Deprecated: Caller from MediaWiki\Cache\LinkCache::fetchPageRow ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::selectOne ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385

Deprecated: Caller from MediaWiki\Page\PageProps::getProperties ignored an error originally raised from MediaWiki\Extension\SmartCommons\Store\MetadataStore::updateMetadata: [1054] Unknown column 'scf_url' in 'SET' in /www/wwwroot/enwiki/w/includes/debug/MWDebug.php on line 385
हरिहरन - भारतपीडिया सामग्री पर जाएँ

हरिहरन

भारतपीडिया से
अंगूठाकार बनाने में त्रुटि हुई: फ़ाइल गायब है
हरिहरन (2014)का चित्र

हरिहरन भारतीय पार्श्वगायक और गज़ल गायक है।[] हिन्दी फिल्मों के कई मशहूर गीत उन्होंने गाये हैं। 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

फ़िल्म करियर[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

अपने करियर की शुरुआत में हरिहरन ने कई कॉन्सर्ट किये और टीवी पर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों (जैसे, जूनून) के लिए गाया। 1977 में, उन्हें दिवंगत संगीत निर्देशक जयदेव द्वारा उनकी नई हिन्दी फिल्म गमन (1978) के लिए गाने के लिए अनुबंधित किया गया था।[]

हरिहरन ने 1992 में नवोदित संगीत निर्देशक ए आर रहमान के साथ तमिल फिल्मों की दुनिया में प्रवेश किया। यह मणिरत्नम की फिल्म रोज़ा थी।[] 1998 में, हरिहरन ने अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध हिन्दी फिल्म बॉर्डर के गीत "मेरे दुश्मन मेरे भाई" के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।[] हरिहरन को जोगवा के मराठी गीत "जीव रंगला" के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला जिसे वर्ष 2009 में अजय अतुल ने बनाया था।

ग़ज़ल[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

हरिहरन ग़ज़ल गायक और संगीतकार हैं जिनके तीस से अधिक एल्बम हैं।[] अपने शुरुआती करियर में, उनकी कई सफल गज़ल एल्बमें जारी हुई जिसमें से अधिकांशत को उन्होंने स्वयं संगीत दिया। हरिहरन की पहली ग़ज़ल एल्बम में से एक थी आशा-ए-ग़ज़ल जिसमें आशा भोसले उनके साथ थीं।

एक और उत्कृष्ट ग़ज़ल एल्बम गुलफाम थी। उनके द्वारा अन्य प्रमुख ग़ज़ल एल्बम हाज़िर (1992), जश्न (1996), हल्का नशा (1996), पैग़ाम (1997), काश (2000) और लाहौर के रंग हरि के संग (2005) हैं। उनकी लाइव कॉन्सर्ट रिकॉर्डिंग, हरिहरन इन कॉन्सर्ट (1990), सप्तऋषि (1996) और स्वर उत्सव (2001) सफल रहीं। हरिहरन तबला वादक ज़ाकिर हुसैन के साथ अपनी एल्बम हाज़िर में काम कर चुके हैं।

सन्दर्भ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

  1. (27 अगस्त 2017)."हरिहरन की कर्णप्रिय गजलों से महका चक्रधर समारोह".दैनिक भास्कर.[१]
  2. "'जब तक सुरों में जादू है मैं रिटायर नहीं होऊंगा'".नवभारत टाइम्स'.[२]
  3. (3 अप्रैल 2019). "ए. आर. रहमान के गीतों में जान डालने वाले हरिहरन के गानों का सफर...". द क्विंट. [३]
  4. (2 अगस्त 2018). "21 साल- सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जब बॉक्स ऑफिस पर मचा था तहलका". '. [४]
  5. "किसके कहने पर उर्दू की ट्रेनिंग ली गजल सम्राट हरिहरन ने, मद्रासी होने के बावजूद उर्दू सीखी". दैनिक जागरण. [५]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादित करें | स्रोत सम्पादित करें]

साँचा:भारतीय पार्श्वगायक साँचा:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक