सामग्री पर जाएँ

मांगणियार

भारतपीडिया से

साँचा:Infobox ethnic group मांगणियार और संबंधित लंगा राजस्थान के रेगिस्तान के मुस्लिम समुदाय हैं जो कि भारत के बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में तथा पाकिस्तान में सीमा से सटे सिंध प्रांत में पाए जाते हैं।[] पाकिस्तान के सिंध प्रांत में थारपारकर और संघार जिलों में उनकी गणना ज्यादा है। वे अपने लोक संगीत के लिए जाने जाते हैं। वे वंशानुगत पेशेवर संगीतकारों का एक समूह हैं, जिनके संगीत को पीढ़ियों से धनी जमींदारों और अभिजात वर्ग द्वारा समर्थित किया गया है।[][][]

मांगणियार खुद को राजपूतों का वंशज मानते हैं और थार रेगिस्तान के लोक संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनके गीत पीढ़ी से पीढ़ी तक रेगिस्तान के मौखिक इतिहास के रूप में पारित किए जाते हैं। वे सिकंदर महान, स्थानीय महाराजाओं तथा पिछली लड़ाइयों के बारे में गीत गाते हैं। मंगणियार सदियों से कस्बों, विशेष रूप से जैसलमेर में धनी व्यापारियों के संरक्षण पर आश्रित हैं, जहां आज भी एक महत्वपूर्ण बसे समुदाय है।[]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

बाहरी कड़ियां[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (२२ अगस्त २०१२)."Preserving the Passion of India’s Roots Music".दि न्यू यॉर्क टाइम्स.[१]Retrieved 8 फ़रवरी 2020.
  2. (३ मार्च २०१७)."The sound of the sand dunes".द हिन्दू'.[२]
  3. (३ अगस्त २०१८)."मिरासी तथा मांगणियार जाति को राज्य सूची में शामिल करने की मांग".दैनिक भास्कर.[३]
  4. (१३ अप्रैल २०१६)."हाशिये की कला".जनसत्ता.[४]
  5. (१७ जनवरी २०२०)."Langa-Manganiyar artistes eye world record".द टाइम्स ऑफ इंडिया.[५]