तूबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- Kattakayam, Jiby. (27 अप्रैल 2012). "Bangaru Laxman convicted of taking bribe". द हिन्दू. Chennai, भारत: 9 मई 2012 को अभिगमन किया गया। 1 मई 2012 को संग्रह में संग्रहीत।
- Krishnan, Jayanth. (1 जनवरी 2004). "India's "Patriot Act": POTA and the Impact on Civil Liberties in the World's Largest Democracy". Faculty Publication, भारतna Law University. 27 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 28 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Krishnan, Murali. Shamil Shams. (11 मार्च 2012). "Modi's clearance in the Gujarat riots case angers Indian Muslims". Deutsche Welle. 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Kux, Dennis. (मई–जून 2002). "India's Fine Balance". Foreign Affairs. 81(3) पृ. 93–106. doi:10.2307/20033165. 27 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 27 मार्च 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Sixteenth Lok Sabha Party-wise". Lok Sabha. 26 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 18 अक्तूबर 2015 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Sixteenth Lok Sabha Party-wise All Members". Lok Sabha Official Website. 22 अगस्त 2014 को अभिगमन किया गया। 18 अक्तूबर 2015 को संग्रह में संग्रहीत।
- Malik, Yogendra K.. Singh, V.B.. (अप्रैल 1992). "Bharatiya Janata Party: An Alternative to the Congress (I)?". Asian Survey. 32(4) पृ. 318–336. doi:10.2307/2645149.
- Mathew, Liz. (16 मई 2014). "Narendra Modi makes election history as BJP gets majority on its own". Live Mint. 26 मई 2014 को अभिगमन किया गया। 27 मई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Lok Sabha at a glance". राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र. 17 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 21 मई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Report: Sequence of events on दिसम्बर 6". एनडीटीवी इंडिया. 20 जून 2012 को अभिगमन किया गया। 26 सितंबर 2010 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Naroda Patiya riots: Former minister मईa Kodnani gets 28 years in jail". एनडीटीवी इंडिया.com. 17 नवम्बर 2012 को अभिगमन किया गया। 3 नवंबर 2012 को संग्रह में संग्रहीत।
- Noorani, A. G.. (मार्च–अप्रैल 1978). "Foreign Policy of the Janata Party Government". Asian Affairs. 5(4) पृ. 216–228. doi:10.1080/00927678.1978.10554044.
- Nussbaum, Martha Craven. (2008). The Clash Within: Democracy, Religious Violence, and India's Future. Harvard University Press. पृ. 2. ISBN 978-0-674-03059-6.
- "Tehelka Sting: After Eleven Years, It Stings To Say This". Outlook. 9 मई 2012 को अभिगमन किया गया। 29 नवंबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- Pai, Sudha. (दिसम्बर 1996). "Transformation of the Indian Party System: The 1996 Lok Sabha Elections". Asian Survey. 36(12) पृ. 1170–1183. doi:10.1525/as.1996.36.12.01p01884. 28 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 12 अक्तूबर 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
- (9 जुलाई 2014). "Amit Shah elected new BJP president". Patrika Group. 9 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 12 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Qadir, Shaukat. (अप्रैल 2002). "An Analysis of the Kargil Conflict 1999". RUSI Journal. 2009-05-20 को अभिगमन किया गया। 27 मार्च 2009 को संग्रह में संग्रहीत।
- Ramachandran, Sujata. (15 फ़रवरी 2003). "'Operation Pushback' Sangh Parivar, State, Slums, and Surreptitious Bangladeshis in नई दिल्ली". Economic & Political Weekly. 38(7) पृ. 637–647. 18 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया। 7 मार्च 2016 को संग्रह में संग्रहीत।
- Ramaseshan, Radhika. (14 दिसम्बर 2013). "BJP comes out, vows to oppose homosexuality". The Telegraph. Calcutta, भारत: 16 दिसम्बर 2013 को अभिगमन किया गया। 16 दिसंबर 2013 को संग्रह में संग्रहीत।
- Ramesh, Randeep. (14 मई 2004). "News World news Shock defeat for India's Hindu nationalists". द गार्डियन. 10 दिसम्बर 2013 को अभिगमन किया गया। 12 जून 2018 को संग्रह में संग्रहीत।
- "TDP helps Vajpayee wins confidence vote". रीडिफ.कॉम. 4 जनवरी 2011 को अभिगमन किया गया। 2 मई 2010 को संग्रह में संग्रहीत।
- Sen, Amartya. (2005). India and the world.. (1. publ. संस्करण). Allen Lane: 2005.. ISBN 978-0-7139-9687-6.
- Seshia, Shaila. (नवम्बर 1998). "Divide and Rule in Indian Party Politics: The Rise of the Bharatiya Janata Party". Asian Survey. 38(11) पृ. 1036–1050. doi:10.1525/as.1998.38.11.01p0406o. 16 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- Shulman, Stephen. (सितम्बर 2000). "Nationalist Sources of International Economic Integration". International Studies Quarterly. 44(3) पृ. 365–390. doi:10.1111/0020-8833.00164. 25 जनवरी 2014 को अभिगमन किया गया।
- Stein, Burton. (2010). A history of India. (edited by David Arnold. 2nd संस्करण). Chichester, U.K.: Wiley-Blackwell. ISBN 978-1-4051-9509-6.
- Swain, Pratap Chandra. (2001). Bharatiya Janata Party: Profile and Performance. India: APH publishing. पृ. 71–104. ISBN 978-81-7648-257-8. 5 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 14 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "Bangaru Laxman convicted for taking bribe". Tehelka. 9 मई 2012 को अभिगमन किया गया। 11 मई 2012 को संग्रह में संग्रहीत।
- (2014-05-17). "Election results 2014: India places its faith in Moditva - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". Timesofindia.indiatimes.com. 2014-08-11 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- (13 जुलाई 2002). "SP condemns Vaiko's arrest under Pota". The Times Of India. 28 सितंबर 2014 को अभिगमन किया गया। 16 सितंबर 2012 को संग्रह में संग्रहीत।
- (28 सितम्बर 2012). "BJP amends constitution allowing Gadkari to get second second term". Times of India. 4 अप्रैल 2014 को अभिगमन किया गया। 20 अक्तूबर 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- (20 दिसम्बर 2013). "Stand with RSS, BJP". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 13 मार्च 2014 को अभिगमन किया गया। 13 मार्च 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "India: International Religious Freedom Report". US Department of state. 11 अगस्त 2014 को अभिगमन किया गया। 19 अगस्त 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Vajpayee, Atal Bihari. (2007). Hindu Nationalism: A Reader. Delhi: Permanent Black.
- Venkatesan, V.. (16–29 जुलाई 2005). "In the dock, again". Frontline. 22(15) 28 जून 2014 को अभिगमन किया गया। 2 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- "States of India since 1947". worldstatesmen.org. 17 जुलाई 2014 को अभिगमन किया गया। 1 जुलाई 2014 को संग्रह में संग्रहीत।
- Elst, K. (1997). Bharatiya Janata Party vis-à-vis Hindu resurgence. नई दिल्ली: Voice of India.
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- भाजपा का आधिकारिक जालस्थल
- चुनाव आयोग की वैबसाईट पर पार्टी का आंतरिक संविधान
- भाजपा मित्र नामक संगठन का जालस्थल
- ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी
- हिन्दू विवेक केन्द्र
| भारतीय जनता पार्टी | |
|---|---|
| मूल विषय | भारतीय जनता पार्टी • राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन • हिन्दुत्व |
| इतिहास | भारतीय जनसंघ • जनता पार्टी • आपातकाल (भारत) |
| प्रमुख नेता | श्यामाप्रसाद मुखर्जी • दीनदयाल उपाध्याय • अटल बिहारी वाजपेयी • लालकृष्ण आडवाणी • नरेन्द्र मोदी • अमित शाह |
| संबंधित संगठन | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ |
| संघ परिवार | |
|---|---|
| संगठन | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ • भारतीय जनता पार्टी |
