संहिता
| इस लेख में कोई स्रोत नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इसे बेहतर बनाएँ। |
संहिता हिन्दू धर्म के पवित्रतम और सर्वोच्च धर्मग्रन्थ वेदों का मन्त्र वाला खण्ड है। ये वैदिक वाङ्मय का पहला हिस्सा है जिसमें काव्य रूप में देवताओं की यज्ञ के लिये स्तुति की गयी है। इनकी भाषा वैदिक संस्कृत है। चार वेद होने की वजह से चार संहिताएँ हैं (हर संहिता की अपनी अलग अलग शाखा है):
- ऋग्वेद संहिता
- सामवेद संहिता
- यजुर्वेद संहिता (शुक्ल और कृष्ण)
- अथर्ववेद संहिता
भाषाविद और इतिहासकार ऋग्वेद संहिता को पूरे विश्व के सबसे प्राचीन ग्रन्थों में से एक मानते हैं।