भेड़िया
वृक या भेड़िया एक जंगली जानवर है। वैज्ञानिक दृष्टि से भेड़िया कैनिडाए (canidae) पशु परिवार का सबसे बड़े शरीर वाला सदस्य है। किसी समय में भेड़िये पूरे यूरेशिया, उत्तर अफ्रीका और उत्तर अमेरिका में पाये जाते थे लेकिन मनुष्यों की आबादी में बढ़ोतरी के साथ इन का क्ष्रेत्र पहले से बहुत कम हो गया है। जब भेड़ियों और कुत्तों पर अनुवांशिकी अध्ययन किया गया तो पाया गया कि कुत्तों की नस्ल भेड़ियों से ही निकली हुई हैं, दश हज़ार वर्ष पहले प्राचीन मनुष्यों ने कुछ भेड़ियों को पालतू बना लिया था जिन से कुत्तों के वंश की शुरुआत हुई।
सन्दर्भ सम्पादित करें
| यह लेख एक आधार है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |