रॉबिन उथप्पा

भारतपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ज्ञानसन्दूक क्रिकेट खिलाड़ी

रोबिन उथप्पा (जन्म ११ नवम्बर १९८५ कोडगु, कर्नाटक में) भारत के एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनके एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ सन् २००६ में हुई थी। उनके पिता श्री वेणु उथप्पा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के रेफरी थे।

घरेलू खिलाड़ी जीवन

रोबिन कर्णाटक के लिये खेलते हैं। २००५ के चैलेंजर प्रतियोगिता में उन्होंने इंडिया 'ब' की तरफ से इंडिया 'अ' के खिलाफ ६६ रन बनाए। अगले साल इसी प्रतियोगिता में उन्होंने इसी दल के लिए ९३ गेंदों में १०० रन बनाए, जिसकी सहायता से इंडिया 'अ' ने जीत पाई थी। इसके बाद वे भारतीय क्रिकेट दल के लिए चुने गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन

अपने पहले मैच में ही रोबिन ने ८६ रन बनाकर अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की अच्छी शुरुआत की थी। अप्रैल २००६ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेलने के बाद उन्हें अपना अगला मौका जनवरी २००७ में वेस्ट इन्डीस के खिलाफ मिला, जब उन्होंने सिर्फ ४१ गेंदों में ७० रन बनाए। २००७ क्रिकेट विश्व कप के लिए रोबिन चुने गए थे, लेकिन वहाँ खेले गए ३ मैचों में वे सिर्फ ३० रन बना पाए | २००७ नैटवेस्ट प्रतियोगिता में वे ३३ गेंदों में ४७ रन बनाए, जिससे भारत मैच जीते। मैच के पहले २-३ होते हुए भी इस पारी के बाद भारत के श्रृंखला-विजय की आशाएं जाग उठी | दक्षिण अफ्रीका में खेले गए २०-२० विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोबिन ने ५० रन बनाए। इससे वे २०-२० में भारत के पहले अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। भारत यह मैच बोल-आउट से जीता था, इसमें भी रोबिन ने एक गेंद फेका था जो विकेट पर लगी थी।

खेल का तरीका

अपने घरेलू खेल के दिनों से ही लगभग ४० के औसत से बल्लेबाजी करने के कारण रोबिन एक दिवसीय क्रिकेट विशेषज्ञ माने जाते हैं। यह अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:प्रमुख भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी साँचा:India Cricket Team साँचा:२००७ क्रिकेट विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी