सामग्री पर जाएँ

शरीयत

भारतपीडिया से
(शरिया से अनुप्रेषित)

साँचा:Italictitle

शरीयत (अरबी: شريعة‎), जिसे शरीया कानून और इस्लामी कानून भी कहा जाता है।[१] इस कानून की परिभाषा दो स्रोतों से होती है। पहला इस्लाम का पन्थग्रन्थ क़ुरआन है और दूसरा इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद द्वारा दी गई मिसालें हैं (जिन्हें सुन्नाह कहा जाता है)। इस्लामी कानून को बनाने के लिए इन दो स्रोतों को ध्यान से देखकर नियम बनाए जाते हैं। इस कानून बनाने की प्रक्रिया को 'फ़िक़्ह' (ur , fiqh) कहा जाता है।[२] शरीयत में बहुत से विषयों पर मत है, जैसे कि स्वास्थ्य, खानपान, पूजा विधि, व्रत विधि, विवाह, जुर्म, राजनीति, अर्थव्यवस्था इत्यादि। अनुबंधों के संदर्भ में शरिया में अमान्य या निरर्थक अनुबंध को बतिल कहा जाता है। शरीयत में वयस्कता की अवस्था को बालिग कहा जाता है।[३]

पारंपरिक "शरिया" प्रथाओं में से कुछ में गम्भीर मानवाधिकार का उल्लंघन है।[४][५]

शरिया को केवल कानून कहना या समझना बहुत बडी अनभिज्ञता है। शरिया में मानव के लगभग सभी कार्यों को स्थान दिया गया है। शरिया में पैगम्बर मुहम्मद की, इस्लाम की, और कुरान की आलोचना को कड़ाई से निषिद्ध किया गया है। इसमें जिहाद के बारे में और जिहाद की परिभाषा दी गयी है। शरिया के अनुसार तब तक जिहाद जारी रखना चाहिए जब तक पूरा विश्व शरिया की शरण में न आ जाए (अर्थात, सभी मनुष्य शरिया के अनुसार जीवन जीना ना शुरू कर दे)। शरिया के अनुसार सभी काफिर और गैर-मुसलमानों को धिम्मी बनाना है। [६]

तालिबान पुलिस ने शरिया के स्थानीय अर्थ का उल्लंघन करने के लिए अपराधी को पीटा (महिला ने अपना चेहरा खोला था और उसे विदेशियों को दिखाया था, यही उसका अपराध था)।[७][८]

मुसलमान यह तो मानते हैं कि शरीयत अल्लाह का कानून है लेकिन उनमें इस बात को लेकर बहुत अन्तर है कि यह कानून कैसे परिभाषित और लागू होना चाहिए। सुन्नी समुदाय में चार भिन्न फ़िक़्ह के नजरिये हैं और शिया समुदाय में दो। अलग देशों, समुदायों और संस्कृतियों में भी शरीयत को अलग-अलग ढँगों से समझा जाता है। शरीयत के अनुसार न्याय करने वाले पारम्परिक न्यायाधीशों को 'काज़ी' कहा जाता है। कुछ स्थानों पर 'इमाम' भी न्यायाधीशों का काम करते हैं लेकिन अन्य जगहों पर उनका काम केवल अध्ययन करना-कराना और पान्थिक नेता होना है।[९] इस्लाम के अनुयायियों के लिए शरीयत इस्लामी समाज में रहने के तौर-तरीकों, नियमों के रूप में कानून की भूमिका निभाता है। पूरा इस्लामी समाज इसी शरीयत कानून या शरीयत कानून के अनुसार से चलता है।

शरीयत में जिना (विवाहेतर संबंध) को दंडनीय माना गया है।

चित्र दीर्घा[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

इन्हें भी देखें[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

विकिमीडिया कॉमन्स पर Sharia से सम्बन्धित मीडिया उपलब्ध है।
विकिशब्दकोश पर Sharia, शरीया से सम्बन्धित परिभाषा उपलब्ध है।
विकिउद्धरण पर Sharia से सम्बन्धित उद्धरण उपलब्ध हैं।


सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. ↑ (1 जुलाई 2016). "क्या है शरीयत कानून? कैसे काम करता है ये? क्‍या है इस्‍लाम से कनेक्‍शन?". news18.com. न्यूज़18 हिन्दी. 16 julAI 2017 को अभिगमन किया गया। 5 जुलाई 2017 को संग्रह में संग्रहीत।
  2. ↑ "क्या है इस्लामी क़ानून-शरिया?". [मृत कड़ी]
  3. ↑ शरीया - द इस्लामिक लॉ। स्टॅण्डके कॉरिना। GRIN Verlag, २००८, ISBN 978-3-640-14967-4
  4. ↑ http://www.etc-graz.eu/wp-content/uploads/2020/08/insan_haklar__305_n__305__anlamak_kitap_bask__305_ya_ISBNli_____kapakli.pdf
  5. ↑ "संग्रहीत प्रति". 11 मार्च 2021 को अभिगमन किया गया। 29 सितंबर 2020 को संग्रह में संग्रहीत।
  6. ↑ "Sharia — Destroyer of Civilizations". 18 मई 2020 को अभिगमन किया गया। 28 फ़रवरी 2018 को संग्रह में संग्रहीत।
  7. ↑ "Movies". Revolutionary Association of the Women of Afghanistan (RAWA). (MPG). 25 March 2009 को संग्रह में संग्रहीत।
  8. ↑ Nitya Ramakrishnan. (2013). In Custody: Law, Impunity and Prisoner Abuse in South Asia. SAGE Publishing India. पृ. 437. ISBN 9788132117513. 16 July 2019 को अभिगमन किया गया। 27 December 2020 को संग्रह में संग्रहीत।
  9. ↑ द लीगेसी ऑफ़ सोलोमन|Lulu.com| साँचा:अंग्रेज़ी ISBN 978-2-9527158-4-3, ... Our imams are prayer leaders, but if fact any respectable Muslim can lead the prayers. The muftis interpret laws of the Sharia whilst the Qazi or Kadi applies the Sharia ...


<