ममता कालिया
दिखावट
साँचा:ज्ञानसन्दूक लेखक ममता कालिया (02 नवम्बर,1940) एक प्रमुख भारतीय लेखिका हैं। वे कहानी[१], नाटक, उपन्यास, निबंध, कविता और पत्रकारिता अर्थात साहित्य की लगभग सभी विधाओं में हस्तक्षेप रखती हैं। हिन्दी कहानी के परिदृश्य पर उनकी उपस्थिति सातवें दशक से निरन्तर बनी हुई है। लगभग आधी सदी के काल खण्ड में उन्होंने 200 से अधिक कहानियों की रचना की है।[२] वर्तमान में वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका "हिन्दी" की संपादिका हैं।[३]
प्रारंभिक जीवन[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
ममता का जन्म 02 नवम्बर 1940 को वृन्दावन में हुआ। उनकी शिक्षा दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर और इन्दौर शहरों में हुई। उनके पिता स्व विद्याभूषण अग्रवाल पहले अध्यापन में और बाद में आकाशवाणी में कार्यरत रहे। वे हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के विद्वान थे।[४]
प्रमुख कृतियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- दो खंडों में अब तक की संपूर्ण कहानियाँ ममता कालिया की कहानियाँ नाम से प्रकाशित। उनके शुरुआती पाँच कहानी-संग्रहों की कहानियाँ एक साथ प्रथम खंड[५] में तथा दूसरे खण्ड में उनके चार कहानी संग्रहों को शामिल किया गया है।[६]
- कहानी संग्रह: छुटकारा, एक अदद औरत, सीट नं. छ:, उसका यौवन, जाँच अभी जारी है, प्रतिदिन, मुखौटा, निर्मोही, थिएटर रोड के कौए, पच्चीस साल की लड़की।[७]
- उपन्यास : बेघर(1971), नरक दर नरक(1975), प्रेम कहानी(1980), लड़कियाँ(1987), एक पत्नी के नोट्स(1997), दौड़(2000), अँधेरे का ताला(2009), दुक्खम् - सुक्खम्(2009)
- कविता संग्रह : खाँटी घरेलू औरत, कितने प्रश्न करूँ, नरक दर नरक, प्रेम कहानी
- नाटक संग्रह : यहाँ रहना मना है, आप न बदलेंगे
- संस्मरण: कितने शहरों में कितनी बार[८]
- अनुवाद : मानवता के बंधन (उपन्यास - सॉमरसेट मॉम)
- संपादन : बीसवीं सदी का हिंदी महिला-लेखन,खंड ३
सम्मान और पुरस्कार[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- वर्ष 2017 में प्रतिष्ठित ‘व्यास सम्मान’ (उपन्यास दुक्खम-सुक्खम के लिए [९][१०]
- अभिनव भारती सम्मान
- साहित्य भूषण सम्मान
- यशपाल स्मृति सम्मान
- महादेवी स्मृति पुरस्कार
- कमलेश्वर स्मृति सम्मान
- सावित्री बाई फुले स्मृ्ति सम्मान
- अमृत सम्मान
- लमही सम्मान (2009)[११]
- जनवाणी सम्मान (2008)[१२]
- सीता पुरस्कार (2012)[१३]
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ कालिया, ममता"ममता कालिया की कहानी-परदेसी".अभिव्यक्ति (वेब पत्रिका).[१]Retrieved 15 मार्च 15 मार्च 2014.
- ↑ कालिया, ममता"पुस्तक की भूमिका".वाणी प्रकाशन.[२]Retrieved 15 मार्च 15 मार्च 2014.
- ↑ कालिया, ममता"लेखक ममता कालिया का व्यक्तित्व".महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय.[३]Retrieved 15 मार्च 15 मार्च 2014.
- ↑ कालिया, ममता"ममता कालिया का व्यक्तित्व".अभिव्यक्ति (वेब पत्रिका).[४]Retrieved 15 मार्च 15 मार्च 2014.
- ↑ शीर्षक:ममता कालिया की कहानियाँ - भाग 1, प्रकाशक=:वाणी प्रकाशन, आईएसबीएन : 81-8143-300-9, प्रकाशित :फरवरी 02, 2005:, मुखपृष्ठ :सजिल्द:, भाषा:हिन्दी
- ↑ शीर्षक:ममता कालिया की कहानियाँ भाग-2, प्रकाशक:वाणी प्रकाशन, आईएसबीएन : 81-8143-485-4, प्रकाशित:फरवरी 02, 2006, मुखपृष्ठ :सजिल्द, भाषा:हिन्दी
- ↑ कालिया, ममता"ममता कालिया की पुस्तकें".भारतीय साहित्य संग्रह.[५]Retrieved 15 मार्च 15 मार्च 2014.
- ↑ शीर्षक:कितने शहरों में कितनी बार, प्रकाशक:वाणी प्रकाशन:, आईएसबीएन : 9788126718764, प्रकाशित :
- फरवरी जनवरी 01, 2010, मुखपृष्ठ : सजिल्द, भाषा:हिन्दी
- ↑ "साहित्यकार ममता कालिया को व्यास सम्मान".[६]Retrieved 19 अक्तूबर 2018.
- ↑ "Hindi writer Mamta Kalia to get the 27th Vyas Samman".[७]Retrieved 8 दिसंबर 2017.
- ↑ (28 जून 2010)."कहानीकार ममता कालिया को लमही सम्मान".नवभारत टाइम्स.[८]Retrieved 15 मार्च 15 मार्च 2014.
- ↑ "समालोचना में समाचार".[९]Retrieved 15 मार्च 2014.
- ↑ हिन्दी भाषा की लेखिका ममता कालिया को द्वितीय सीता पुरस्कार Archived 15 मार्च 2014 at Web Archiveजागरण जोश (हिन्दी)