रवि त्रिपाठी
रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी (जन्म ४ फरवरी, १९७८) एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं।[१][२][३]
जन्म एवं शिक्षा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
रवि त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश में ४ फरवरी, सन १९७८ को हुआ। इनके पिता श्रीकृष्ण त्रिपाठी, प्रतापगढ़ जिला के लालगंज तहसील में भूमि एवं जल संरक्षण विभाग]में अधिकारी रहें है और माँ श्रीमती सुमित्रा त्रिपाठी एक गृहणी हैं। त्रिपाठी ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की। वे पटियाला घराने से आते हैं, और बेल्हा प्रतापगढ़ के पैत्रिक निवासी हैं।
रवि लखनऊ विश्वविद्यालय सें स्नातक हैं। कुछ वर्ष तक भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बाद में वे प्रसिद्ध संगीतकार सुरेश वाडकर के संगीत के गुण सीखे।
कैरीयर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
वर्ष १९९२ में रवि मुम्बई आए जहाँ पर उनकी मुलाकात महान संगीतकार रवीन्द्र जैन से हुई, उसके बाद वह सफलता के मुकाम पर पहुंचा तो मुम्बई की कई नामी-गिरामी सख्सियत से मुलाकात हुई, और रवि इण्डियन आइडल के साथ ही कई सीरियलों व रंग मंचों के माध्यम से देश के कोने-कोने में अपने आवाजों का जादू बिखेर दिया। वर्ष २००६ में इण्डियन आइडल के दूसरे सीजन में टॉप फाइनलिस्ट मे जगह बनाने के बाद रवि ने दूरदर्शन के संगीत रियालिटी शो क्लोज-अप-परफोर्मर की मेज़बानी की।[४][५][६]
अक्षय कुमार व दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चाँदनी चौक टू चाइना से बॉलीवुड में फिल्मी कैरियर शुरूआत हुई, जिसमे रवि ने बप्पी लहरी के साथ 'इंडिया से आया तेरा दोस्त' गाना गाया। रवि के डेब्यूट एलबम 'बांते' को भी संगीत प्रेमियो द्वारा काफी सराहना मिली। टाइम्स म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत एलबम बाते, जिसे जगजीत सिंह, सुरेश वाडकर, रविन्द्र जैन, निदा फ़ाज़ली की उपस्तिथी में गायक सोनू निगम द्वारा मुंबई में लॉन्च किया गया।
त्रिपाठी ने सोनी टीवी, इमेजिन, स्टार प्लस, जी टीवी, ई टीवी, एवं लाइफ ओके जैसे कई टीवी वाहिकाओं के लिए संगीत किया। इन वाहिकाओं मे आने वाली सीरियल्स के लिए बैकग्राउंड गीत व सीरियल्स के टाइटल गीत भी गाएं।
वर्ष २००९ में रवि त्रिपाठी ने एशियाई खेल के काउंटडाऊन शो में हॉलीवुड स्टार जैकी चैन के साथ परफॉर्म कर चीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही एशियाई खेल के समापन समारोह मे भी उन्हें आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान का जय हो गाना गाया।[७][४][८][९][१०][११][१२][१३]
रवि वर्ष २०१६ की आगामी बॉलीवुड रेड सिग्नल में संगीत दे रहे है, जिसमे कैलाश खेर ने भी आवाज दिया है। बतौर संगीत निर्देशक यह रवि की पहली बॉलीवुड फिल्म हैं।[१४]
वर्ष २०१६ में रवि निर्देशक रवि कश्यप की भोजपुरी फिल्म भौजी आई हमार अंगना में बतौर अभिनेता डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म में रवि मुख्य किरदार निभा रहे है। साथ ही अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता विक्रम सिंह भी मुख्य किरदार में है।[१५][१६]
एलबम्स[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- बातें
- मोरे कृष्णा
- श्री सिद्धिविनायक मोरया
- किनारा
- धुँआ धुँआ
- झनकार
टेलीविज़न[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| Year | कार्यक्रम | भूमिका | चैनल |
|---|---|---|---|
| 2006 | |||
| 2008 |
डिस्कोग्राफ़ी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | गाना | फिल्म/एल्बम | सह-गायक | श्रोत | |
|---|---|---|---|---|---|
| २००८ | "इंडिया से आया तेरा दोस्त" | चाँदनी चौक टू चाइना | बप्पी लहरी | [१७] |
फिल्मोग्राफी[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
| वर्ष | फिल्म | भूमिका | भाषा |
|---|---|---|---|
| २०१६ | 'भौजी आई हमार अंगना | किशन | भोजपुरी |
सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]
- ↑ (April 11, 2013)."I enjoyed singing in Chinese: Ravi Tripathi".Times of India.[१]
- ↑ (November 14, 2010)."Jai Ho to mesmerise audience at Asian Games in China".HT.[२]
- ↑ (November 14, 2010)."Indian flavour in Asian Games closing ceremony".Economic Times.[३]
- ↑ ४.० ४.१ (November 14, 2010)."Lucknow boy to sing AR Rahman's 'Jai Ho' at Asian Games' closing ceremony".NDTV.[४]
- ↑ (December 27, 2008)."Swing to Chandni Chowk To China's music".[५]
- ↑ (November 11, 2005)."‘Indian Idol 2’:The first look".DNA India.[६]
- ↑ (November 15, 2010)."China hums to Lucknow singer's tune".हिन्दुस्तान टाईम्स.[७]
- ↑ (November 27, 2010)."Spectacular fireworks end 16th Asian Games".IBN Live.[८]
- ↑ (November 23, 2010)."Jammu singer gets Asiad invite with ' proper' Chinese visa".इंडिया टुडे.[९]
- ↑ (November 14, 2010)."एशियार्इ खेल में गूंजेगा ’जय हो...’".Sahara Samay.[१०]
- ↑ (November 28, 2010)."अदभुत आतिशबाजी के साथ ग्वांग्झू ने कहा अलविदा".Dainik Tribune.[११]
- ↑ (November 24, 2010)."Eastward Ho".Indian Express.[१२]
- ↑ (November 11, 2010)."Crooning for Asian Games closing ceremony".DNA India.[१३]
- ↑ (January 25, 2016)."‘रेड सिग्नल’ को कैलाश ने दी आवाज".Dabang Duniya.[१४]
- ↑ (September 14, 2012)."बड़े परदे पर थिरकेंगे सिंगर रवि".Dainik Jagran.[१५]
- ↑ (October 5, 2012)."रवि का अभिनय में भी दिखेगा जलवा".Amar Ujala.[१६]
- ↑ (December 27, 2008)."‘Chandni Chowk To China’ is entertaining".Thai Indian.[१७]