संथाली भाषा
(संथाली से अनुप्रेषित)
संताली (ओल चिकि: ᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤ) संथाल परिवार की प्रमुख भाषा है। यह असम, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ, बिहार, त्रिपुरा तथा बंगाल में बोली जाती है।
| वक्ता | 76 लाख |
|---|---|
| लिपि | ओल चिकि |
| ISO कोड | sat |
| राज्य/देश | भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान |
| समुदाय | संताल और तेरैबसी संथाली |
| भाषा परिवार | मुंडा उत्तर मुंडा |
| ग्लोटोक्रोन कोड | sant1410 |
| परिवार ४ | खेरवारी |
| वक्ता गणना तिथि | 2001 census – 2011 |
संताली, हो और मुंडारी भाषाएँ ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा-परिवार में मुंडा शाखा में आती हैं। भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में लगभग ७६ लाख लोग यह भाषा बोलते हैं। उसकी अपनी पुरानी लिपि का नाम 'ओल चिकी' है। अंग्रेजी काल में संथाली रोमन में लिखी जाती थी। भारत के उत्तर झारखण्ड के कुछ हिस्सोँ मे संथाली लिखने के लिये ओल चिकी लिपि का प्रयोग होता है।
संतालों द्वारा बोली जानेवाली भाषा को संताली कहते हैं। संताली दुनिया का सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है।
बोली सम्पादित करें
संताली की बोलियों में कमारी-संताली, करमाली (खोले), लोहारी-संताली, महाली, मांझी, पहाड़िया शामिल हैं।
इन्हें भी देखें सम्पादित करें
बाहरी कड़ियाँ सम्पादित करें
| यह लेख बहुत छोटा है। आप इसका विस्तार करके भारतपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |