Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
इस्लामी गणराज्य - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

इस्लामी गणराज्य

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
इस्लामी जमहोरियात को हरे रंग से दर्शाया गया है।

इस्लामी गणराज्य, या इस्लामी जम्हूरिया(अरबी:الجمهورية الإسلامية;अल्'जम्हूरियत् अल्'इस्लामियाह्/उर्दू:اسلامی جمہوریہ;इस्लामी जम्हूरिया/फ़ारसी:جمهوری اسلامی;जम्हूरी इस्लामी) एक ऐसी रियासत या राजनैतिक व्यवस्था होती है, जिसे संविधान में बतौर इस्लामिक गणराज्य निर्दिष्ट एवं वर्णित किया गया हो। इस शब्दावली की विस्तृत परिभाषा, देश-दर-देश एवं संविधान-दर-संविधान भिन्न हो सकती है, परंतु सैद्धांतिक तौर पर ऐसी व्यवस्था की मूल-विचारधारा में इस्लामीक सिद्धांतों एवं गणतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मिलन होता है। अर्थात् इस व्यवस्था में नाहीं संपूर्णतः इस्लामिक सिद्धांत होते हैं, नाहीं संपूर्णतः गणतांत्रिक सिद्धांत होते हैं, बलकी इन दोनों विचारधाराओं का सम्मिलित रूप होता है। आधिकतर परिस्थितियों में, राजनयिक तंत्र व कार्यप्रणाली, गणतांत्रिक सिद्धांतों पर होती है, और न्यायिक व्यवस्था एवं नागरिक व दंड संहिता इस्लामिक उसूलों पर आधारित होती है। पाकिस्तान विश्व का पहला ऐसा देश था जिसने संवैधानिक तौर पर स्वयं को एक "इस्लामिक गणराज्य" घोषित किया था, एवं इस शब्द का उपयोग भी सर्वप्रथम पाकिस्तान के 1956 के संविधान में ही किया गया था। तत्पश्चात, मॉरीतानिया ने 28 नवंबर 1958 में अपने नाम के साथ इस्लामी गणराज्य शब्द का इस्तेमाल किया, ईरान ने ईरानी क्रांती के बाद और अफगानिस्तान ने 2001 में तालिबान सरकार समाप्ति के बाद अपने नाम के साथ इस्लामी गणराज्य शब्द को जोड़ा। वर्ष 2015 में गाम्बिया ने भी स्वयं को एक इस्लामी गणराज्य घोषित कर लिया था।

विश्व के इस्लामी गणराज्य[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

विश्व में मौजूदा 5 इस्लामी गणराज्य हैं:

क्रमांक दिनांक ध्वज प्रतीकचिन्ह नाम राजधानी भौगोलिक क्षेत्र राजनैतिक व्यवस्था
1 23/2/1956 अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है पाकिस्तान इस्लामाबाद दक्षिण एशिया अर्ध-अध्यक्षीय、संघीयता
2 28/11/1958 अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है माॅरीतानिया नोआकशोट पश्चिम अफ्रीका बहूदलीय लोकतंत्र、ऐकिक
3 1/4/1979 अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है ईरान तेहरान पश्चिम एशिया धर्मतंत्र、गणतंत्र
4 16/1/2004 अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है चित्र:National emblem of Afghanistan.svg अफ़ग़ानिस्तान काबुल दक्षिण एशिया ऐकिक、अध्यक्षीय
5 11/12/2015 अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है गाम्बिया बांजुल पश्चिम अफ्रीका ऐकिक、अध्यक्षीय

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:इस्लामी गणराज्य