स्वागत
स्वागत का अर्थ है घर आए अतिथि का आदरपूर्वक अभिनंदन करना। भारतीय परंपरा में अतिथि को देवता के समान माना गया है — अतिथि देवो भवः।[१]
यह उक्ति तैत्तिरीय उपनिषद से ली गई है, जहाँ कहा गया है: मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव, अतिथिदेवो भव — अर्थात माता, पिता, गुरु और अतिथि को देवता के समान मानो।[१]
भारत में अतिथि के स्वागत की परंपरा बहुत पुरानी है। घर आए अतिथि को आसन, जल और भोजन देना गृहस्थ का कर्तव्य माना जाता है। आज भी विवाह, त्योहार और अन्य शुभ अवसरों पर अतिथियों का स्वागत तिलक, आरती और पुष्प-माला से किया जाता है।
सन्दर्भ सम्पादित करें
- ↑ १.० १.१ "Atithi Devo Bhava — Guest is God". Bhakti Marga. 24 नवंबर 2026 को अभिगमन किया गया।